दिलजीत दोसांझ को 'बॉर्डर 2' से नहीं निकाला गया बाहर, सेट से BTS वीडियो Viral, 'सरदार जी 3' विवाद पर था बवाल

Diljit Dosanjh Border 2 News

दिलजीत दोसांझ को 'बॉर्डर 2' से नहीं निकाला गया बाहर, सेट से BTS वीडियो Viral, 'सरदार जी 3' विवाद पर था बवाल
दिलजीत दोसांझ बॉर्डर 2Diljit Dosanjh Insta Post Border 2दिलजीत दोसांझ इंस्टाग्राम पोस्ट बॉर्डर 2
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

दिलजीत दोसांझ ने BTS वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो 'बॉर्डर 2' के सेट से है। उन्होंने कंफर्म कर दिया है कि उन्हें फिल्म से नहीं निकाला गया है और वो इसकी शूटिंग कर रहे हैं। इससे पहले अफवाह उड़ी थी कि 'सरदार जी 3' विवाद के बाद उन्हें निकाल दिया गया था।

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने 'बॉर्डर 2' फिल्म से हटाए जाने की सभी अफवाहों को चुपचाप खारिज कर दिया है। हालांकिस फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने फिल्म की चल रही शूटिंग पर कड़ी आपत्ति जताई है। विवाद हाल ही में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर को कास्ट किए जाने से हुआ है, लेकिन दोसांझ सीक्वल का हिस्सा बने हुए हैं। अफवाहों पर विराम लगाते हुए दिलजीत दोसांझ ने बुधवार को 'बॉर्डर 2' के सेट से एक 'बिहाइंड द सीन' वीडियो शेयर किया। इसमें उन्हें वर्दी पहने और नेवी ब्लू पगड़ी पहने देखा जा सकता है। जैसे ही उन्होंने लोकेशन में एंट्री की, भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें अपनी स्क्रिप्ट पढ़ते हुए देखा गया। इसके अलावा, उन्होंने बैकग्राउंड में ओरिजिनल 'बॉर्डर' का फेमस ट्रैक 'संदेशे आते हैं' भी जोड़ा।दिलजीत ने किया कंफर्म, लिखा - बॉर्डर 2 View this post on Instagram A post shared by DILJIT DOSANJH दिलजीत ने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बॉर्डर 2'। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी हैं। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।दिलजीत को हटाने की अफवाह इससे पहले खबर आई थी कि दिलजीत को 'बॉर्डर 2' से हटा दिया गया है और पंजाबी एक्टर एमी विर्क सीक्वल में उनकी जगह ले सकते हैं। हालांकि, एमी की टीम ने अफवाहों का खंडन किया और 'हिंदुस्तान टाइम्स' को स्पष्ट किया कि रिपोर्टों में कोई सच्चाई नहीं है, 'ये सिर्फ अटकलें हैं। हमें अभी तक किसी से कोई कॉल नहीं आया है।'FWICE ने लिखा था लेटर FWICE ने भूषण कुमार, जेपी दत्ता, निधि दत्ता और अनुराग सिंह को एक पत्र भी लिखा, जिसमें उनसे 'बॉर्डर 2' से दिलजीत को हटाने का आग्रह किया गया। इसमें कहा गया, 'ये आपके ध्यान में लाना जरूरी है कि 'बॉर्डर 2' में एक्टर दिलजीत दोसांझ हैं, जिनका FWICE द्वारा आधिकारिक रूप से बहिष्कार किया गया है। उनके ऐसे व्यक्तियों और सामग्री के साथ जुड़ने के कारण, जिन्होंने भारतीय भावनाओं का घोर अपमान किया है। विशेष रूप से अपने भारत विरोधी विचारों के लिए जाने जाने वाले पाकिस्तानी कलाकारों के साथ जुड़कर और हमारे सशस्त्र बलों को निशाना बनाने वाली आतंकवादी घटनाओं के तुरंत बाद पहलगाम जैसे संवेदनशील सीमावर्ती स्थानों पर फिल्माए गए प्रोजेक्ट में भाग लेकर।'.

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने 'बॉर्डर 2' फिल्म से हटाए जाने की सभी अफवाहों को चुपचाप खारिज कर दिया है। हालांकिस फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने फिल्म की चल रही शूटिंग पर कड़ी आपत्ति जताई है। विवाद हाल ही में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर को कास्ट किए जाने से हुआ है, लेकिन दोसांझ सीक्वल का हिस्सा बने हुए हैं। अफवाहों पर विराम लगाते हुए दिलजीत दोसांझ ने बुधवार को 'बॉर्डर 2' के सेट से एक 'बिहाइंड द सीन' वीडियो शेयर किया। इसमें उन्हें वर्दी पहने और नेवी ब्लू पगड़ी पहने देखा जा सकता है। जैसे ही उन्होंने लोकेशन में एंट्री की, भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें अपनी स्क्रिप्ट पढ़ते हुए देखा गया। इसके अलावा, उन्होंने बैकग्राउंड में ओरिजिनल 'बॉर्डर' का फेमस ट्रैक 'संदेशे आते हैं' भी जोड़ा।दिलजीत ने किया कंफर्म, लिखा - बॉर्डर 2 View this post on Instagram A post shared by DILJIT DOSANJH दिलजीत ने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बॉर्डर 2'। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी हैं। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।दिलजीत को हटाने की अफवाह इससे पहले खबर आई थी कि दिलजीत को 'बॉर्डर 2' से हटा दिया गया है और पंजाबी एक्टर एमी विर्क सीक्वल में उनकी जगह ले सकते हैं। हालांकि, एमी की टीम ने अफवाहों का खंडन किया और 'हिंदुस्तान टाइम्स' को स्पष्ट किया कि रिपोर्टों में कोई सच्चाई नहीं है, 'ये सिर्फ अटकलें हैं। हमें अभी तक किसी से कोई कॉल नहीं आया है।'FWICE ने लिखा था लेटर FWICE ने भूषण कुमार, जेपी दत्ता, निधि दत्ता और अनुराग सिंह को एक पत्र भी लिखा, जिसमें उनसे 'बॉर्डर 2' से दिलजीत को हटाने का आग्रह किया गया। इसमें कहा गया, 'ये आपके ध्यान में लाना जरूरी है कि 'बॉर्डर 2' में एक्टर दिलजीत दोसांझ हैं, जिनका FWICE द्वारा आधिकारिक रूप से बहिष्कार किया गया है। उनके ऐसे व्यक्तियों और सामग्री के साथ जुड़ने के कारण, जिन्होंने भारतीय भावनाओं का घोर अपमान किया है। विशेष रूप से अपने भारत विरोधी विचारों के लिए जाने जाने वाले पाकिस्तानी कलाकारों के साथ जुड़कर और हमारे सशस्त्र बलों को निशाना बनाने वाली आतंकवादी घटनाओं के तुरंत बाद पहलगाम जैसे संवेदनशील सीमावर्ती स्थानों पर फिल्माए गए प्रोजेक्ट में भाग लेकर।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

दिलजीत दोसांझ बॉर्डर 2 Diljit Dosanjh Insta Post Border 2 दिलजीत दोसांझ इंस्टाग्राम पोस्ट बॉर्डर 2 दिलजीत दोसांझ बॉर्डर 2 कंफर्म Diljit Dosanjh Confirm Border 2 Diljit Dosanjh Confirm Border 2 News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिलजीत दोसांझ की फ़िल्म ‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर में हानिया आमिर के दिखने पर विवाददिलजीत दोसांझ की फ़िल्म ‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर में हानिया आमिर के दिखने पर विवाददिलजीत दोसांझ के इंस्टाग्राम पर 'सरदार जी 3' का ट्रेलर शेयर करते हुए जानकारी दी गई है कि ये फ़िल्म विदेशों में 27 जून को रिलीज़ होगी.
Read more »

दिलजीत दोसांझ पर फिर भड़के मीका सिंह, बोले- माफी मांगनी होगी और फिल्म से हानिया आमिर...दिलजीत दोसांझ पर फिर भड़के मीका सिंह, बोले- माफी मांगनी होगी और फिल्म से हानिया आमिर...'सरदार जी 3' विवाद पर मीका सिंह ने एक और नोट शेयर किया उन्होंने इस पोस्ट में भी दिलजीत दोसांझ पर जमकर निशाना साधा है.
Read more »

'सरदार जी 3' में हानिया के होने पर बवाल, पंजाब की स्टार हीरोइन से छिनी लाइमलाइट!'सरदार जी 3' में हानिया के होने पर बवाल, पंजाब की स्टार हीरोइन से छिनी लाइमलाइट!दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 पर विवाद गरमाया हुआ है. पूरा माजरा पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर है.
Read more »

'सरदार जी 3' पर बवाल के बीच मीका सिंह की डिमांड- माफी मांगें दिलजीत दोसांझ'सरदार जी 3' पर बवाल के बीच मीका सिंह की डिमांड- माफी मांगें दिलजीत दोसांझमीका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिलजीत के लिए कहा था कि उन्होंने गलती की है. अगर वो माफी मांग लेते हैं तो सबसे बड़ी बात होगी. हाल ही में आजतक चैनल संग एक्स्क्लूसिव बातचीत के दौरान भी मीका ने अपनी बात रखी.
Read more »

दिलजीत दोसांझ देशभक्त हैं, बनावटी नहीं : 'सरदार जी 3' विवाद पर इम्तियाज अलीदिलजीत दोसांझ देशभक्त हैं, बनावटी नहीं : 'सरदार जी 3' विवाद पर इम्तियाज अलीदिलजीत दोसांझ देशभक्त हैं, बनावटी नहीं : 'सरदार जी 3' विवाद पर इम्तियाज अली
Read more »

दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में उतरे इम्तियाज अली: कहा- इस विवाद पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, लेकिन वो एक सच्चे ...दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में उतरे इम्तियाज अली: कहा- इस विवाद पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, लेकिन वो एक सच्चे ...फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर दिलजीत दोसांझ विवादों में हैं। फिल्म संगठन लगातार उन्हें 'बॉर्डर 2' से हटाने की मांग कर रहे हैं। इ
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:31:29