Delhi Metro : दिल्ली में बने देश के सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क का अब और विस्तार होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली कैबिनेट ने तीन नए रूट पर मेट्रो सेवा शुरू करने को मंजूरी दे दी है. इस प्रोजेक्ट पर करीब 12 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे.
पीएम मादी की अगुवाई वाली केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में तीन नए मेट्रो रूट को मंजूरी दे दी है. इसके तहत करीब 16 किलोमीटर तक मेट्रो का विस्तार किया जाएगा. नए प्रोजेक्ट में 13 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जिसमें 10 अंडरग्राउंड होंगे, जबकि 3 मेट्रो स्टेशन एलिवेटेड बनाए जाएंगे.
दिल्ली मेट्रो के फेज 5 के तहत शुरू किए जाने वाले इस प्रोजेक्ट पर करीब 12,015 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है. इस प्रोजेक्ट के पूरे होने के साथ ही दिल्ली मेट्रो का विस्तार भी 400 किलोमीटर को पार कर जाएगा. अभी दिल्ली मेट्रो से रोजाना करीब 65 लाख लोग सफर करते हैं. फेज 5 के तहत बनाए जाने वाले तीन कॉरीडोर हैं एरोसिटी से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल 1, कालिंदी कुंज से तुगलकाबाद तक और कर्तव्य भवन यानी संसद भवन के कॉरिडोर तक. तीनों कॉरीडोर को मिलाकर करीब 16 किलोमीटर का ट्रैक बिछाया जाएगा, जबकि 13 नए मेट्रो स्टेशन भी बनेंगे. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव ने बताया कि दिल्ली मेट्रो के फेज 5 का निर्माण कार्य तीन साल में पूरा कर लिया जाएगा. दिल्ली मेट्रो रोजाना लाखों यात्रियों को सफर कराती है और नए कॉरीडोर बनने के बाद करीब 60 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों सहित 2 लाख दैनिक यात्रियों को फायदा मिलेगा. इसका उद्देश्य राजधानी के कोने-कोने में मेट्रो की सेवाओं का विस्तार करना है. फेज 5 के तहत बनाए जाने वाले तीनों कॉरीडोर में सबसे लंबा रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक बनने वाला ट्रैक होगा. इस कॉरीडोर की लंबाई करीब 9.9 किलोमीटर की है और इसे बनाने पर करीब 9,570.4 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है. यह कॉरीडोर रिंग रोड और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास लगने वाले ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा. प्रोजेक्ट के तहत दूसरा कॉरीडोर एयरोसिटी से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 तक बनाया जाएगा. इस कॉरीडोर की कुल लंबाई होगी 2.3 किलोमीटर और इसे तैयार करने में करीब 1,419.6 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा. यह प्रोजेक्ट एयरपोर्ट जाने वालों के आसान और जल्द सफर का रास्ता खोलेगा. अभी इस रूट पर पीक ऑवर में काफी जाम लग जाता है. दिल्ली मेट्रो के फेज 5 के तहत तीसरा कॉरीडोर तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज के बीच बनाया जाएगा. इस कॉरीडोर की लंबाई होगी 3.9 किलोमीटर और इसे तैयार करने में करीब 1,024.8 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा. यह कॉरीडोर कालिंदीकुंज के आसपास लगने वाले जाम को खत्म करने में मददगार होगा और दिल्ली से नोएडा के बीच आसान सफर का एक और रास्ता खोलेगा. रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि दिल्ली मेट्रो के नए विस्तार से सिर्फ ट्रैफिक जाम से ही निपटने में मदद नहीं मिलेगी, बल्कि प्रदूषण घटाने में भी इसकी बड़ी भूमिका होगी. उन्होंने कहा कि तीनों नए कॉरीडोर तैयार होने के बाद दिल्ली में करीब 33 हजार टन कॉबन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन घटाने में मदद मिलेगी. रेल मंत्री ने कहा कि दिल्ली में मेट्रो की सेवाएं शुरू हुए 23 साल बीत चुके हैं और अभी 352 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर रोजाना सफर होता है. अभी तक राजधानी में 257 मेट्रो स्टेशन बनाए जा चुके हैं, जबकि रेड, ब्लू, ग्रीन, यलो, पिंक सहित 10 लाइनों का विस्तार भी हो चुका है. दिल्ली मेट्रो दुनिया के सबसे बड़े शहरी रेल सिस्टम में शामिल है.
Delhi Metro 16 Kilometer Expansion Delhi Metro Expansion Phase 5 Delhi Metro Add 13 Station Delhi Metro Expansion New Route दिल्ली मेट्रो का विस्तार दिल्ली में बनेंगे 3 मेट्रो रूट दिल्ली में बनेंगे 13 मेट्रो स्टेशन दिल्ली में बनेगा 16 किमी का मेट्रो ट्रैक
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
60 साल के सलमान, फिटनेस दिखाकर लगाई मिर्ची, फैन्स बोले- मार डाला भाईसलमान के फैंस को उनके जन्मदिन का हर साल इंतजार भी रहता है. इस साल तो मौका भी खास है, ऐसे में उनके जन्मदिन पर हमें कई सारे सरप्राइज मिल सकते हैं.
Read more »
सलमान खान का 60 साल में भयंकर कमबैक, डोले-शोले देख नौजवानों को लगा धक्का, बोले- आप तो 30 के लग रहेसुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे। भाईजान ने अपने खास दिन के 6 दिन पहले कुछ तड़कती-भड़कती हुईं फोटोज शेयर की हैं जिन्हें देखकर लोग कह रहे हैं कि सलमान तो बिल्कुल 30 के लग रहे हैं। हालांकि, सलमान खान का कैप्शन काफी दमदार है।
Read more »
60 साल की उम्र अधूरी है Salman Khan की ख्वाहिश, बर्थडे से पहले भाईजान ने क्यों किया ये पोस्ट?सलमान खान हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार है। जल्द ही उनका 60वां जन्मदिन मनाया जाएगा। इससे पहले भाईजान ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर करते हुए अधूरी इच्छा जाहिर की है।
Read more »
बर्थडे से पहले सलमान ने फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी: फोटो शेयर कर लिखा- काश मैं 60 में ऐसा ही दिखूं, फैंस बोले-आप...बॉलीवुड के दबंग खान 27 दिसंबर को 60 साल के होने जा रहे हैं। इस उम्र में भी सलमान अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। 60वें बर्थडे से पहले सलमान ने फैंस के लिए फिटनेस से जुड़ी कुछ फोटो शेयर कीं है। फोटो देखकर कोई भी ये अनुमान नहीं लगा सकता कि 6 दिन बाद वो 60 साल के हो...
Read more »
कानपुर में डबलपुलिया से कल्याणपुर तक पार्किंग समेत विकसित होगी माडल रोड, निगम ने 60 अवैध निर्माण गिराएकानपुर में डबलपुलिया से कल्याणपुर तक मॉडल रोड को पार्किंग सहित विकसित किया जाएगा। नगर निगम ने इस परियोजना के लिए 60 अवैध निर्माणों को गिरा दिया है। इस विकास कार्य से क्षेत्र में यातायात और बुनियादी ढांचे में सुधार होगा। निगम का लक्ष्य है कि इस रोड को एक आदर्श मार्ग के रूप में स्थापित किया जाए जिससे शहर के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे विकास कार्य किए...
Read more »
बीसीसीआई का ऐतिहासिक फैसला, दोगुनी से ज्यादा हुई घरेलू महिला क्रिकेटर्स की मैच फीसबीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट में खेलने वाली महिला खिलाड़ियों की मैच फीस दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ा दी है। अब एक खिलाड़ी प्रतिदिन के 50 से 60 हजार रुपये कमा सकती हैं।
Read more »
