दिमाग को सेहतमंद रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर इस ऑर्गन में किसी तरह की परेशानी आ जाए तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ सकता है.
दिमाग को सेहतमंद रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर इस ऑर्गन में किसी तरह की परेशानी आ जाए तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ सकता है. 42 साल की एक्ट्रेस ने 'कमबैक' की खबरों के बीच करवाया धांसू फोटोशूट, 'कमरबंद' पर टिक जाएंगी निगाहेंShani Ki Sadhe Sati Shani Gochar 2025: शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या सिर्फ इन पांच राशियों पर बेअसर! करियर में उछाल और पूरे साल धन वर्षा, चिड़चिड़ाहट होगी दूरएक अच्छी फूड हैबिट बॉडी के लिए ही नहीं, ब्रेन के लिए भी जरूरी होता है.
शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है और दिमाग भी सभी टेंशन से फ्रूी, ऐसा कई रिसर्च दावा करते हैं. कुछ ऐसी स्टडीज भी हुई हैं जो बताती हैं कि ब्रेन हेल्थ के लिए कुछ चीजों को हमेशा के लिए बाय-बाय कह देना चाहिए. इन अलग-अलग अध्ययन के आधार पर आपको बताते हैं उन तीन चीजों या आदतों के बारे में जिन्हें अपनाया तो डिमेंशिया का खतरा टला रहेगा.न्यूरोसाइंटिस्ट्स के मुताबिक बैड हेल्थ हैबिट्स कॉग्नेटिव फंक्शन पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है और धीरे-धीरे डिमेंशिया का खतरा बढ़ने लगता है. तीन फूड आइटम्स या आदतों से तौबा कर लेनी चाहिए वो हैं- यूपीएफ यानी अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड, खाने की ओवर हीटिंग और स्वीटनर्स.अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड आइटम्स में चीनी, नमक, आर्टिफिशियल चीजें और अनसैचुरेटेड फैट्स की हाई क्वांटिटी होती है; और ये सुविधाजनक, पैकेज्ड आइटम्स ब्रेन सहित पूरे शरीर में सूजन पैदा करते हैं. एक नई स्टडी से पता चलता है कि यूपीएफ के नतीजे खतरनाक हो सकते हैं. रिसर्च में यूपीएफ से शरीर पर पड़ने वाले नेगेटिव इंपैक्ट साबित हुआ है. जिसमें हार्ट डिजीज, कैंसर, मेटाबॉलिक सिंड्रोम, मोटापा, नॉन-अल्कोहलिक फैटी लीवर डिजीज, टाइप 2 डायबिटीज और यहां तक कि वक्त से पहले मौत का खतरा शामिल है. 2022 में न्यूरोलॉजी में छपी एक स्टडी के मुताबिक अगर आप रोजाना 10 फीसदी भी प्रोसेस्ड फूड आइटम्स का सेवन करते हैं तो डिमेंशिया का जोखिम 25 फीसदी बढ़ जाता है.जब भोजन को ग्रिलिंग, फ्राइंग या ब्रॉइलिंग के जरिए हाई टेम्प्रेचर पर पकाया जाता है, तो ये एडवांस्ड ग्लाइकेशन एंड-प्रोडक्ट्स बनाता है और ये ब्रेन में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को ट्रिगर करते हैं. इसका सीधा रिश्ता एमिलॉयड प्लेक से है - वही जमा प्रोटीन जो अल्जाइमर डिजीज में दिमाग में बनते हैं. तो राय यही है कि हाई हीट पर खाना पकाने से बचें और जितना हो सके स्टीम कर पकाएं.ज्यादातर लोग आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का यूज ये सोचकर करते हैं ताकि रिफाइंड शुगर को खाने से बच जाएंगे, लेकिन हाल के अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ स्वीटनर आंत के बैक्टीरिया को ऐसे बदल सकते हैं जो सूजन को बढ़ावा दे सकता है, ये सूजन कॉग्नेटिव फंक्शन्स को प्रभावित कर सकती है और संभावित रूप से न्यूरोडीजेनेरेटिव डिसऑर्डर के जोखिम को बढ़ा सकती है. कम कैलोरी वाले स्वीटनर 'एस्पार्टेम' को याददाश्त में खलल और सीखने की आदत कम करने के तौर पर देखा गया है, जबकि दूसरी स्टडीज से पता चला है कि आर्टिफिशियल स्वीटनर के लंबे समय तक इस्तेमाल करने से स्ट्रोक, दिल की बीमारियां और यहां तक कि वक्त से पहले मौत का जोखिम बढ़ सकता है.Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.hindi news breaking news
Healthy Brain Dementia Heart Heart Health Heart Disease Brain Health
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बच्चों को तंदरुस्त बनाने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं ये 5 चीजें!बच्चों को तंदरुस्त बनाने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं ये 5 चीजें!
Read more »
पेट की गैस और खट्टी डकार का दुश्मन है ये सस्ता सा फल, बस सुबह खाली पेट कर लें सेवनPapaya For Digestion: क्या आप भी पेट की गैस और खट्टी डकार की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट खा लें ये फल.
Read more »
आंतों को अंदर ही अंदर सड़ा देंगे ये फूड्स, आज ही खाना कर दें बंद!पाचन के लिए आंतों का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है. गर्मियों के मौसम में इन फूड्स का सेवन करने से आंतें अंदर ही अंदर सड़ सकती हैं. आइए जानते हैं किन फूड्स का सेवन करने से आंत सड़ सकती है.
Read more »
टेस्टोस्टेरोन बढ़ा सकती हैं ये चीजें, डाइट में लेना करें शुरूतेजी से टेस्टोस्टेरोन बढ़ा सकती हैं ये 5 चीजें, डाइट में लेना करें शुरू
Read more »
गर्मियों में ये 8 काम करने से बचें, सेहत पर नहीं पड़ेगा कोई असरगर्मी के मौसम में अपनी हेल्थ को प्रोटेक्ट करने के लिए कुछ ऐसी चीजें करने से बचें जो आपके शरीर और दिमाग पर स्ट्रेस डाल सकती हैं.
Read more »
दिमाग में ब्लड क्लॉटिंग होते ही दिखते हैं ये 5 लक्षण, एक भी दिखे तो तुरंत लें डॉक्टर की सलाहदिमाग में ब्लड क्लॉटिंग होते ही दिखते हैं ये 5 लक्षण, एक भी दिखे तो तुरंत लें डॉक्टर की सलाह
Read more »
