दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कुख्यात बदमाश सज्जन उर्फ लाला को गिरफ्तार किया है, जो 16 आपराधिक मामलों में शामिल था। वह नवीन खाती गिरोह का शूटर है और बाबा हरिदास नगर थाने का घोषित अपराधी है। उसके पास से अत्याधुनिक पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि सज्जन मित्राऊं गांव का रहने वाला है और उस पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगे थे।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली । हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट सहित 16 आपराधिक मामलों में शामिल कुख्यात बदमाश सज्जन उर्फ लाला को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कुख्यात गैंगस्टर नवीन खाती गिरोह का शूटर बताया जा रहा है और बाबा हरिदास नगर थाने का घोषित अपराध ी है। उसके पास से एक अत्याधुनिक पिस्टल, मैगजीन और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीमें विभिन्न गिरोहों के सदस्यों और हथियार सप्लायरों का पता लगाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। पुलिस टीमों को हथियार
तस्करों की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया था।\सज्जन मित्राऊं गांव का रहने वाला है। एसीपी भगवती प्रसाद और इंस्पेक्टर गुलशन यादव की टीम को 31 मार्च को नवीन खाती गिरोह के शूटर सज्जन के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गुरु गोविंद यूनिवर्सिटी, द्वारका के पास से सज्जन को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड अत्याधुनिक पिस्टल बरामद हुई। सज्जन बुरी संगत में पड़कर नशे का आदी हो गया। शराब की लत को पूरा करने के लिए वह पहले छोटे-मोटे अपराध करने लगा। बाद में, वह उसी गांव के रहने वाले नवीन खाती के संपर्क में आकर 2014 से बड़ी वारदातें करने लगा। नवीन खाती का एक करीबी साथी सत्यनंद उर्फ आनंद भी उसी गांव का रहने वाला था। प्रताप सिंह से झगड़ा होने के बाद आनंद के मन में रंजिश पैदा हो गई और उसने प्रताप सिंह को खत्म करने की साजिश रची। साजिश के तहत आनंद ने हथियार जुटाकर प्रताप सिंह की हत्या करने का प्लान बनाया। नौ मार्च 2014 को सज्जन ने अपने साथी आरोपित राजेश गहलोत उर्फ खोटे, आनंद, नीरज और दीपक डागर के साथ मिलकर प्रताप सिंह को उसके घर के पास तब रोका, जब वह 'कुआं पूजन' समारोह में शामिल होने के बाद अपनी कार से लौट रहा था। आरोपितों ने उस पर कई राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। प्रताप सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में बाबा हरिदास नगर में सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।\2016 में नीरज का दरियापुर खुर्द के रहने वाले जनक राज से झगड़ा हो गया, जिसके बाद 13 मार्च 2016 को नीरज ने अपने साथियों बब्बू उर्फ परवीन, यशपाल और राजेश गहलोत के साथ मिलकर जनक राज के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में छावला थाने में सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उसके कुछ समय बाद सज्जन ने अपने साथियों बब्बू, यशपाल, राजेश गहलोत और नीरज बेहवाल के साथ मिलकर दिल्ली व हरियाणा में लूटपाट और हत्या के प्रयास की वारदातों की एक श्रृंखला को अंजाम देना शुरू कर दिया। उसे हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जहां लंबे समय तक वह जेल में रहा। 2024 में गंभीर आर्थिक तंगी के कारण, उसने आसानी से पैसा कमाने के लिए फिर से आपराधिक गतिविधियों को शुरू कर दिया। 17 मई 2024 को उसने साथियों के साथ मिलकर श्याम विहार, फेज़-दो में स्थित 600 वर्ग गज की एक संपत्ति में जबरन घुसपैठ की, उसकी चारदीवारी को तोड़ दिया और अवैध रूप से वहां बने एक कमरे में प्रवेश कर लिया। आरोपितों ने बंदूक की नोक पर सुरक्षा गार्डों को जान से मारने समेत गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी। अपनी जान के डर से, गार्ड किसी तरह वहां से भाग निकले थे। प्राॅपर्टी मालिक छावला में सभी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। जांच के दौरान स्थानीय पुलिस ने अमन, सज्जन, नीरज और संजय को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। 31 मार्च को सज्जन को अवैध हथियार ले जाते हुए तब पकड़ा गया जब वह अपने गिरोह के साथियों से मिलने जा रहा था
सज्जन उर्फ लाला गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच नवीन खाती गिरोह अपराध दिल्ली
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लखनऊ में IPL 2026 के पहले मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, 2000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात; ड्रोन से होगी निगरानीलखनऊ में आईपीएल 2026 के पहले मैच के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इकाना स्टेडियम को तीन सुपर जोन, छह जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है।
Read more »
कुरुक्षेत्र में ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग की जल्द होगी शुरुआत, 5 दिनों के लिए कई राज्यों की टीमें होंगी शामिलइस लीग का आयोजन 16 जून से 21 जून को होने वाला है. यह समाना बाहु (कुरुक्षेत्र) में किया जाएगा.
Read more »
रियलमी 16 5जी लेकर आया आईपी69 प्रो-रेटेड सुरक्षा, मिड-रेंज स्मार्टफोन में मजबूती का नया स्टैंडर्ड; कैमरा और बैटरी भी दमदाररियलमी 16 5जी लेकर आया आईपी69 प्रो-रेटेड सुरक्षा, मिड-रेंज स्मार्टफोन में मजबूती का नया स्टैंडर्ड; कैमरा और बैटरी भी दमदार
Read more »
यूपी में 16 जून तक पूरी होगी पांडुलिपियों की खोज, 'ज्ञान भारतम्' APP पर अपलोड होगा डेटाउत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्यक्रम ने गति पकड़ ली है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने 16 जून तक पांडुलिपियों की पहचान का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
Read more »
कुशीनगर में ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना, 3 महिलाओं की मौत, 16 घायलकुशीनगर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के नहर में गिरने से हुए हादसे में 3 महिलाओं की मृत्यु हो गई और 16 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर नारायणी नदी में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ।
Read more »
गाजियाबाद के लोनी में प्रदूषण फैलाने वाली 16 फैक्ट्रियां सील, बिजली कनेक्शन भी काटेगाजियाबाद के लोनी में नायब तहसीलदार रति गुप्ता के नेतृत्व में प्रदूषण फैलाने वाली 16 ढलाई फैक्ट्रियों को सील कर उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए गए।
Read more »
