राहुल जिस तरह से दलितों पर होने वाले अत्याचार के विरोध में आवाज उठा रहे हैं उससे लग रहा है कि वे अपनी दादी इंदिरा गांधी की राह पर चल पड़े हैं.
जातीय नर संहार के शिकार परिवार से मिलने बिहार के बेलछी गांव में इंदिरा गांधी हाथी पर बैठ कर गई थी. पानी और कीचड़ भरे रास्तों वाले इस गांव में पहुंचने का और कोई साधन था ही नहीं. लिहाजा पूर्व प्रधानमंत्री ने हाथी का सहारा लिया.
इमरजेंसी के बाद अगस्त 1977 में उन्हें फिर से अपनी जमीन तलाशने का मौका यहीं से मिला. गांव में दलित समुदाय के 14 लोगों की हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से दलित और अल्पसंख्यकों के सहारे फिर से इंदिरा गांधी ढाई साल बाद फिर से सत्ता में वापस लौट सकी. बेलछी नालंदा सीमा से लगा एक गांव है. इस यात्रा की चर्चा दुनिया भर में हुई. सत्ता में आने के बाद भी इंदिरा गांधी ने दलितों और अल्पसंख्यकों का खास खयाल रखा. लोकसभा चुनाव के वक्त से ही उनके पोते राहुल गांधी भी दलितों पिछड़ों की आवाज उठा रहे हैं. उन्होंने जातिगत जनगणना की मांग भी की. हांलाकि बीएसपी जैसी पार्टियों ने उनकी पहल को सिर्फ जुबानी करार देकर खारिज करने की कोशिश की. लेकिन अब राहुल गांधी दलित वर्ग के पीडितों के लिए व्यक्तिगत पहल भी कर रहे हैं. रायबरेली जा कर पीड़ित परिवार से मिले राहुल गांधी के अपने संसदीय क्षेत्र में अर्जुन पासी नाम के एक दलित की हत्या कर दी गई. उसके परिवार से मिलने राहुल गांधी रायबरेली पहुंच गए. परिवार को सांत्वना देने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है. बीते 11 अगस्त को की गई इस हत्या के आरोपी के तौर पर विशाल सिंह को बताया जा रहा है. राहुल गांधी ने पत्र में लिखा है कि आरोपी को राजनैतिक संरक्षण मिलने के कारण अब तक गिरफ़्तारी नहीं की गई है. उन्होंने ये भी लिखा है कि दो सप्ताह से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी गिरफ़्तारी न होने से पीड़ित दलित समाज में भय व्याप्त है. अब सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा परिवार से मिलने के बाद इसी मसले को लेकर राहुल गांधी ने डीएम एसपी से बात की थी. उन्होंने मामले पर चिंता जाहिर करते हुए आरोप लगाया है कि एक अत्यंत गरीब शोषित दलित परिवार को न्याय से वंचित रखा जा रहा है. परिवार को न्याय दिलाने और जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए राहुल ने ये भी लिखा है कि इस बारे में की गई कार्रवाई के बारे में उन्हें भी सूचित किया जाय. पुलिस अत्याचार की शिकार महिला का हाल जाना इसी तरह से राहुल ने कटनी में पुलिस अत्याचार की शिकार बुजुर्ग महिला का हाल जाना. कटनी में रेलवे पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला और उसके नाबालिग पोते की पिटाई की थी. वे पीड़ित महिला से फोन पर बात करने वाले हैं. इसके लिए कांग्रेस नेता जीतू पटवारी महिला के पास जा रहे हैं और फोन से उसकी राहुल गांधी से बात कराएंगे. बुजुर्ग दलित महिला और उसके पोते की पिटाई का मामला वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया है. जीआरपी ने अपने थाने में महिला और उसके पोते को पीटा था. वीडियो साल भर पुराना है. लेकिन इसके सामने आने के बाद से दलित समाज में गुस्सा है. इस मसले को कांग्रेस ने जोर शोर से उठाया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मसले को लेकर मध्य प्रदेश सरकार को दलितों का दुश्मन नंबर वन कहा. मामला इस कदर तूल पकड़ गया है कि प्रशासन को आंदोलन और प्रदर्शन पर रोक लगाना पड़ा. महिला कटनी के झर्रा-टिकुरिया की रहने वाली है. जीतू पटवारी उसके गांव जाकर महिला के परिवार से मिलेंगे और राहुल गांधी से उनकी बात कराएंगे.
Indira Gandhi Katani Video Of Police Torture Of Old Dalit Lady दादी इंदिरा की राह पर राहुल सीएम योगी को लिखी चिट्ठी कटनी की पुलिस अत्याचार की शिकार महिला का हाल जाना दलितों के लिए उठाई आवाज.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राहुल गांधी का दावा, 'मेरे खिलाफ ईडी रेड की प्लानिंग'राहुल गांधी का दावा, 'मेरे खिलाफ ईडी रेड की प्लानिंग'
Read more »
Wayanad Landslides: क्या होती है राष्ट्रीय आपदा, वायनाड भूस्खलन के बाद क्यों हो रही इसकी चर्चा? समझें नियमWayanad Landslides: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वायनाड की घटना को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। दरअसल, वर्तमान में देश में किसी घटना को
Read more »
संजय गांधी के साथ शादी से पहले एक फैशन मॉडल थीं मेनका गांधी, DU में कर रही थीं पढ़ाईIndian History: अपनी दो बहुओं में से इंदिरा गांधी ने अपनी बड़ी बहू मेनका गांधी की बजाय सोनिया गांधी को तरजीह क्यों दी?
Read more »
'अर्थव्यवस्था को नष्ट कर रहा संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति', हिंडनबर्ग मामले में जगदीप धनखड़ ने राहुल गांधी पर क्यों साधा निशाना?उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को हिंडनबर्ग मामले को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। दरअसल कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट से स्वत संज्ञान लेने की अपील की थी। राहुल गांधी की अपील के मामले पर उपराष्ट्रपति ने उनका नाम लिए बिना कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति भारतीय अर्थव्यवस्था को नष्ट करने की...
Read more »
Haryana Elections 2024: सियासत के तीन लाल, जिनमें से एक ने बदल दी हरियाणा की किस्मतBansi Lal: चौधरी बंसीलाल को हरियाणा की किस्मत बदलने का श्रेय जाता है. उनको इंदिरा गांधी और संजय गांधी का विश्वासपात्र माना जाता था.
Read more »
'इंदिरा गांधी को अमेरिकी राष्ट्रपति बाहर खड़ा रखते थे, आज देखिए...', PM मोदी और इंदिरा की तुलना पर बोलीं कंगनाकंगना रनौत ने कहा कि इंदिरा गांधी तीन बार इस देश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं. कुछ लोग सोचते हैं कि इंदिरा गांधी सिर्फ राहुल गांधी की दादी थी. लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता. इंदिरा गांधी को राहुल गांधी की सिर्फ दादी कहना उनके कद को बहुत सीमित कर देता है. वह पूरे देश की प्रधानमंत्री थी. वह हमारा इतिहास थीं. हमारे इतिहास का हिस्सा थीं.
Read more »
