कानपुर में एक पुलिस वाले की काली करतूत सामने आने पर वह फरार हो गया है. मामला हरबंस महल थाने से सामने आया है. यहां तैनात दारोगा ने पहले एक लड़की को फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजी. उसके बाद उससे दोस्ती करके उसको अपने जाल में ऐसा फंसाया कि उसका रेप कर डाला.
कानपुर में हरबंस मुहल थाने में तैनात दरोगा सचिन मोरार ने फेसबुक से बिठूर की रहने वाली एक लड़की से चैटिंग शुरू की. धीरे-धीरे चैटिंग में उसने खुद को कुंवारा बताते हुए लड़की से प्यार का इजहार कर उसे अपनी जाल में फंसा लिया.
इसी दौरान एक दिन उसको मिलने के लिए अपने कमरे पर बुलाया और उसका रेप किया. जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसने कहा मैं तुमसे शादी कर लूंगा. इस तरह उसने लड़की को घर से भगाकर अपने कमरे पर ही रख लिया और लगातार शादी के नाम पर उसका यौन शोषण किया. इसी दौरान लड़की को पता चला कि दारोगा सचिन का किसी एक और लड़की से प्रेम संबंध है तो उसने इसका विरोध शुरू किया. उसके विरोध करने से दारोगा ने उसको अपने घर से भगा दिया. उसने कहा कि मैं तुमसे शादी नहीं करूंगा. दूसरी लड़की से शादी करूंगा. लड़की ने इसकी शिकायत 3 महीने पहले पुलिस कमिश्नर आरके स्वर्णकार से की. मामले की गंभीरता देखते हुए कमिश्नर ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने की आदेश दिए थे, लेकिन दारोगा ने अपने ही थाने में थानेदार से सेटिंग करके रिपोर्ट के आदेश को दबवा दिया.लड़की ने कमिश्नर के पास की थी शिकायतफिर लड़की को धमका कर चुप करा दिया. इसके बाद कमिश्नर का ट्रांसफर हो गया तो नए कमिश्नर अखिल कुमार आ गए. लड़की अपनी शिकायत लेकर उनके सामने पेश हुई तो उन्होंने दारोगा को तुरंत लाइन हाजिर करते हुए थानेदार को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया, लेकिन थाने में अपनी सेटिंग के चलते दारोगा सचिन इस बार भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने दी. इस पर लड़की तीसरी बार पुलिस कमिश्नर के सामने पेश हुई.Advertisementलाइन हाजिर होने के बाद आरोपी दारोगा फरारपुलिस कमिश्नर को शिकायत करते हुए कहा अगर मेरी रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो मैं कुछ भी कर लूंगी. मेरे जीवन को खतरा भी है. इस पर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराई और थाना पुलिस से जवाब तलब भी कर लिया. आखिर रिपोर्ट लिखने में इतनी देरी क्यों हुई. इस दौरान दारोगा सचिन को हरबंस मुहल से लाइन हाजिर करके पुलिस लाइन में ट्रांसफर कर दिया गया. रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना मिलते ही दारोगा अंडरग्राउंड हो गया है. ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर हरिश्चंद्र का कहना है कि एक लड़की ने पुलिस के दारोगा पर शादी के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है. Live TV
Police Man Raped Girl Rape In Kanpur Kanpur News Uttar Pradesh UP News Kanpur कानपुर में दारोगा ने किया लड़की से दुष्कर्म पुलिसकर्मी ने किया लड़की से रेप शादी का झांसा देकर लड़की से रेप कानपुर में दुष्कर्म कानपुर न्यूज उत्तर प्रदेश यूपी न्यूज कानपुर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में भगवान राम की इमेज वाली प्लेट में परोसी बिरयानी, मामला दर्जमौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहन जांच का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित किया.
Read more »
PUBG पर दोस्ती, फैजुल के प्यार में पहुंची मुरादाबाद, हर्षदा से बनी जीनत, वेंटिलेटर पर अटकी सांसपहले पबजी पर दोस्ती फिर साथ जीने मरने की कसमें, इसी बीच प्यार परवान चढ़ा तो शादी और हर्षदा मिश्रा ( जीनत फातिमा) अब जिंदगी मौत की जंग के मुहाने पर खड़ी हैं.
Read more »
धर्म छिपाकर राजस्थान की लड़की से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाए संबंधRajasthan Crime News: राजस्थान पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि एक लड़के ने खुद का धर्म छिपाकर हिन्दू नाम बताया, जिससे उसकी दोस्ती हो गई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
Read more »
Jaipur News: महिला को शादी का झांसा देकर किया रेप, फिर आरोपी के भाई ने बनाया अश्लील वीडियोShahpura, Jaipur News: राजस्थान के जयपुर जिले के शाहपुरा में महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया. फिर आरोपी के भाई ने महिला को अश्लील वीडियो बनाया.
Read more »
अब्दू रोजिक की शादी को मजाक समझ रहे थे शिव ठाकरे, बोले- उसने मुझे फोन किया और...शिव ठाकरे ने की अब्दू रोजिक की शादी पर बात
Read more »
'इस्लाम कबूल लो फिर मैं...' कमल की असलियत जान पलट गई लड़की की दुनिया, फिर जो हुआआरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर कमल के नाम से मिला, फिर उससे दोस्ती की और अपने प्रेम के जाल में फंसाया. इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक शारीरिक शोषण किया. आरोपी ने धोखे से उसकी कुछ अश्लील फोटो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार यौन शोषण करता रहा.
Read more »
