दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट से नाम हटाने के आरोपों के बीच दिल्ली चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण दिया है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी हो चुका है. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह द्वारा वोटर लिस्ट से नाम हटाने के आरोपों पर अब दिल्ली चुनाव आयोग का स्पष्टिकरण आया है. आयोग ने आरोपों को खंडन करते हुए कहा कि AAP सांसद के दावे निराधार हैं.
दरअसल, संजय सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए टारगेट अभियान चला रही है. AAP सांसद की पत्नी अनीता सिंह ने भी दावा किया था कि बीजेपी के इशारे पर किसी ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट से उनका नाम हटाने का आवेदन दायर किया. दिल्ली निर्वाचन कार्यालय ने आरोपों पर विस्तृत स्पष्टीकरण दिया है और नाम काटने के लिए गलत आवेदन देने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. दिल्ली के निर्वाचन कार्यालय ने संजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनके दावे तथ्यात्मक रूप से गलत और निराधार हैं कि जिला निर्वाचन अधिकारी , नई दिल्ली बिना प्रक्रियाओं का पालन किए मतदाता सूची से नाम हटा रहे हैं. यह भी पढ़ें: दिल्लीः संजय सिंह की पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से हटाने की साजिश! 2 लोगों के खिलाफ दर्ज होगी FIRदिल्ली चुनाव कार्यालय ने बिंदुवार बताया है कि आखिरकार किस तरीके से नाम डिलीट किए जाते हैं:1. फॉर्म 7 का विवरण साझा करना: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, फॉर्म 7 की संक्षिप्त जानकारी, जिसमें आपत्तिकर्ताओं और जिनके नाम हटाने का प्रस्ताव है उन दोनों के नाम शामिल होते हैं, को फॉर्म 10 के माध्यम से साप्ताहिक आधार पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, जिनमें 'आप' भी शामिल है, के साथ साझा किया जाता है. यह जानकारी सार्वजनिक पहुंच और पारदर्शिता के लिए चीफ इलेक्शन ऑफिसर दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड की जाती है. इसलिए यह कहना कि आपत्तिकर्ताओं के नाम साझा नहीं किए जा रहे हैं, तथ्यात्मक रूप से गलत है. Advertisement2. वोटर लिस्ट से नामों का हटाना: वोटर लिस्ट से किसी भी नाम को हटाने की प्रक्रिया चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सख्ती से की जाती है. प्रक्रिया फॉर्म 7 की फाइलिंग के साथ शुरू होती है और सभी मामलों में, बूथ स्तर के अधिकारी , बीएलओ पर्यवेक्षकों और अन्य अधिकारियों द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार एक विस्तृत क्षेत्र सत्यापन किया जाता है. केवल एक सूची जमा करने से हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं होती है.यह भी पढ़ें: AAP सांसद संजय सिंह ने BJP नेता अमित मालवीय और मनोज तिवारी को भेजा मानहानि का नोटिस3. अनीता सिंह का मामला : एक विशेष उदाहरण को उजागर करने के लिए अनीता सिंह का नाम हटाने के लिए दो अलग-अलग फॉर्म 7 आवेदन दाखिल किए गए थे. फील्ड सत्यापन पर, बीएलओ ने उन्हें दिए गए पते पर निवास करते हुए पाया और दोनों फॉर्म 7 आवेदन खारिज कर दिए गए. इसके अलावा, अनुचित फॉर्म 7 फाइलिंग के खिलाफ आपत्तिकर्ताओं के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई.4. मेरिट पर फॉर्म 7 का खारिज होना: अन्य कई मामलों में फील्ड सत्यापन और प्रक्रिया के बाद फॉर्म 7 आवेदन खारिज कर दिए गए हैं. प्रत्येक आवेदन की व्यक्तिगत रूप से जांच की जाती है और यदि अवैध पाया जाता है तो उसे मेरिट पर खारिज कर दिया जाता है.Advertisement5. गलत आरोप: यह आरोप कि नई दिल्ली के डीईओ जानबूझकर वास्तविक मतदाताओं के नाम हटा रहे हैं, पूरी तरह से निराधार और अप्रमाणित हैं. सभी नाम हटाने की प्रक्रिया चुनाव आयोग के मानदंडों के सख्त अनुपालन में की जाती है ताकि मतदाता सूची की अखंडता और सटीकता बनी रहे. ये भी देखें
दिल्ली चुनाव वोटर लिस्ट आम आदमी पार्टी बीजेपी चुनाव आयोग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'पारदर्शी हो वोटर लिस्ट से नाम काटने की प्रक्रिया', EC ने दिया आदेशचुनाव आयोग ने दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल समरी रिवीजन के संबंध में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की चिंताओं और सवालों को लेकर निर्देश जारी किया है.
Read more »
Delhi Election: 'पारदर्शी हो वोटर लिस्ट से नाम काटने की प्रक्रिया', EC ने दिया आदेशचुनाव आयोग ने दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल समरी रिवीजन के संबंध में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की चिंताओं और सवालों को लेकर निर्देश जारी किया है.
Read more »
क्या आतंकियों ने स्टारलिंक का इस्तेमाल शुरू कर दिया है?मणिपुर में स्टारलिंक डिवाइस बरामद होने के बाद आतंकियों के द्वारा स्टारलिंक का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया जा रहा है। एलन मस्क ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
Read more »
चुनाव आयोग ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया हैमहाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर गलत वोटिंग और वोटिंग बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। लेकिन चुनाव आयोग ने सभी आरोपों को झूठा करार दिया है और एक विस्तृत जवाब प्रस्तुत किया है।
Read more »
कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 28 उम्मीदवारों के नाम घोषितदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 28 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
Read more »
संजय सिंह की पत्नी के नाम को वोटर लिस्ट से हटाने के आवेदन फर्जी पाए गएचुनाव आयोग ने संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह के नाम को वोटर लिस्ट से हटाने के आवेदन को फर्जी पाया है और दिल्ली पुलिस को दो आऱोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है.
Read more »
