अप्रैल में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने दिल्ली दंगों की साज़िश के संबंध में कपिल मिश्रा और अन्य की भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की जांच का निर्देश दिया था. मिश्रा और दिल्ली पुलिस ने इस आदेश को चुनौती दी थी, जिसके जवाब में सत्र अदालत ने उक्त आदेश ख़ारिज कर दिया. साल 2020 के दंगों में 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हुए थे.
दिल्ली की एक सत्र अदालत ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में 2020 में हुए दंगों के मामलों में दिल्ली के वर्तमान कानून मंत्री कपिल मिश्रा की भूमिका की आगे जांच करने के मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश को खारिज कर दिया.
की रिपोर्ट के मुताबिक, विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह ने मजिस्ट्रेट अदालत के फैसले को पलटने की मिश्रा की याचिका को स्वीकार कर लिया. विशेष न्यायाधीश ने इस बात पर जोर दिया कि न्यायिक आदेश, जो किसी के अधिकारों और स्वतंत्रता को संभावित रूप से प्रभावित करते हैं, वे स्पष्ट और परस्पर विरोधी व्याख्याओं से मुक्त होने चाहिए. अप्रैल में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने दिल्ली दंगों की साजिश के संबंध में मिश्रा और अन्य की भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की जांच का निर्देश दिया था. मिश्रा और दिल्ली पुलिस ने इस आदेश को चुनौती दी थी. न्यायाधीश सिंह ने मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश को यह मानते हुए पलट दिया कि यह कानूनी रूप से टिकने योग्य नहीं है. न्यायाधीश सिंह ने कहा कि मजिस्ट्रेट अदालत ने केवल आगे की जांच का आदेश दिया था, नई एफआईआर का नहीं, क्योंकि मामला अदालत में विचाराधीन है. सिंह ने कहा, ‘बीएनएसएस की धारा 193 के तहत विशेष न्यायाधीश द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद एसीजेएम द्वारा इस तरह की आगे की जांच का आदेश नहीं दिया जा सकता था.’ बीएनएसएस की धारा 193 पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद किसी मामले में आगे की जांच से संबंधित है, जिसकी अनुमति केवल संबंधित अदालत ही दे सकती है. बड़े षड्यंत्र के मामले की सुनवाई अब एक सत्र अदालत में हो रही है. सिंह ने कहा, ‘उपरोक्त कारणों से यह आदेश क्षेत्राधिकार की दृष्टि से त्रुटिपूर्ण और कानूनी रूप से अस्थिर है, और इसे रद्द किया जाना चाहिए.’ आगे की जांच का निर्देश एक बड़े षड्यंत्र के मामले में दिया गया था, जो अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद कड़कड़डूमा सत्र अदालत में विचाराधीन है. ज्ञात हो कि दिसंबर 2024 में दिल्ली दंगों के संबंध में भाजपा नेता कपिल मिश्रा और छह अन्य लोगों की भूमिका की जांच की मांग करते हुए दिल्ली के यमुना विहार के एक निवासी अदालत पहुंचे थे. दिल्ली पुलिस ने इसकाहालांकि, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग द्वारा गठित 10 सदस्यीय फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी ने कहा था कि दिल्ली दंगों में हिंसा ‘सुनियोजित और लक्षित’ थी और इसके लिए मिश्रा को रिपोर्ट में कहा गया था कि ‘23 फरवरी, 2020 को मौजपुर में कपिल मिश्रा के भाषण के लगभग तुरंत बाद विभिन्न इलाकों में हिंसा शुरू हो गई थी. अपने भाषण में उन्होंने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हटाने का खुले तौर पर आह्वान किया था.’ट्वीट किया था, जिसमें वह मौजपुर ट्रैफिक सिग्नल के पास सीएए के समर्थन में जुड़ी भीड़ को संबोधित करते देखे जा सकते हैं. इस दौरान उनके साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी वेदप्रकाश सूर्या भी खड़े हैं. मिश्रा कहते दिखते हैं, ‘वे दिल्ली में तनाव पैदा करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने सड़कें बंद कर दी हैं. इसलिए उन्होंने यहां दंगे जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. हमने कोई पथराव नहीं किया. हमारे सामने डीसीपी खड़े हैं और आपकी तरफ से मैं उनको यह बताना चाहता हूं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत में रहने तक हम इलाके को शांतिपूर्वक छोड़ रहे हैं. अगर तब तक सड़कें खाली नहीं हुईं तो हम आपकी भी नहीं सुनेंगे. हमें सड़कों पर उतरना पडे़गा.’जम्मू-कश्मीर की दो सीटों पर उपचुनाव: उमर अब्दुल्ला के सामने पहली राजनीतिक परीक्षादिल्ली में लाल क़िले के पास कार में भीषण धमाका: 8 की मौत व 24 घायल, एनआईए जांच में जुटी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वियतनाम की शीर्ष विधायिका 10वें सत्र में 53 विधेयक और प्रस्ताव पारित करेगीवियतनाम की शीर्ष विधायिका 10वें सत्र में 53 विधेयक और प्रस्ताव पारित करेगी
Read more »
पालघर-ठाणे में 53 लाख की ड्रग्स जब्तमहाराष्ट्र में 53 लाख रुपये के नशीले पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार
Read more »
Pakistan: অবিশ্বাস্য! এক কেজি টমেটোর দাম ৭০০ রুপি, অন্যান্য সবজিও হাতের বাইরে, নাভিশ্বাস পাকিস্তানেTomato is saling Rupee 700 per kilo in Pakistan
Read more »
700 Dead in Election Violence: ভোট-সন্ত্রাসের জেরে মারণ সংঘর্ষে ৭০০ মৃত্যু! জারি কারফিউ, নেমেছে সেনা, উদ্বিগ্ন রাষ্ট্রসংঘ...ভয়ংকর...Tanzania Crisis 700 Dead in Protests Election Violence 700 killed curfew imposed army deployed Whats happening in Tanzania and why
Read more »
Supreme Court: ৭০০ টাকায় চিপস, ১০০ টাকায় জল বেচতে লজ্জা করে না! আপনারা তো ডুববেন..., বেনজির সুপ্রিম তোপে মাল্টিপ্লেক্স...Water bottle for Rs 100, coffee for Rs 700: Supreme Court raps cinemas
Read more »
विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेना कोई क्राइम नहीं, दिल्ली दंगों के आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए दी ...Delhi Riots Case: शादाब अहमद समेत उमर खालिद, शरजील इमाम, गुलफिशा फातिमा पर 2020 दिल्ली दंगों के यूएपीए मामले में आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 11 नवंबर तक स्थगित की है. सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हुए थे.
Read more »
