सैम ऑल्टमैन अपने OpenAI से पूरी दुनिया में पहले ही धमाल मचा रहे हैं. वहीं, अब उन्होंने एक नई टेक्नोलॉजी में हाथ आजमाने की तैयारी कर ली है, जिसके जरिए वह लोगों के दिमाग को पढ़ने वाले हैं. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन सिर्फ दुनिया का सबसे बड़ा चैटबॉट चलाकर ही खुश नहीं हैं, अब वह लोगों का दिमाग भी पढ़ने की प्लानिंग कर रहे हैं. इसी दिशा में अब ऑल्टमैन दूसरी टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी हाथ आजमाना चाहते हैं.
इस सप्ताह ही उनकी कंपनी ने अपना पहला ब्राउजर लॉन्च किया है, जिसके ChatGPT Atlas नाम दिया गया है. इतना ही नहीं, सैम ऑल्टमैन अब एक नया हार्डवेयर प्रोडक्ट भी बना रहे हैं, जिसमें उनके साथ काम कर रहे हैं Apple के पुराने डिजाइनर Jony Ive. हालांकि, ऑल्टमैन इतने पर ही ठहरने वाले हैं. उन्होंने एक और नई कंपनी की भी शुरुआत की है. Sam Altman मे शुरू की नई कंपनी सैम ऑल्टमैन ने Alex Blania के साथ मिलकर एक नई कंपनी शुरू की है जिसका नाम है Worldcoin रखा गया है. इस कंपनी ने एक खास डिवाइस बनाया है जिसे Orb कहा रहा है. ये एक बायोमेट्रिक मशीन है जो किसी इंसान की आंख की पुतली यानी iris को स्कैन करती है, ताकि यह साबित किया जा सके कि सामने वाला इंसान है, कोई रोबोट या फेक अकाउंट नहीं. Elon Musk की कंपनी को टक्कर देने की तैयारी सैम ऑल्टमैन ने Alex Blania के साथ मिलकर एक और स्टार्टअप शुरू किया है, जिसका नाम है Merge Labs. बताया जा रहा है कि इस कंपनी का मकसद Elon Musk की कंपनी Neuralink को टक्कर देना है. Merge Labs ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है जिससे इंसानी दिमाग और कंप्यूटर के बीच सीधा कनेक्शन बनाया जा सके. यह सबकुछ बिना किसी सर्जरी के किया जाएगा, बिना दिमाग में चिप लगाए. जी हां, सिर्फ टेक्नोलॉजी के जरिए ही इंसान और मशीनों के बीच बातचीत मुमकिन हो पाएगी. योमॉलिक्यूलर इंजीनियर को भी किया कंपनी में शामिल द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैम ऑल्टमैन ने Merge Labs में बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियर Mikhail Shapiro को भी शामिल किया है. हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं किया गया है कि कंपनी में Shapiro का रोल क्या रहेगा, लेकिन कहा जा रहा है कि उन्हें इन्वेस्टर्स से डील करने वाले मुख्य लीडर के तौर पर रखा जा रहा है. Shapiro की इंजीनियरिंग लैब अमेरिका की मशहूर यूनिवर्सिटी Caltech में है. वहीं, बायोमॉलिक्यूलर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कई बड़ी तरक्कियां कर चुकी है. उनका फोकस ऐसे तरीकों पर रहा है जिनसे दिमाग की एक्टिविटी को बिना सर्जरी के समझा और कंट्रोल किया जा सके. बताया जा रहा है कि Shapiro अल्ट्रासाउंड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके इंसानी दिमाग से सीधे संपर्क बनाने की कोशिश कर रहे हैं, Shapiro का क्या है मिशन Shapiro पहले भी कह चुके हैं कि उनका मिशन है ऐसा तरीका विकसित करना जिससे इंसानी दिमाग के न्यूरॉन्स और शरीर के बाकी हिस्सों की कोशिकाओं से सीधे जुड़ा जा सके. Shapiro का तरीका मस्त की Neuralink से बिल्कुल अलग है. जहां Neuralink इंसानी दिमाग में सर्जरी करके चिप और थ्रेड्स लगाता है, ताकि दिमाग और कंप्यूटर के बीच सीधा और तेज कनेक्शन बनाया जा सके, वहीं Shapiro ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं जिसमें किसी तरह की सर्जरी की जरूरत नहीं होती. दूसरी ओर सैम ऑल्टमैन पहले भी साफ कह चुके हैं कि उन्हें Neuralink का इनवेसिव तरीका पसंद नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त में एक प्रेस डिनर के दौरान उन्होंने कहा था, मैं तो अपने दिमाग में कुछ सिलवाना बिल्कुल नहीं चाहूंगा. AI को भी हुई इंसानों वाली ये बीमारी, वैज्ञानिक भी हैरान! जानें क्या है मामला सोचते ही ChatGPT दे दे जवाब ऑल्टमैन ने कहा, मैं ऐसा चाहता हूं कि मैं कुछ सोचूं और ChatGPT उसका जवाब दे दे… शायद मुझे सिर्फ पढ़ने वाला ऑप्शन चाहिए. मुझे लगता है ये एक सही और आसान तरीका हो सकता है. सैम ऑल्टमैन ने इंसान और AI के बीच होने वाले भविष्य के गहरे जुड़ाव को लेकर अपनी सोच पहले ही साफ कर दी थी. उन्होंने 2017 में The Merge नाम से एक ब्लॉग पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि आने वाले समय में इंसान और AI का आपस में मिलना तय है. ये पोस्ट उन्होंने उस समय लिखी थी जब OpenAI की शुरुआत हुए सिर्फ एक साल हुआ था, जिसे उन्होंने Elon Musk और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर शुरू किया था. UPI Mapper ने मचाया बवाल! UPI ऐप्स की चालाकी से यूजर्स कन्फ्यूज, NPCI का बड़ा फैसला इंसान और AI हो रहे ‘Merge’ उस वक्त ऑल्टमैन ने लिखा था, मुझे लगता है कि इंसान और AI का मिलना यानी ‘Merge’ शुरू हो चुका है और हम इसमें कुछ साल आगे भी बढ़ चुके हैं. उन्होंने आगे कहा, हम अब उस दौर में हैं जिसे ‘co-evolution’ कहा जा सकता है, जहां AI हमें प्रभावित करता है, हमारे कामों पर असर डालता है और हमारे सिस्टम का हिस्सा बनता जा रहा है. फिर हम उस AI को और बेहतर बनाते हैं. हम ज्यादा पावरफुल कंप्यूटर बनाते हैं और उस पर AI को चलाते हैं और फिर AI खुद यह समझने लगता है कि और भी बेहतर चिप्स कैसे बनाए जा सकते हैं.
AI Elon Musk Neuralink Sam Altman News Sam Altman Mind Read Sam Altman Merge Labs Sam Altman Age Openai Sam Altman AI Planning Sam Altman Latest Report Sam Altman News In Hindi सैम ऑल्टमैन एआई एलॉन मस्क
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जल्द ChatGPT से 'एडल्ट' बातें कर सकेंगे यूजर्स, इरोटिक कंटेंट को मिलने जा रही इजाजतOpenAI के CEO Sam Altman ने घोषणा की है कि दिसंबर से ChatGPT में एडल्ट और मैच्योर कंटेंट की अनुमति दी जाएगी, लेकिन केवल उन्हीं यूजर्स के लिए जो एज-वेरिफिकेशन पास करेंगे। ये कदम कंपनी के ‘ट्रिट एडल्ट यूजर्स लाइक एडल्ट’ सिद्धांत का हिस्सा है। साथ ही OpenAI नए टूल्स और ChatGPT के बेहतर वर्जन पर भी काम कर रहा...
Read more »
ChatGPT पर होंगी अब Naughty बातें! Adult model ने मचाया तहलका, Sam Altman बोले- अब आजादी से...ChatGPT के ‘adult model’ फीचर को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुआ था. पिछले कुछ दिनों से उन्हें आलोचना, मीम्स और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था. अब उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कंपनी की भविष्य की प्लानिंग पर स्पष्टीकरण दिया है.
Read more »
Sam Altman ने दी Google Chrome और Safari को बड़ी टेंशन! उतार दिया Atlas Browser, अब ब्राउजिंग होगी और भी स्मार्टयह एक ऐसा AI-पावर्ड वेब ब्राउजर है जो ChatGPT की ताकत को रोजमर्रा की इंटरनेट ब्राउजिंग के साथ जोड़ता है. सीधे शब्दों में कहें तो यह Google Chrome या Safari से कहीं ज्यादा स्मार्ट वर्जन है.
Read more »
क्या है OpenAI का ब्राउजर ChatGPT Atlas, कौन कर सकता है इस्तेमाल, ये खास फीचर्स आएंगे आपके कामOpenAI ChatGPT Atlas लॉन्च कर दिया गया है। फिलहाल, यह चुनिंदा लोगों के लिए आया है। इसे जल्द सभी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Read more »
AI की दुनिया में ड्रामा! Microsoft और OpenAI की राहें अलग, AI CEO बोले- हम एडल्ट AI नहीं बनाएंगे...OpenAI के CEO Sam Altman ने कहा कि कुछ वयस्क यूजर्स को ChatGPT पर एरोटिक कंटेंट की एक्सेस मिलेगी. उन्होंने कहा, “हम दुनिया की नैतिक पुलिस नहीं हैं.”
Read more »
Apple के 'सबसे बड़े ऐप' की टीम को OpenAI ने खरीदा, Sam Altman की बड़ी तैयारीOpenAI ने एक बड़ी कंपनी को खरीद लिया है, जो ऐपल के लिए ऐप्स बना चुकी है. सैम ऑल्टमैन की कंपनी ने ऐपल के लिए Sky ऐप बनाने वाली टीम की कंपनी को खरीद लिया है. इस टीम ने ही कभी ऐपल के लिए Shortcuts ऐप को तैयार किया था. हालांकि, OpenAI ने इस कंपनी को कितने में खरीदा है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
Read more »
