Air Purifier- शुक्रांत 25 नामक एक यूजर ने reddit पर अपने इस अनोखे जुगाड़ के फोटो डाले हैं और साथ ही एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उसने सस्ता एयर प्यूरीफायर घर पर ही कैसे तैयार किया. जैसे ही यह पोस्ट Reddit पर गई, सैकड़ों कमेंट्स और हजारों अपवोट्स की बौछार होने लगी.
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली दमघोंटू प्रदूषण से जूझ रही है. हवा की गुणवत्ता फिर से “घातक” स्तर पर पहुंच गई है. राजधानी के कई इलाकों में AQI 450 से ऊपर जा चुका है. इस समस्या से निजात को लोग महंगे एयर प्यूरीफायर खरीदने को मजबूर हैं.
वहीं, एक दिल्लीवाले ने ऐसा कमाल कर दिखाया है कि सोशल मीडिया पर लोग उसे “जुगाड़ू वैज्ञानिक” कहने लगे हैं. इस शख्स ने सिर्फ 2000 रुपये खर्च करके एक DIY एयर प्यूरीफायर बना डाला. और हैरानी की बात ये है कि यह मशीन सिर्फ 15 मिनट में कमरे का AQI 350 से घटाकर 50 तक कर देती है. शुक्रांत 25 नामक एक यूजर ने reddit पर अपने इस अनोखे जुगाड़ के फोटो डाले हैं और साथ ही एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उसने सस्ता एयर प्यूरीफायर घर पर ही कैसे तैयार किया. उन्होंने लिखा, “मैंने ₹2000 में अपना निजी एयर प्यूरीफायर बनाया और यह मेरे फिलिप्स प्यूरीफायर से बेहतर काम करता है.” बस फिर क्या था, देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गई. लोगों ने पहले तो सोचा कि ये मज़ाक है, लेकिन जब उन्होंने तस्वीरें और डिटेल देखीं तो सब हैरान रह गए. ये भी पढ़ें – सर्दी में गीजर ने दिया धोखा? बहुत देर में गर्म कर रहा है पानी! टेक्नीशियन ने बता दिए ये 5 सुपर ट्रिक्स कैसे बना 2000 रुपये वाला एयर प्यूरीफायर Reddit यूजर ने बताया कि उसने एक 150mm का एग्जॉस्ट फैन, HEPA फिल्टर, थोड़ा कार्डबोर्ड व तार-स्विच की मदद से यह जुगाड़ बनाया है. इसमें उसका 2000 रुपये खर्च आया है. एग्जॉस्ट फैन₹750 में खरीदा. Amazon से HEPA फिल्टर खरीदने पर उसने ₹1000 खर्च किए और कार्डबोर्ड और ग्लू गन ₹150 में तो 65 रुपये के स्विच, रेगुलेटर और तार खरीदे. देखने में यह किसी स्कूल साइंस प्रोजेक्ट जैसा लगता है, लेकिन इसे बनाने वाले का दावा है कि असर किसी ब्रांडेड प्यूरीफायर से कम नहीं. यूज़र के मुताबिक, उसने 12×12 फीट के कमरे में यह लगाया और सिर्फ 15 मिनट में AQI 400 से 50 पर पहुंच गया. एक बढिया एयर प्यूरीफायर कम से कम 15000 रुपये में मिलता है. Reddit पर छा गया देसी जुगाड़ जैसे ही यह पोस्ट Reddit पर गई, सैकड़ों कमेंट्स और हजारों अपवोट्स की बौछार होने लगी. एक यूज़र ने लिखा, “भाई, इस पर एक ट्यूटोरियल वीडियो बना दो, हम भी बनाएं.” दूसरे ने कहा, “एयर प्यूरीफायर कोई रॉकेट साइंस नहीं है, बस हवा को सही फिल्टर से गुजारो. फर्क इतना है कि तुमने किया, बाकी सब बस बात करते हैं.” कुछ लोगों ने तो सुझाव दे दिया कि यह शख्स अपना YouTube चैनल शुरू करे या दिल्ली में वर्कशॉप रखे ताकि लोग सीख सकें कि महंगे गैजेट्स के बिना भी साफ हवा में सांस ली जा सकती है. लोगों ने इसे “दिल्ली का देसी इनोवेशन” और “भारत का एलन मस्क मूवमेंट” तक कह डाला. जब बड़े-बड़े ब्रांड ₹15,000 से ₹25,000 तक के एयर प्यूरीफायर बेच रहे हैं, तब एक दिल्लीवाले ने ₹2000 में साबित कर दिया कि “जरूरत हो तो इनोवेशन खुद रास्ता बना लेता है.” इस Reddit यूज़र ने दिखा दिया कि इनोवेशन महंगा नहीं होता, बस सच्ची जरूरत और जुगाड़ की सोच चाहिए. अब सोशल मीडिया पर लोग इसे “दिल्ली का जुगाड़ू जीनियस” कह रहे हैं. कई लोग उसकी पोस्ट सेव कर रहे हैं ताकि खुद ट्राय कर सकें. एयर प्यूरीफायर क्या है? एयर प्यूरीफायर एक ऐसा उपकरण है जो हवा में मौजूद धूल, धुआं, पराग , बदबू, बैक्टीरिया और वायरस जैसे हानिकारक कणों को हटा देता है, ताकि आप साफ हवा में सांस ले सकें. एयर प्यूरीफायर कैसे काम करता है? एयर प्यूरीफायर में मुख्य रूप से दो चीज होती हैं. फिल्टर सिस्टम और फैन. सबसे पहले मशीन के अंदर लगा फैन कमरे की गंदी हवा को खींचता है. ये हवा धूल, धुआं और गंध से भरी होती है. प्री-फिल्टर वो पहला फिल्टर होता है जो बड़े कणों जैसे बाल, धूल के टुकड़े या बाल आदि को पकड़ लेता है. इसके बाद नंबर आता है HEPA फिल्टर का. यही हवा की असली सफाई करता है. यह बहुत छोटे-छोटे कण तक को रोक लेता है.PM2.5 और PM10, जो प्रदूषण में सबसे ज्यादा होते हैं, धूल के सूक्ष्म कण, पराग तथा कुछ बैक्टीरिया और वायरस. HEPA फिल्टर हवा से लगभग 99.97% तक बारीक कणों को हटा देता है. इसमें एक एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर भी लगा होता है यह फिल्टर हवा में मौजूद बदबू और गैसों को सोख लेता है, जैसे सिगरेट का धुंआ और खाना पकाने की गंध. यह फिल्टर हवा को ताजा और बिना गंध वाला बनाता है. सभी फिल्टरों से गुजरने के बाद हवा पूरी तरह साफ हो जाती है. अब वही हवा फैन के जरिए वापस कमरे में छोड़ी जाती है. मान लीजिए आपने रसोई में तड़का लगाया. अब कमरे में धुआं और गंध फैल गई. एयर प्यूरीफायर का फैन उस हवा को अंदर खींचेगा. प्री-फिल्टर धुएं और बड़े कणों को रोकेगा. HEPA फिल्टर बारीक तेल और धूल के कण हटाएगा. कार्बन फिल्टर तड़के की गंध सोख लेगा. 10–15 मिनट में पूरा कमरा साफ और फ्रेश हवा से भर जाएगा. कितने समय में हवा साफ कर देता है एयर प्यूरीफायर? यह कमरे के आकार और मशीन की क्षमता पर निर्भर करता है. आम तौर पर 20×20 फीट के कमरे की हवा को साफ करने में 30 मिनट से 1 घंटे तक का समय लगता है. जिस मशीन का CADR ज्यादा होता है, वह उतनी ही जल्दी हवा को साफ कर देती है.
DIY Air Purifier India How To Make Air Purifier At Home Low-Cost Air Purifier What Is Air Purifier How Air Purifier Works
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Kisan Yojana: आ गया बड़ा अपडेट! किसानों को इस दिन मिलेगी 21वीं किस्तकुछ किसानों के खातों में ₹2000 की राशि जमा हो चुकी है, जबकि लाखों अन्य किसान अब भी इंतजार कर रहे हैं. इस बीच केंद्र सरकार की ओर से अगली किस्त की तारीख को लेकर चर्चा तेज हो गई है. माना जा रहा है कि 21वीं किस्त नवंबर के मध्य, यानी 15 नवंबर के आसपास जारी की जा सकती है.
Read more »
दिल्ली ब्लास्ट का फिल्म 'धुरंधर' पर असर, रणवीर सिंह ने पोस्टपोन किया ट्रेलर लॉन्च'धुरंधर' के ट्रेलर लॉन्च में लगभग 2000 फैंस शामिल होने वाले थे. लेकिन अब रणवीर सिंह ने ऐलान किया है कि ये ट्रेलर अभी लॉन्च नहीं होगा. एक्टर ने दिल्ली बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों की आत्मा को शांति की दुआ भी की.
Read more »
भारत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट के 5 दिलचस्प किस्से: बॉल टैम्परिंग के कारण बैन हुए तेंदुलकर, क्रोनिए-अजहर का फिक्...India Vs South Africa Test 2025 Special Story; Follow IND Vs SA Match Fixing, Controversy, and Latest News On Dainik Bhaskar. 15 जून 2000...
Read more »
इन सस्ती गाड़ियों में मिलता है Air Purifier, दिल्ली-एनसीआर के जानलेवा प्रदूषण से देगा राहतCars With Air Purifier: इन कारों में आपको Air Purifier मिलता है जिससे आप दिल्ली-एनसीआर के खतरनाक प्रदूषण से खुद को और अपने परिवार को बचा सकते हैं और बीमारियों से बच सकते हैं.
Read more »
ईरान का 2000 मिसाइलों से हमले का प्लान, इजरायल ने भी हथियारों के लिए खोल दिया खजाना, बड़े संघर्ष की आहटइजरायल और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ने लगा है। ईरान ने इजरायल पर 2000 मिसाइलों के साथ हमले की योजना बनाई है। इसके जवाब में इजरायल ने भी अपने हथियारों के गोदामों को भरना शुरू कर दिया है। इसके लिए इजरायली रक्षा मंत्रालय ने भारी-भरकम बजट की भी डिमांड की...
Read more »
Silver Price Hike: चांदी में आया जोरदार उछाल, क्या 1.70 लाख हो जाएगी कीमत; कब करें निवेश?कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी Silver Price Hike में जोरदार उछाल देखने को मिला है। सुबह 9.30 बजे इसमें 2000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा तेजी है। सोने Gold Price Today में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन ये चांदी जितनी है।
Read more »
