Delhi Election Results 2025: Arvind Kejriwal और Parvesh Verma में कांटे की टक्कर
Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. इस बीच, चुनाव आयोग के रुझान भी आ रहे हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक 41 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. दिल्ली की 70 सीटों में से बीजेपी 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
Election Results 2025: दिल्ली की वह इकलौती 'लकी' सीट, जिस पर कांग्रेस चल रही आगेचुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी नरेला, बवाना, किराड़ी, मंगोलपुरी, रिठाला, करावल नगर, मुस्तफाबाद, सीलमपुर, शाहदरा, विश्वास नगर, घोंडा, कोंडली, कस्तूरबा नगर, शकूरबस्ती, दिल्ली कैंट, आरके पुरम, मादीपुर, राजौरी गार्डन, त्रिनगर, नजफगढ़, राजेंद्र नगर, मटियाला, छतरपुर, बिजवासन, संगम विहार, पटेल नगर, मुंडका, गोकलपुर, पालम, नांगलोई जाट, मंगोलपुरी, लक्ष्मी नगर, शालीमार बाग विधानसभा सीट पर आगे है. चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 41 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 28 सीटों पर आगे है। #DelhiElectionResults pic.twitter.com/bdJ5myEDNk— ANI_HindiNews February 8, 2025रुझानों में बीजेपी ने AAP को पछाड़ावहीं, आम आदमी पार्टी रोहिणी, उत्तम नगर, सुल्तानपुर माजरा, नई दिल्ली तिलक नगर, ग्रेटर कैलाश, अंबेडकर नगर, देवली, बदरपुर, त्रिलोकपुरी, सीमापुरी, मटिया महल, चांदनी चौक, सदर बाजार, तिमारपुर, बल्लीमारान, बदरपुर सीट पर बढ़त बनाए हुए है. 70 सीटों पर 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आजदिल्ली में 19 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से चल रही है. 70 सीटों पर 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला थोड़ी देर में हो जाएगा. इससे पहले 7 फरवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली में पड़े कुल मतदान का आंकड़ा पेश किया था. चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ था. अधिकतर एग्जिट पोल में 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की वापसी का अनुमान लगाया गया है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पार्टी आगे है. इस तरह वह अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आप को सत्ता से बाहर कर सकती है. हालांकि, कांग्रेस को अधिकतम 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है.पिछले चुनाव में AAP ने जीती थीं 62 सीटेंदिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में दबदबा बनाने वाली आप ने 2020 के चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी ने आठ सीटें अपने नाम की थी. दिल्ली में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने में विफल रही और इस बार भी उसका प्रदर्शन ऐसा ही रहने का अनुमान है.
Delhi Assembly Elections Aam Admi Party (AAP) BJP Delhi Chunav 2025 Delhi Chunav Result 2025 Delhi Assembly Election Result Live दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 चुनाव परिणाम आम आदमी पार्टी बीजेपी कांग्रेस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बीजेपी दिल्ली में AAP को पटखनी देने में जुटीदिल्ली चुनाव में बीजेपी ने AAP की मुफ्त योजनाओं को पछाड़ने के लिए उसी तरह की योजनाएं पेश की हैं.
Read more »
दिल्ली के मुख्यमंत्री का निर्वाचनदिल्ली की नई दिल्ली विधानसभा सीट, जो मुख्यमंत्री के पद को नियंत्रित करती है, 2025 के चुनावों में काफी रोमांचक होगी। इस सीट पर बीजेपी और AAP के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी।
Read more »
AAP के 8 विधायक BJP में शामिल हुएदिल्ली चुनाव 2025 से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. AAP के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं.
Read more »
दिल्ली चुनाव: बीजेपी को बहुमत मिलने की संभावना, AAP के लिए सकारात्मक रुझानदिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद जारी हुए एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए कुछ राहत की खबर भी है. दो एग्जिट पोल में AAP को 46 से 52 सीटें मिलने का अनुमान है.
Read more »
दिल्ली में 27 साल बाद कमल खिल सकता है? 'चाणक्य स्ट्रेटेजिक' की भविष्यवाणीदिल्ली चुनावों में आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका! कई एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलेगी का अनुमान है।
Read more »
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: एग्जिट पोल में बीजेपी का बहुमत, AAP को झटकादिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों का इंतजार है। एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलने की संभावना है, जबकि AAP को झटका लगा है।
Read more »
