दिल्ली धमाके में हाथ लगा सबसे बड़ा सुराग, i20 के साथ ये कार भी हुई थी इस्तेमाल

Delhi Bomb Blast News

दिल्ली धमाके में हाथ लगा सबसे बड़ा सुराग, i20 के साथ ये कार भी हुई थी इस्तेमाल
Delhi Blast CaseBlast Near Red FortRed Eco Sports Car Use In Blast
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली बम ब्लास्ट की जांच में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. पुलिस समेत कई जांच एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हैं. खास तौर पर एनआईए ने इस मामले के कई राज्यों से तार होने की आशंका जताई है.

"Delhi Red Fort Blast: दिल्ली बम ब्लास्ट की जांच में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. पुलिस समेत कई जांच एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हैं. खास तौर पर एनआईए ने इस मामले के कई राज्यों से तार होने की आशंका जताई है.

इस बची एक और अहम खुलासा हुआ है. इसके मुताबिक जांच एजेंसियों के निशाने पर सिर्फ i20 कार नहीं बल्कि एक और कार है. जी हां इस धमाके में एक नहीं बल्कि दो कारों की इस्तेमाल बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक लाल रंग की फोर्ड Eco Sports कार है, जो संदिग्धों के कब्जे में थी.Advertisment यह वही कार है जिसका नंबर DL10CK0458 बताया गया है और जो दिल्ली के राजौरी गार्डन पते पर रजिस्टर्ड है. पुलिस को शक है कि इस कार का इस्तेमाल धमाके की साजिश या भागने के लिए किया गया था. दिल्ली से लेकर हरियाणा तक अलर्ट दिल्ली पुलिस ने राजधानी के सभी पुलिस स्टेशनों, पुलिस चौकियों और बॉर्डर पोस्ट्स पर इस कार को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस को भी लाल रंग की इस Eco Sports कार की जानकारी साझा की गई है. कार 22 नवंबर 2017 को खरीदी गई थी और माना जा रहा है कि यह लंबे समय से एक आतंकी मॉड्यूल के उपयोग में थी. फिलहाल, दिल्ली पुलिस की पांच टीमें इस कार की खोज में जुटी हुई हैं. जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि कार मिलने के बाद ब्लास्ट की साजिश से जुड़े कई अहम राज़ सामने आएंगे. डॉ. शाहीन के भाई के घर से अहम दस्तावेज बरामद जांच का दूसरा बड़ा मोर्चा लखनऊ में खुला, जहां डॉ. शाहीन शाहिद के भाई डॉ. परवेज अंसारी के घर से कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं. यूपी एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने डॉ. परवेज के घर पर करीब पांच घंटे की तलाशी ली. इस दौरान पुलिस को लैपटॉप, मोबाइल फोन, कीपैड डिवाइस, चाकू और डिजिटल डेटा स्टोरेज डिवाइस मिले. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन गैजेट्स में ऐसे ऑनलाइन चैट रिकॉर्ड्स और एन्क्रिप्टेड संदेश मिले हैं जिनसे यह साबित होता है कि डॉ. शाहीन, डॉ. परवेज और डॉ. मुज़म्मिल एक-दूसरे से लगातार संपर्क में थे. ऑनलाइन नेटवर्क और रेकी की साजिश जांच में खुलासा हुआ है कि डॉ. मुज़म्मिल ने पहले डॉ. शाहीन और फिर डॉ. परवेज को रैडिकलाइज़ किया था. तीनों पिछले दो से तीन वर्षों से भारत में किसी बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहे थे. उन्होंने दिल्ली और आसपास के इलाकों में कई संवेदनशील जगहों की रेकी भी की थी. परवेज के घर के बाहर मिली एक अन्य गाड़ी सहारनपुर से खरीदी गई थी, जो अब जांच के दायरे में है. माना जा रहा है कि इस गाड़ी का भी प्रयोग साजिश के दौरान हुआ था. दिल्ली धमाके की जांच अब उस दिशा में बढ़ रही है जहां शिक्षा, पेशेवरता और आतंक का संगम दिखाई देता है. लाल Eco Sports कार की तलाश ने केस को और पेचीदा बना दिया है. एजेंसियां मान रही हैं कि इस कार के जरिए ब्लास्ट से जुड़े डिजिटल और भौतिक सबूत हाथ लग सकते हैं जो पूरे आतंकी मॉड्यूल को बेनकाब करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Delhi Blast Case Blast Near Red Fort Red Eco Sports Car Use In Blast I20 Car

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Red Fort Blast: বড় আপডেট! ঘাতক i-20 গাড়ির মালিক মহম্মদ নাদিম! দিল্লি পুলিস পৌঁছল হরিয়ানা, তারপর...Delhi Red Fort Blast: বড় আপডেট! ঘাতক i-20 গাড়ির মালিক মহম্মদ নাদিম! দিল্লি পুলিস পৌঁছল হরিয়ানা, তারপর...Car In Delhi Blast Was Hyundai i20 Explosion Took Place Towards Rear
Read more »

सलमान, नदीम और i20 कार... दिल्ली धमाके की तफ्तीश कर रही टीम को मिला बड़ा क्लूसलमान, नदीम और i20 कार... दिल्ली धमाके की तफ्तीश कर रही टीम को मिला बड़ा क्लूDelhi Blast: लाल किला ब्लास्ट मामले में जांच पुलिस को एक अहम सुराग मिला है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमाका जिस कार में हुआ वह गुरुग्राम नंबर की थी. वाहन के पूर्व मालिक मोहम्मद सलमान को गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
Read more »

Delhi Red Fort Blast: i20 कार, सलमान-नदीम से पुलवामा तक तार...दिल्ली लाल किला धमाके में क्या-क्या खुलासे हु...Delhi Red Fort Blast: i20 कार, सलमान-नदीम से पुलवामा तक तार...दिल्ली लाल किला धमाके में क्या-क्या खुलासे हु...Delhi Red Fort Car Blast: दिल्ली लाल किला के पास आई10 कार में सोमवार को बड़ा धमाका हुआ. इस विस्फोट में 9 मौतें और 20 घायल हुए हैं. अब तक इसे आतंकी हमला ही माना जा रहा है. दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस को लेकर आज यानी मंगलवार सुबह अमित शाह ने बैठक बुलाई है. इस विस्फोट में पुलवामा और फरीदाबाद कनेक्शन सामने आया है.
Read more »

सलमान, तारिक अन् i20 कार...; दिल्ली स्फोटामागचे पुलवामा कनेक्शन उघड, मिळाला महत्त्वाचा क्लूसलमान, तारिक अन् i20 कार...; दिल्ली स्फोटामागचे पुलवामा कनेक्शन उघड, मिळाला महत्त्वाचा क्लूDelhi Red Fort Blast:दिल्लीत लाल किल्ला मेट्रो स्टेशनच्या गेट क्रमांक 1 जवळ भीषण स्फोट झाला. यात 8 जणांचा मृत्यू झाला असून, अनेक जण जखमी झाले आहेत.
Read more »

Delhi Red Fort Blast: धमाके से 11 घंटे पहले क्या कर रही थी i20 कार, पुलिस की जांच में आई सामनेDelhi Red Fort Blast: धमाके से 11 घंटे पहले क्या कर रही थी i20 कार, पुलिस की जांच में आई सामनेDelhi Red Fort Blast: धमाके से 11 घंटे पहले क्या कर रही थी i20 कार, पुलिस की जांच में आई सामने Delhi Red Fort Blast Route of i20 Car 11 Hours before Blast देश
Read more »

દિલ્હી બ્લાસ્ટમાં મોટો ઘટસ્ફોટ! આંતકીઓ પાસે હતી વધુ એક કાર? i20 બાદ EcoSportની શોધમાં જોતરાઈ પોલીસદિલ્હી બ્લાસ્ટમાં મોટો ઘટસ્ફોટ! આંતકીઓ પાસે હતી વધુ એક કાર? i20 બાદ EcoSportની શોધમાં જોતરાઈ પોલીસDelhi Blast Case: દિલ્હી બ્લાસ્ટ કેસમાં તપાસમાં દરમિયાન ખુલાસો થયો છે કે, શંકાસ્પદો પાસે હ્યુન્ડાઇ i20 ઉપરાંત બીજી એક કાર પણ હતી. પોલીસ હવે લાલ રંહની ફોર્ડ ઇકોસ્પોર્ટની શોધ કરી રહી છે. દિલ્હી, ઉત્તર પ્રદેશ અને હરિયાણામાં પોલીસને એલર્ટ કરવામાં આવી છે. રોયલ કાર ઝોનના માલિકની પોલીસે અટકાયત કરી છે.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:57:59