दिंडोशी में 75 वर्षीय महिला से दुष्कर्म: 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

अपराध News

दिंडोशी में 75 वर्षीय महिला से दुष्कर्म: 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार
दुष्कर्मगिरफ्तारमुंबई
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 41 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 53%

मुंबई के दिंडोशी इलाके में 75 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 20 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई, जिससे पुलिस को आरोपी की पहचान करने में मदद मिली।

मुंबई के दिंडोशी इलाके में 75 साल की एक बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 20 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह चौंकाने वाली घटना कुछ हफ्ते पहले की है। पीड़िता एक छोटे से घर में अकेली रह रही थी। पास में ही रहने वाली उसकी बेटी और बहन कभी-कभार उनसे मिलने आती थीं। घर में जगह कम होने के कारण उन्होंने बुजुर्ग को अलग घर में रहने की व्यवस्था की थी। घर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे थे। बुजुर्ग महिला भूलने

की बीमारी से पीड़ित है। 8 जनवरी को दिन में जब वह सो रही थीं, एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया। बताया जा रहा है कि आरोपी एक ड्रग एडिक्ट है। संयोग से उसी समय बेटी ने जब सीसीटीवी फुटेज देखा, तो वह हैरान रह गई। फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति उसकी मां का यौन शोषण करते हुए दिखा। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी और सबूत के तौर पर फुटेज भी उपलब्ध कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फुटेज की मदद से पुलिस ने दो घंटे के भीतर ही 20 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी कुछ समय से बुजुर्ग महिला पर नजर रख रहा था। वह जब भी बाहर निकलतीं, चाय पिलाने या कुछ खिलाने का प्रयास करता था। 8 जनवरी को दिन में वह बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया। वहां उसने बिखरे कपड़े देखे और घटना को अंजाम दे दिया। पीड़िता ने उसे धक्का देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन विफल रही

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

दुष्कर्म गिरफ्तार मुंबई दिंडोशी बुजुर्ग महिला

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कल्याण में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्याकल्याण में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्याएक 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में कल्याण में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
Read more »

20 वर्षीय युवक के पेट से रेजर निकाला20 वर्षीय युवक के पेट से रेजर निकालानई दिल्ली : दिल्ली के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने 20 वर्षीय एक युवक के पेट से शेविंग रेजर को सफलतापूर्वक निकाला।
Read more »

गांव में महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप, तीनों आरोपियों को गिरफ्तारगांव में महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप, तीनों आरोपियों को गिरफ्तारएक गांव में 14 वर्षीय एक किशोरी ने अपने दादा, पिता और चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
Read more »

लखीमपुर खीरी में युवक ने भतीजे की हत्या कर दीलखीमपुर खीरी में युवक ने भतीजे की हत्या कर दीउत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक ने अपने दो वर्षीय भतीजे की हत्या कर दी। आरोपी युवक अपनी भाभी पर गलत निगाह रखता था।
Read more »

Bengaluru: महिला चलती ऑटो से कूदी, ड्राइवर नशे में थाBengaluru: महिला चलती ऑटो से कूदी, ड्राइवर नशे में थाएक 30 वर्षीय महिला को बेंगलुरु में एक ऑटो रिक्शा से कूदना पड़ा जब ड्राइवर गलत रास्ते पर ले जा रहा था और नशे में दिखाई दे रहा था.
Read more »

एलएनजेपी अस्पताल में छात्रा से दुष्कर्म, टेक्निशियन गिरफ्तारएलएनजेपी अस्पताल में छात्रा से दुष्कर्म, टेक्निशियन गिरफ्तारमध्य दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में एक 19 वर्षीय छात्रा से टेक्निशियन ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:48:45