दिल्ली BMW हादसा: आरोपी महिला ड्राइवर गगनप्रीत हिरासत में, Video

Delhi BMW Accident News

दिल्ली BMW हादसा: आरोपी महिला ड्राइवर गगनप्रीत हिरासत में, Video
Delhi PoliceDelhi CrimeGaganpreet Makkad
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 63%

दिल्ली में एक बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से एक युवा आईएएस अधिकारी की जान चली गई है. यह अधिकारी वित्त मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के तौर पर कार्यरत थे और अपनी पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे थे. बेकाबू रफ्तार वाली बीएमडब्ल्यू कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इस मामले में कार चला रही महिला गगनप्रीत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

दिल्ली के चर्चित बीएमडब्ल्यू कांड में पुलिस ने आरोपी महिला ड्राइवर गगनप्रीत मक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया है. इस भीषण हादसे में वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी संदीप कौर गंभीर रूप से घायल हैं.

जांच में सामने आया है कि टक्कर के बाद कुछ समय तक नवजोत जीवित थे. पीड़िता संदीप कौर ने पुलिस को दिए अपने बयान में सनसनीखेज खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद उन्होंने बार-बार गुहार लगाई कि उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया जाए. लेकिन आरोपी ने नवजोत और उनकी पत्नी को अपनी वैन में डालकर घटनास्थल से करीब 19 किलोमीटर दूर ले जाकर एक अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने इस बयान को एफआईआर में दर्ज कर लिया है. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 , 125बी , 105 और 238 के तहत गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है. Advertisement संदीप कौर की गवाही के बाद ही पुलिस ने आरोपी महिला गगनीप्रीत मक्कड़ को हिरासत में लिया था. इसके बाद धौला कुआं पुलिस चौकी में ज्वाइंट सीपी दीपक पुरोहित की मौजूदगी में डीसीपी अमित गोयल उससे लगातार पूछताछ कर रहे हैं. वहीं, पुलिस की एक टीम ने इस हादसे के चश्मदीद टेम्पो चालक गुलफाम के घर जाकर उसका बयान दर्ज किया. उसे अपने साथ लेकर आई है.हरि नगर के रहने वाले नवजोत सिंह की मौत रविवार दोपहर दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास रिंग रोड पर हुई थी. उस समय वे अपनी पत्नी के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारे के दर्शन करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इस हादसे में पीड़िता दंपति के साथ बीएमडब्ल्यू कार को चला रही आरोपी महिला और उसका पति भी घायल हुए थे.आरोपी महिला को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद औपचारिक रूप से हिरासत में लिया गया. अपने बयान में संदीप कौर ने कहा, "मैं लगातार उनसे विनती कर रही थी कि हमें नजदीकी अस्पताल ले जाएं. मेरे पति बेहोश थे और उन्हें तुरंत इलाज की जरूरत थी. लेकिन मेरी गुहार को अनसुना कर वह महिला हमें जीटीबी नगर के एक छोटे अस्पताल तक ले गई. उसने अपना नाम गगनप्रीत कौर बताया था." Advertisement इस घटनाक्रम को बताते हुए संदीप कौर ने आगे बताया, "जब हम दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रही नीली बीएमडब्ल्यू कार ने हमारे पीछे से टक्कर मार दी. मेरे पति बाइक से सड़क पर जा गिरे. उनके सिर, मुंह और पैरों में गंभीर चोटें आईं, कई जगह फ्रैक्चर हो गए. कुछ देर बाद मैं भी होश खो बैठी."---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Delhi Police Delhi Crime Gaganpreet Makkad दिल्ली पुलिस दिल्ली क्राइम बीएमडब्ल्यू हादसा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Finance Ministry Official Death: বেপরোয়া BMW-র ধাক্কা, তারপরই বাস এসে পিষে দিল অর্থদফতরের অফিসারকে! দুর্ঘটনার পর ১৭ কিমি দূরে...Finance Ministry Official Death: বেপরোয়া BMW-র ধাক্কা, তারপরই বাস এসে পিষে দিল অর্থদফতরের অফিসারকে! দুর্ঘটনার পর ১৭ কিমি দূরে...Finance Ministry Official Killed After Speeding BMW Hits His Motorcycle In Delhi
Read more »

बेकाबू BMW ने डिप्टी सेक्रेटरी को रौंदा, देखें हादसे के बाद का पहला Videoबेकाबू BMW ने डिप्टी सेक्रेटरी को रौंदा, देखें हादसे के बाद का पहला Videoदिल्ली के धौलाकुआं इलाके में एक बीएमडब्ल्यू कार ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. घटना तब हुई जब नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे थे और बीएमडब्ल्यू कार ने पीछे से टक्कर मारी.
Read more »

बेकाबू BMW ने डिप्टी सेक्रेटरी को रौंदा, देखें हादसे के बाद का पहला Videoबेकाबू BMW ने डिप्टी सेक्रेटरी को रौंदा, देखें हादसे के बाद का पहला Videoदिल्ली के धौलाकुआं इलाके में एक बीएमडब्ल्यू कार ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. घटना तब हुई जब नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे थे और बीएमडब्ल्यू कार ने पीछे से टक्कर मारी.
Read more »

BMW X5 की ये खासियतें नहीं जानता आधा भारत, जानें क्यों है ग्राहकों की पहली पसंदBMW X5 की ये खासियतें नहीं जानता आधा भारत, जानें क्यों है ग्राहकों की पहली पसंदBMW X5 Special Features: बीएमडब्ल्यू X5 एसयूवी की कुछ बड़ी खासियतें हैं जिनकी वजह से ग्राहक इसे खरीदने पर मजबूर हो जाते हैं.
Read more »

BMW Accident: 'BMW ने मारी टक्कर...बाइक बस से टकराई', कैसे हुई डिप्टी सेक्रेटरी की मौत? चश्मदीद ने सुनाई कहानीBMW Accident: 'BMW ने मारी टक्कर...बाइक बस से टकराई', कैसे हुई डिप्टी सेक्रेटरी की मौत? चश्मदीद ने सुनाई कहानीराष्ट्रीय राजधानी के कैंट थाना क्षेत्र के धौलाकुआं इलाके में बीएमडब्ल्यू कार और बाइक की टक्कर में वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई है। उनकी पत्नी और कार चला रही
Read more »

'आम्हाला जवळच्या रुग्णालयात घेऊन चला,' BMW ने ठोकल्यानंतर महिला विनंती करत राहिली; रक्ताच्या थारोळ्यात पडला होता पती'आम्हाला जवळच्या रुग्णालयात घेऊन चला,' BMW ने ठोकल्यानंतर महिला विनंती करत राहिली; रक्ताच्या थारोळ्यात पडला होता पतीDelhi BMW Crash: बीएमडब्ल्यू चालक गगनप्रीत आणि तिचा पती परीक्षित यांच्याविरोधात सदोष मनुष्यवध, बेदरकारपणे गाडी चालवणे आणि पुरावे लपवण्याच्या आरोपांखाली गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:59:16