NHAI दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तीन अत्याधुनिक पार्किंग हब बनाएगा। इन हब के लिए टेंडर जारी हो गए हैं, जिनमें EV चार्जिंग, रेस्टोरेंट और टॉयलेट जैसी सुविधाएं होंगी। ये पार्किंग हब अक्षरधाम और लोनी बॉर्डर के बीच, ललिता पार्क, गीता कॉलोनी और गांधी नगर में बनेंगे। इनसे ट्रैफिक जाम कम होगा और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। फरवरी में एक्सप्रेसवे...
सौरभ पांडे, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पूरा होने के करीब आने के साथ ही, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दूसरी संबंधित सुविधाओं पर काम तेज़ कर दिया है। इसी कोशिश के तहत, एक्सप्रेसवे के दिल्ली वाले हिस्से पर तीन पार्किंग हब का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। NHAI ने इन हब के लिए टेंडर जारी किए हैं, जिनमें EV चार्जिंग स्टेशन, रेस्टोरेंट और टॉयलेट जैसी सुविधाएं होंगी। NHAI अधिकारियों के अनुसार, एक्सप्रेसवे का औपचारिक उद्घाटन फरवरी में होने वाला है। इसलिए, रेस्ट एरिया और पार्किंग हब पर काम अब शुरू हो गया है। दिल्ली में बनने वाले तीन पार्किंग हब के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। यह प्रोजेक्ट पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर आधारित होगा। प्रस्तावित पार्किंग एरिया अक्षरधाम और लोनी बॉर्डर के बीच, ललिता पार्क, गीता कॉलोनी और गांधी नगर इलाकों में होंगे। अधिकारियों के अनुसार, इन इलाकों में काफी कमर्शियल एक्टिविटी होती है, जिससे शहर के बाहर से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। पार्किंग हब एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम को रोकने में मदद करेंगे। ये पार्किंग हब आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस NHAI अधिकारियों के अनुसार, पार्किंग हब आधुनिक टेक्नोलॉजी और सुविधाओं से पूरी तरह लैस होंगे। एंट्री और एग्जिट एक डिजिटल सिस्टम से कंट्रोल होगी, और ड्राइवरों को कैशलेस पेमेंट के ऑप्शन मिलेंगे। CCTV कैमरों और एक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम के जरिए 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी, जिससे ऑपरेशन में सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। पार्किंग की उपलब्धता के बारे में जानकारी देने के लिए स्मार्ट डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिससे ड्राइवरों को पहले से पता चल जाएगा कि जगह कहां खाली है। दूसरी सुविधाएं भी दी जाएंगी यात्रियों और स्थानीय निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, इन पार्किंग हब पर कई ज़रूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साफ़-सुथरे टॉयलेट, पीने के पानी की सुविधा, छायादार बैठने की जगह, फूड कियोस्क और ATM उपलब्ध होंगे। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ई-चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा, इमरजेंसी के लिए एक फर्स्ट-एड रूम उपलब्ध होगा, और गाड़ी खराब होने पर हवा भरने और छोटी-मोटी मरम्मत की सुविधाएं भी दी जाएंगी। पार्किंग हब बनने से स्थानीय बाजारों में आने वाले ग्राहकों के लिए अपनी गाड़ियां पार्क करना आसान हो जाएगा, जिससे बिजनेस एक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलेगा। यह भी पढ़ें: दिल्ली के चार बड़े अस्पतालों में मेडिकल पदों पर निकली बंपर भर्ती, LG वी.
के. सक्सेना ने दी मंजूरी
NHAI Parking Hubs EV Charging Stations Delhi PPP Model Infrastructure Akshardham Parking Loni Border Facilities Smart Parking Technology Delhi Infrastructure Expressway Amenities New Delhi Development New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिना लिखित परीक्षा चाहिए नौकरी, तो NHAI में फटाफट करें आवेदनबिना लिखित परीक्षा चाहिए नौकरी, तो NHAI में फटाफट करें आवेदन, 230000 मिलेगी सैलरी
Read more »
सरकारी नौकरी: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में भर्ती; सैलरी 1 लाख 60 हजार तक, इंजीनियर करें अप्लाईनेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nhai.gov.
Read more »
सरकारी नौकरी: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 84 पदों पर भर्ती; सैलरी 1 लाख 77 हजार तक, रिजर्व कैटेगरी के...नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट vacancy.nhai.
Read more »
इंजीनियरिंग छात्रों की बल्ले-बल्ले, हाइवे प्रोजेक्ट में मिलेगी इंटर्नशिपNHAI ने उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए एक खास इंटर्नशिप प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस प्रोग्राम की खास बात यह है कि इसमें इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट्स पर अब इंटर्नशिप कर सकेंगे।
Read more »
NHAI: राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा पशुओं से हादसे रोकने की नई पहल, एनएचएआई ने शुरू किया रियल-टाइम अलर्ट पायलटभारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) (एनएचएआई) ने ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अचानक सामने आ जाने वाले आवारा पशुओं की वजह से होने वाले सड़क हादसों को कम करने के लिए रियल-टाइम
Read more »
हाईवे पर आवारा पशुओं के आवाजाही की रियल टाइम जानकारी, SMS के जरिए मिलेगा अलर्टराष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए NHAI ने एक पायलट परियोजना शुरू की है। रिलायंस जियो के साथ मिलकर जयपुर-आगरा और जयपुर-रेवाड़ी गलियारों पर यह पहल लागू की जा रही है। इसके तहत वाहन चालकों को 10 किलोमीटर पहले SMS और वॉयस अलर्ट के माध्यम से वास्तविक समय में चेतावनी मिलेगी, जिससे सड़क सुरक्षा...
Read more »
