दिल्ली में 60 प्रतिशत मतदान, 2014 चुनाव की तुलना में कम पड़े वोट Election2019 Electionswithndtv
नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो कि 2014 के 65 प्रतिशत से कम है. दिल्ली में भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. मतदान के दौरान दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से ईवीएम में खराबी और मतदाताओं के नाम नहीं होने की घटनाएं सामने आयीं.
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि उनके कार्यालय ने मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाने के लिए जितना जागरुकता अभियान चलाया था उसे देखते हुए मतदान प्रतिशत उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा. लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ. इनमें से चांदनी चौक और उत्तर पूर्व दिल्ली में 62 प्रतिशत से अधिक मतदान जबकि नयी दिल्ली में 56.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. पूर्वी दिल्ली में 61.5 प्रतिशत, उत्तर पश्चिम दिल्ली में 59 प्रतिशत, दक्षिण दिल्ली में 58 प्रतिशत और पश्चिम दिल्ली में 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.मतदान शाम छह बजे तक 60 प्रतिशत दर्ज किया गया और यह आंकड़ा थोड़ा ऊपर जा सकता है क्योंकि कई स्थानों पर मतदान समयसीमा से भी आगे चला. सिंह ने कहा, ‘‘शाम छह बजे तक मतदान केंद्रों के बाहर कतारें थीं. दिन के अंत तक मतदान 61 प्रतिशत पार करने की उम्मीद है.'' दिल्ली में 1.43 करोड़ मतदाता हैं. 164 उम्मीदवारों चुनाव मैदान में हैं जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और आप की आतिशी शामिल हैं. भाजपा, कांग्रेस और आप ने सभी सात सीटें जीतने का भरोसा जताया है. दिल्ली में मतदान की शुरुआत सुबह धीमी रही लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसमें तेजी आयी. दिन में आठ प्रतिशत ईवीएम बदली गईं. सुबह में अभ्यास मतदान के दौरान 778 वीवीपैट, 141 कंट्रोल यूनिट और 228 बैलट यूनिट बदली गईं.मतदान के दौरान 450 वीवीपैट, 61 कंट्रोल यूनिट 77 बैलट यूनिट बदली गईं. शांतिपूर्ण मतदान के लिए होमगार्ड और अर्द्धसैनिक बलों सहित 60 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी. हालांकि भाजपा ने आरोप लगाया कि आप के कोंडली विधायक मनोज कुमार ने उसकी पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा. आप के दक्षिण दिल्ली उम्मीदवार राघव चड्ढा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर संगम विहार के एक मतदान केंद्र पर वोट में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया. वहीं चुनाव आयोग ने आरोप को खारिज किया है.दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष को चुनाव संबंधी 300 से अधिक शिकायतें मिलीं. इससे पहले दिन में राहुल गांधी ने अपना वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान ‘‘नफरत का इस्तेमाल” किया लेकिन कांग्रेस ने “मोहब्बत अपनाई.” मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके लोगों से अपील की कि वे उन्हें वोट करें जिन्होंने काम किया है, उन्हें नहीं जिन्होंने ‘‘नफरत'' फैलायी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »
स्पेशल रिपोर्ट: दिल्ली की सियासत में ट्रिपल धमाका Special Report: Prior to polling, political game intensifies - Special Report AajTakदिल्ली में मतदान से पहले घनघोर चुनाव प्रचार की दुंदुभि बज गई. प्रचार में सभी पार्टियों के बड़े योद्धा मैदान में कूद पड़े. दिल्ली में 12 मई को चुनाव है, और अब सभी पार्टियों ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है. दिल्ली में आज चुनावी राजनीति के हिसाब से सबसे गहमागहमी वाला दिन रहा. सियासत के तीन तीन दिग्गजों ने यहां जोर आजमाइश की. सक्रिय राजनीति में आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में आज दो दो रोड शो किए. प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ इकट्ठा हुई. उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो करके अपनी ताकत दिखाई . तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में इस चुनावी मौसम की पहली रैली को संबोधित किया.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
उत्तर प्रदेश में ये फार्मूला तय करेगा किसकी होगी जीत !– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में जिन 13 सीटों पर वोट डाले जाने हैं, ये तेरह की तेरह सीटें वर्ष 2014 में बीजेपी और उसके सहयोगी अपना दल के पाले में थीं. अब 2019 में हालात बदले हुए हैं , एसपी-बीएसपी के गठबंधन के बाद चुनाव अहम मुद्दों के बजाय जाति पर टिका हुआ है. ऐसे में एसपी-बीएसपी गठबंधन जहां बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा है, वहीं बीजेपी की नजर इस पर टिकी है कि गठबंधन को वोट ट्रांसफर न होने पाए. बीजेपी के स्टार प्रचारक इसीलिए यहां विकास और राष्ट्रवाद पर ज्यादा जोर देते हैं. हालांकि, सभी दलों ने इन सीटों पर टिकट बांटने में जातीय समीकरण का ख़ासा ध्यान रखा है.
Read more »
वोट का सवाल है: कितने सक्रिय हैं MP में मामा शिवराज सिंह? Vote Ka Sawal hai with Mama Shivraj Singh Chouhan - Lok Sabha Election 2019 AajTakवोट का सवाल है में आज श्वेता सिंह के साथ हैं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान. मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को यहां की जनता मामा बुलाती है. मामा ने मध्यप्रदेश में 2005 से 2018 तक मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की सेवा की. राज्य की जनता ने इस बार शिवराज की जगह कमलनाथ का हाथ थामा है. शिवराज ने कहा कि वह भले ही अब सीएम न रहे हों लेकिन अभी भी मध्यप्रदेश में पहले से ज्यादा सक्रिय हैं. मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में शिकस्त पर मामा ने कहा कि वह अटल जी के मार्ग पर चलने वाले हैं, उन्होंने हार स्वीकार की है मगर हार नहीं मानी है. इतना ही नहीं शिवराज ने कहा कि सत्ता में न होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
राजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कल के मतदान के बाद किसका होगा राजतिलक, इसी पर शुरू करेंगे आज की चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण की इन 20 सीटों पर दिग्गजों का मुकाबला-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 7 राज्यों की कुल 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 979 उम्मीदवार हैं। भोपाल में दिग्विजय सिंह और साध्वी प्रज्ञा के बहुचर्चित मुकाबले पर हर किसी की नजर है। इस चरण में दिल्ली की सभी 7 और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव, भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित, मनोज तिवारी और क्रिकेटर गौतम गंभीर के अलावा हरियाणा में हुड्डा ऐंड संस की किस्मत भी दांव पर है। एक नजर छठे चरण की 20 हॉट सीटों पर जहां दिलचस्प टक्कर है:
Read more »
देश तक: 'दिल्ली दरबार' में किसका होगा बेड़ा पार? Deshtak: Delhi voter turnout among lowest in seven states - Desh Tak AajTakछठे चरण के चुनाव में आज देशभर के 7 राज्यों की 59 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो गया. 7 राज्यों समेत दिल्ली की सातों सीटों पर आज वोट डाले गए. हलांकि दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी का असर मतदान पर साफ नजर आया. जिस दिल्ली की सियासत में इतनी गरमा-गर्मी रही है वहां मतदान उतना ही ठंडा दिखा. आज दिल्ली की 7 सीटों पर सिर्फ 45 फीसदी ही मतदाना हुआ है. अब सवाल ये है कि इतने कम मतदान प्रतिशत के बाद किसके हाथ आएगी दिल्ली की सत्ता? आज भीषण गर्मी और हिंसा के बीच क्या रहा लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान का माहौल, देखिए देश तक में.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
