बीजेपी के विकसित दिल्ली संकल्प पत्र 2025 के मुताबिक़ एक्शन प्लान तैयार करने का आदेश अधिकारियों को मुख्य सचिव ने दिया है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत के बाद अब नई सरकार के गठन की कवायद जारी है. इस बीच सरकार बनने से पहले दिल्ली सचिवालय में अधिकारी एक्शन मोड में हैं. दिल्ली के मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की है.
सभी विभागों से 100 दिन का एक्शन प्लान तैयार करने को कहा है. बीजेपी के विकसित दिल्ली संकल्प पत्र 2025 के मुताबिक़ एक्शन प्लान तैयार करने का आदेश अधिकारियों को मिला है. 100 दिन के एक्शन प्लान को सभी विभाग 15 दिन के भीतर तैयार करेंगे. 13 फ़रवरी से पहले सभी विभाग महीने वार तरीक़े से 100 दिन का एक्शन प्लान बनाएंगे. प्राथमिकता में है कौन सी योजना?आयुष्मान भारत योजना के लिए हर व्यक्ति के लिए पांच लाख दिल्ली सरकार और पांच लाख केंद्र सरकार की तरफ से दिए जाने की योजना है. अब तक केंद्र सरकार की ऐसी योजना जो दिल्ली में लागू नहीं हो पाई थी उसके ऊपर एक्शन प्लान तैयार किए जाएंगे. जलभराव रोकने के लिए भी कार्ययोजनादिल्ली में जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज की सफ़ाई के लिए एक्शन प्लान तैयार करने की तैयारी हो रही है. विभिन्न कमेटियों में अध्यक्ष या उपाध्यक्ष कहां- कहां ख़ाली हैं और इसमें कितने पद ख़ाली पड़े हैं इसकी भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है. सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि पॉवर प्वाइंट प्रजंटेशन तैयार कर के रखिए. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});ये भी पढ़ें-:शो में गंदे बोल: मुंबई पुलिस ने आशीष-अपूर्वा से पूछे सवाल, अब इलाहाबादिया का नंबर!
Delhi Assembly Elections Action Plan Waterlogging Ayushman Bharat Scheme बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव एक्शन प्लान जलभराव आयुष्मान भारत योजना
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चुनावों में वापसी: वॉल पेंटिंग का जमकर इस्तेमालनई दिल्ली में चुनावों के लिए वॉल पेंटिंग का व्यापक इस्तेमाल हो रहा है, जो लगभग डेढ़ दशक बाद एक बार फिर प्रचलन में आ रहा है। पिछले चुनावों में फ्लेक्स बोर्ड और बैनर की तुलना में वॉल पेंटिंग्स का इस्तेमाल काफी कम हुआ था। इस बार, दिल्ली के लगभग हर इलाके में वॉल पेंटिंग्स की जा रही हैं, और यह प्रक्रिया पिछले तीन महीने से चल रही है, जो चुनाव की तारीखों और उम्मीदवारों की घोषणा से पहले भी शुरू हो गई थी। पेंटरों के मुताबिक, वॉल पेंटिंग्स को आसानी से नहीं हटाया जा सकता, इसलिए उम्मीदवारों और नेताओं को लगता है कि यह एक स्थायी और प्रभावी प्रचार माध्यम है।
Read more »
अमेरिका में जमीन से 200 फीट नीचे बन रही हाईटेक दुनिया, बम धमाकों का नहीं होगा कोई असर, ऐसी होगी सिक्योरिटी अमेरिका में एक कंपनी ने जमीन से 200 फीट नीचे एक ऐसी दुनिया बनाने का प्लान बनाया है, जहां मौत से बचने के लिए सिर्फ पैसे वाले लोग ही जा सकेंगे.
Read more »
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली का मौसमदेश के 76वें गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार को मौसम साफ और सुहाना रहेगा।
Read more »
Virat Kohli: दिल्ली से जुड़कर विराट कोहली ने शुरू की प्रैक्टिस, अरुण जेटली स्टेडियम में ऐसा नजाराVirat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली दिल्ली की रणजी टीम से जुड़ चुके हैं और अब 30 जनवरी से खेले जाने वाले मैच में एक्शन में नजर आएंगे.
Read more »
हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में मौसम में बदलाव, कोहरा से परेशानीहरियाणा, दिल्ली एनसीआर में विजिबिलिटी जीरो होने के कारण कोहरा से परेशानी बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
Read more »
हिमेश रेशमिया की एक्शन फिल्म 'बैड्स रवि कुमार' बॉक्स ऑफिस पर मजबूतहिमेश रेशमिया की एक्शन फिल्म 'बैड्स रवि कुमार' का दूसरे दिन की कमाई में थोड़ी गिरावट आई लेकिन यह अभी भी जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' से आगे है.
Read more »
