बीबीसी संवाददाता सलमान रावी शिव विहार की उन गलियों में पहुंचे जहां सभी घर जला दिए गए.
यहां की पतली गलियों में अभी कांच के टुकड़े पड़े हैं, जली हुई बाइकें और जले हुए मकान दिख रहे हैं. जिस गली में हम घुसे हैं वहां सभी घर ख़ाली पड़े हैं. जिन घरों में कभी ज़िंदगियां हंसती थीं वो अब वीरान पड़े हैं.
जिनके घर लुटे हैं उनका कहना है कि लूटपाट करने वाले सब लूट कर ले गए. अपने पिता के साथ अपना घर देखने आई एक लड़की दबी हुई आवाज़ में कहती है कि उनके घर में जो जूलरी रखी थीं वो भी लूट ली गईं.यहां जगह-जगह जले हुए वाहन नज़र आते हैं. कई गलियों के बाहर बैरिकेडिंग की गई है. अपने लुटे हुए घर पर ताला लगाने आए एक पीड़ित ने बताया,"सबकुछ टूट फूट गया है. सारा सामान लूट लिया गया है. अपना घर देखने आए हैं, शाम होते ही यहां डर लगने लगता है, कि कहीं कोई आ ना जाए, मार न दे." एक व्यक्ति ने कहा,"हम पैंतीस साल से यहां एकता से रहते थे. जो हादसा हुआ है ये हमने कभी सोचा भी नहीं था. हमारे घर के ज़ेवरात और पैसे लूट कर ले गए." "हमारा बचपन साथ में बीता था, लेकिन अब ऐसी दहशत हो गई है कि बच्चे बीमार पड़ गए हैं, घर लौटने का सोचते ही कांपने लगते हैं."एक चश्मदीद ने बताया,"हमलावर पूरी तैयारी से आए थे. उनके पास सिलेंडर थे जो उन्होंने मस्जिदों में, मुसलमानों के घरों में फोड़ दिए. वो यहां के नहीं थे." ऐसा नहीं है कि शिव विहार में सिर्फ़ मुसलमानों के ही घरों को निशाना बनाया गया हो. हिंदूओं के घरों में भी लूटपाट हुई है.एआईएमआईएम नेता असदउद्दीन ओवैसी ने भी शिव विहार में हुई हिंसा पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि ये हिंसा पूरी तरह से सरकार की ओर से प्रायोजित थी. उन्होंने कहा,"अगर कहीं फ़साद होता है और वो चार घंटों से ज़्यादा चलता है तो समझ जाना चाहिए कि सरकार फ़साद कराना चाहती थी." उन्होंने कहा,"मै भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कह रहा हूं, मैं आपके साथ चलने को तैयार हूं, शिव विहार एक बस्ती है, जिसमें बड़ी तादाद में मुसलमान रहते हैं, आज वो खंडहर बन गई है. ऐसा लग रहा था जैसे कोई फ़ौज आकर उसे बर्बाद करके चली गई." उन्होंने कहा,"अंकित शर्मा नाम का एक आईबी का अधिकारी मारा गया. मैं उसकी मां के साथ हूं. मैं प्रधानमंत्री से पूछता हूं कि आपने फ़साद को क्यों नहीं रोका. आपका 56 इंच का सीना है और आप दिल्ली में फ़साद को नहीं रोक पाते."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली हिंसाः 7 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल, परीक्षाओं की तारीखों का होगा जल्द एलानदिल्ली हिंसाः 7 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल, परीक्षाओं की तारीखों का होगा जल्द एलान DelhiRiots2020 DelhiViolence DelhiPolice AamAadmiParty
Read more »
अर्दोआन बोले- तुर्की ने सरहद खोली, यूरोप समझेराष्ट्रपति अर्दोआन ने कहा है कि अब तक 18000 शरणार्थी यूरोप में दाख़िल हो चुके हैं.
Read more »
शाहीन बाग़ में धारा 144 लागू, प्रदर्शन जारीदिल्ली का शाहीन बाग़ नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ है.
Read more »
दिल्ली हिंसाः कई इलाके वीरान, मुस्तफाबाद-शिव विहार क्षेत्र में करीब 500 घरों में लगे तालेसीएए को लेकर दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में पिछले दिनों हुई हिंसा में जमकर तबाही मचाई. लोग अब भी दहशत में हैं. हिंसा के दौरान जान बचाने को लेकर लोग अपना घर छोड़कर भाग गए, ऐसे में कई इलाकों में वीरानगी छाई हुई है.
Read more »
Sooryavanshi Trailer: रोहित की काबिलियत का सबसे बड़ा इम्तिहान, त्रिमू्र्ति को साधने की भी चुनौतीSooryavanshi Trailer: रोहित शेट्टी की काबिलियत का सबसे बड़ा इम्तिहान, त्रिमू्र्ति को साधने की भी चुनौती Sooryavanshi RohitShetty AkshayKumar AjayDevgn RanveerSingh KatrinaKaif iamrohitshetty akshaykumar ajaydevgn RanveerOfficial
Read more »