उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जहांगीरपुरी से एक महिला तस्कर कामिनी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 37.
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला के कब्जे से 37.31 ग्राम हेरोइन व तस्करी में शामिल एक स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपिता पिछले कुछ महीनों से सक्रिय रूप से नशा तस्करी में संलिप्त थी और मांग के अनुसार विभिन्न ग्राहकों को मादक पदार्थ की आपूर्ति करती थी। उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नारकोटिक्स स्टाफ को विशेष रूप से तैनात किया गया था। इसी क्रम में थाना महेन्द्र पार्क क्षेत्र में एक महिला तस्कर के सक्रिय होने की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन कर जहांगीरपुरी क्षेत्र में रणनीतिक रूप से निगरानी की गई। 29 दिसंबर को आई-ब्लाक, जहांगीरपुरी इलाके में मुखबिर के इशारे पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध महिला को रोका। तलाशी के दौरान उसकी स्कूटी से छिपाकर रखी गई 37.
31 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में महिला की पहचान कामिनी निवासी जहांगीरपुरी के रूप में हुई। निरंतर पूछताछ में आरोपिता ने स्वीकार किया कि वह आसानी से पैसा कमाने के उद्देश्य से नशा तस्करी के धंधे में उतरी थी। वह दिल्ली के विभिन्न इलाकों से स्मैक एकत्र कर अपने ग्राहकों तक पहुंचाती थी। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क, संपर्कों और सप्लाई चैन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए जांच लगातार जारी है।
Heroin Arrest Delhi 37.31 Grams Heroin Jahangirpuri Drug Bust Scooter Seized Drugs Delhi Police Narcotics Drug Trafficking Delhi Kamini Arrest North-West Delhi Crime New Delhi Drug Bust New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Weather: दिल्ली में मॉनसून की विदाई के बाद ठंड की जगह पसीने छुड़ा रही गर्मी, कब मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने बता दियाDelhi Ka Mausam: दिल्ली में मॉनसून की विदाई के बाद तापमान बढ़कर 37.
Read more »
Fire Breaks out in UP Hospital: യുപി മെഡിക്കൽ കോളേജിൽ തീപിടിത്തം; 10 നവജാത ശിശുക്കൾ വെന്തുമരിച്ചുFire Accident: തീപിടിത്തമുണ്ടായ കുട്ടികളുടെ വാർഡിൽ ഉണ്ടായിരുന്ന 54 കുട്ടികളിൽ 37 പേരെ രക്ഷപ്പെടുത്തിയിരുന്നു.
Read more »
पाकिस्तान में शिया-सुन्नी संघर्ष में 37 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल (लीड-1)पाकिस्तान में शिया-सुन्नी संघर्ष में 37 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल (लीड-1)
Read more »
सूडान की राजधानी में ईंधन स्टेशन पर बमबारी में 28 की मौत, 37 घायलसूडान की राजधानी में ईंधन स्टेशन पर बमबारी में 28 की मौत, 37 घायल
Read more »
हलक में सांसें अटका देगी 2 घंटे 37 मिनट की खतरनाक वायलेंस एक्शन थ्रिलर फिल्महलक में सांसें अटका देगी 2 घंटे 37 मिनट की खतरनाक वायलेंस एक्शन थ्रिलर फिल्म
Read more »
Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षकों जल्द मिलेगी खुशखबरी, सैलरी को लेकर आ गया बड़ा अपडेटBihar News बीएन मंडल विश्वविद्यालय से संबद्ध 37 डिग्री कॉलेजों को 37.
Read more »
