दिल्ली में खाना बनाते समय बिस्तर में लगी आग, दम घुटने से एक साल के बच्चे की मौत

Delhi Fire News

दिल्ली में खाना बनाते समय बिस्तर में लगी आग, दम घुटने से एक साल के बच्चे की मौत
Jhuggi FireChild DeathFire Accident
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 9 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 53%

पूर्वी दिल्ली के झिलमिल इलाके में खाना बनाते समय झुग्गी में आग लगने से एक साल के बच्चे की धुएं से दम घुटने से मौत हो गई और उसकी चार साल की बहन झुलस गई। बच्चे की मां आलू उबालने के लिए गैस चूल्हा चालू करके शौचालय गई थी, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी...

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। झिलमिल की झुग्गी में शनिवार रात खाना बनाने के दौरान चादर से बिस्तर में आग लग गई। धुएं से दम घुटने से एक साल के बच्चेे की मौत हाे गई। जबकि इसकी बड़ी बहन चार वर्षीय परी आग में झुलस गई। बच्चों की मां गैस चूल्हे पर आलू उबालने रखकर सार्वजनिक शौचालय चली गई थी। उसी दौरान चूल्हे से बिस्तर में आग लग गई। मृतक की पहचान अंश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवेक विहार थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत की धारा में केस दर्ज किया है। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। अतुल अपने परिवार के साथ झिलमिल की एक झुग्गी में किराये पर रहते हैं। झुग्गी बहुत छोटी है। परिवार में पत्नी निशा, बेटी परी और बेटा अंश है। अतुल मिनी टेंपो चालक है। शनिवार को वह ड्यूटी पर गए हुए थे। जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि निशा अपने दो बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। वह शनिवार रात 11:30 बजे गैस चूल्हे पर आलू उबाल रही थी। वह दोनों बच्चों को छोड़कर शौचालय चली गई। करीब 15 मिनट बाद लौटी तो देखा झुग्गी में धुआं भरा हुआ है। उसने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई। दोनों बच्चे अचेत हालत में बिस्तर पर पड़े हुए थे। बच्ची के हाथ व पैर झुलसे हुए थे। दोनों को डा.

हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने वंश को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने मौत की वजह धुंए से दम घुटना बताया है। परी को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Jhuggi Fire Child Death Fire Accident Negligence Vivek Vihar GTB Hospital Police Investigation East Delhi Jhuggi Fire In Delhi New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 12:24:33