लोकसभा चुनवों की घोषणा के साथ शुरू हुआ पार्टी बदलने का सिलसिला (rohitmishra812)
लोकसभा चुनाव का ऐलान होते ही पार्टियां चुनावी तैयारी में जुट गईं है तो वहीं नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. दिल्ली में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस और योगेंद्र यादव की पार्टी स्वराज इंडिया के कई नेता और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए.
बीजेपी का दामन थामने वाले इन सभी नेताओं ने एक सुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इन नेताओं और कार्यकर्ताओं को बीजेपी में शामिल कराया. बीजेपी में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के युवा नेता और पूर्व डूसू प्रेसिडेंट जितेंद्र चौधरी ने आम आदमी पार्टी और उसके मुख्यमंत्री मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली और कहा कि केजरीवाल की वजह से आम आदमी पार्टी में इतने भी लोग नहीं बचे जितने किसी छोटे से आतंकी संगठन में होते हैं.वहीं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए आयुष चौधरी ने कहा कि उन्हें कांग्रेस में घुटन महसूस होती थी. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि हमें ऐसे नेता का नाम लेना पड़ता था जिससे हमारा मनोबल ही खत्म हो जाता था. पार्टी में शामिल अधिकांश युवा नेता उनका नाम नहीं लेना चाहते, लेकिन मजबूरी में उन्हें लेना पड़ता है. इसके अलावा बीजेपी का दामन थामने वालों में स्वराज इंडिया के पूर्वांचल मोर्चा के हेमंत झा और महिला मोर्चा की सदस्य पुष्पा थीं. इन सब का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित होकर वे सब बीजेपी में शामिल हुईं हैं. दिल्ली में सभी 7 लोकसभा सीट पर चुनाव के छठे चरण में 12 मई को मतदान कराया जाएगा. पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, नई दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और पश्चिम दिल्ली पर पिछली बार 2014 में हुए चुनाव में इन सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी. हालांकि इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिली थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »
मैच के बाद कोहली का खुलासा, धोनी और रोहित शर्मा के इस फैसले में पलटी बाजीविराट ने कहा, 'रोहित से सलाह लेना हमेशा अच्छा रहता है वह टीम का उप-कप्तान है और धोनी लंबे समय से यह काम करते आ रहे है.'
Read more »
MP के पर्यटन और विरासत के प्रचार में मदद करेंगे सलमान खान, बीजेपी खफा!हालांकि अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि मध्य प्रदेश के लिए ये ब्रांडिग सलमान की गैरव्यावसायिक रहेगी या प्रोफेशनल एग्रीमेंट के तहत होगी.
Read more »
दिल्लीः देर रात जिम में हुई फायरिंग और गोलीबारी, बालकनी से झांक रहे 6 साल के मासूम को लगी गोलीदिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में शनिवार रात दो गुटों के बीच झगड़े में फायरिंग हो गई. इस फायरिंग की चपेट में एक 6 साल का मासूम आ गया जिसकी मौत हो गई है.
Read more »
आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी घिरे- AmarujalaJammuKashmir : पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी घिरे IndianArmy Encounter Terrorism Terrorists Pulwama
Read more »
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
भारत और बांग्लादेश के लोगों के संबंध आत्मीयता और पारिवारिक भावनाओं से परिपूर्ण: PM मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बस सेवा की शुरूआत करते हुए यह बात कही.
Read more »
