उत्तरी भारत में अगले कुछ दिन कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और उत्तराखंड में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड बढ़ गई है। मकर संक्रांति और लोहड़ी भी घने कोहरे और शीतलहर के बीच मनाई जाएगी। 15-16 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ...
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। मैदानी इलाकों के जन-जीवन के लिए अगला दो-तीन दिन मुश्किल भरा रह सकता है। पहाड़ों से उतर रही तेज और सूखी उत्तरी हवाओं के कारण दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में सुबह और रात के न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं हो रहा है, जिससे शीतलहर की तीव्रता बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी संभव है, लेकिन 15-16 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह राहत कुछ हद तक ही सीमित रह सकती है। जाहिर है, मकर संक्रांति एवं लोहड़ी जैसे पर्व भी इस बार ठंड और घने कोहरे के बीच ही मनाए जाएंगे। इन राज्यो में शीतलहर का अलर्ट भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिनों तक शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रहने की प्रबल संभावना है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है और कुछ स्थानों पर यह चार डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया, जिससे पाले की स्थिति बन गई है, जो अभी स्थिर रह सकती है। अगले पांच दिनों तक घने कोहरे का अनुमान उत्तर-पश्चिम भारत के साथ-साथ बिहार में भी अगले पांच दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिला। दिल्ली में भी सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही, हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरे में कमी आई और धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रही। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस शीतलहर का मुख्य कारण पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद चल रही उत्तरी हवाएं हैं। साफ आसमान और पूरी रात तेज ठंडक के चलते जमीन जल्दी ठंडी हो रही है, जिससे ठंड और पाले की स्थिति और गंभीर हो गई है। स्काईमेट वेदर के प्रवक्ता महेश पलावत का कहना है कि अगले दो-तीन दिन सर्दी अपने चरम पर रहेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना 15 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से 16 और 17 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इससे हवाओं की दिशा और गति में बदलाव आएगा और उत्तर से दक्षिण की ओर बह रही तेज ठंडी हवाएं कुछ कमजोर पड़ेंगी। मकर संक्रांति के बाद ठंड से राहत की उम्मीद इसी कारण दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों में 15 जनवरी के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी शुरू होने के संकेत हैं। मध्य भारत में भी अगले कुछ दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रह सकता है, जबकि मकर संक्रांति के बाद धीरे-धीरे ठंड से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने और सुबह-शाम अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड में आकर लोग पड़ रहे बीमार, चरखी दादरी में रोजाना 500 मरीज पहुंच रहे अस्पताल.
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। मैदानी इलाकों के जन-जीवन के लिए अगला दो-तीन दिन मुश्किल भरा रह सकता है। पहाड़ों से उतर रही तेज और सूखी उत्तरी हवाओं के कारण दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में सुबह और रात के न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं हो रहा है, जिससे शीतलहर की तीव्रता बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी संभव है, लेकिन 15-16 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह राहत कुछ हद तक ही सीमित रह सकती है। जाहिर है, मकर संक्रांति एवं लोहड़ी जैसे पर्व भी इस बार ठंड और घने कोहरे के बीच ही मनाए जाएंगे। इन राज्यो में शीतलहर का अलर्ट भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिनों तक शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रहने की प्रबल संभावना है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है और कुछ स्थानों पर यह चार डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया, जिससे पाले की स्थिति बन गई है, जो अभी स्थिर रह सकती है। अगले पांच दिनों तक घने कोहरे का अनुमान उत्तर-पश्चिम भारत के साथ-साथ बिहार में भी अगले पांच दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिला। दिल्ली में भी सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही, हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरे में कमी आई और धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रही। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस शीतलहर का मुख्य कारण पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद चल रही उत्तरी हवाएं हैं। साफ आसमान और पूरी रात तेज ठंडक के चलते जमीन जल्दी ठंडी हो रही है, जिससे ठंड और पाले की स्थिति और गंभीर हो गई है। स्काईमेट वेदर के प्रवक्ता महेश पलावत का कहना है कि अगले दो-तीन दिन सर्दी अपने चरम पर रहेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना 15 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से 16 और 17 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इससे हवाओं की दिशा और गति में बदलाव आएगा और उत्तर से दक्षिण की ओर बह रही तेज ठंडी हवाएं कुछ कमजोर पड़ेंगी। मकर संक्रांति के बाद ठंड से राहत की उम्मीद इसी कारण दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों में 15 जनवरी के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी शुरू होने के संकेत हैं। मध्य भारत में भी अगले कुछ दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रह सकता है, जबकि मकर संक्रांति के बाद धीरे-धीरे ठंड से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने और सुबह-शाम अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड में आकर लोग पड़ रहे बीमार, चरखी दादरी में रोजाना 500 मरीज पहुंच रहे अस्पताल
Delhi Cold Wave Rajasthan Cold Wave Uttar Pradesh Fog Himachal Pradesh Snowfall Uttarakhand Snowfall Makar Sankranti Weather Lohri Weather IMD Forecast Western Disturbance
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तब 15 साल की थीं जान्हवी, 16 के थे शिखरजान्हवी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह 15-16 साल की थीं, तो उनका सपोर्ट सिस्टम कौन था।
Read more »
SCO: पाकिस्तान में होने वाली एससीओ बैठक से दूरी बना सकते हैं PM मोदी; आतंकवाद से नाराज भारत उठा सकता है ये कदमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 15-16 अक्तूबर को होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक से दूरी बना सकते हैं।
Read more »
India-Pakistan: नौ साल बाद भारत के बड़े नेता का पाकिस्तान दौरा, जयशंकर 15-16 अक्तूबर को जाएंगे, जानिए मकसदIndia-Pakistan: नौ साल बाद भारत के बड़े नेता का पाकिस्तान दौरा, जयशंकर 15-16 अक्तूबर को जाएंगे, जानिए मकसद
Read more »
वैश्विक उठापटक के बाद भी शेयर बाजार में मिलता रहेगा 15-16 प्रतिशत का सालाना रिटर्न : रमेश दमानीवैश्विक उठापटक के बाद भी शेयर बाजार में मिलता रहेगा 15-16 प्रतिशत का सालाना रिटर्न : रमेश दमानी
Read more »
मोबाइल चलाने में नंबर वन, पढ़ाई-लिखाई से छूट रहा बच्चों का नाता; पैरेंट्स की चिंता बढ़ा देगी ये रिपोर्टपंजाब के बच्चे स्मार्टफोन के इस्तेमाल में सबसे आगे हैं। प्रथम फाउंडेशन की रिपोर्ट के अनुसार 15-16 साल के 96.
Read more »
कुंभ के लिए विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनरेलवे ने कुंभ मेले में भीड़ कम करने के लिए 15, 16 और 17 फरवरी को नई दिल्ली से वाराणसी तक विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
Read more »
