Bulandshahr News: दस्तावेजों के साथ छेड़खानी करके रिलेशनशिप आफिसर समेत चार स्टाफ कर्मियों ने ही कंपनी को लाखों रुपये की धोखधड़ी की है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिलेशनशिप आफिसर समेत चार कर्मियों पर ग्राहकों के दस्तावेजों में छेड़खानी करके लोन गबन करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया...
संवाद सहयोगी, जागरण, सिकंदराबाद : ग्राहकों के दस्तावेजों के साथ छेड़खानी कर स्टाफ ने ही कंपनी को लाखों रुपये की धोखधड़ी की है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिलेशनशिप आफिसर समेत चार कर्मियों पर ग्राहकों के दस्तावेजों में छेड़खानी करके लोन गबन करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड आगरा रोड अलीगढ़ निवासी राहुल दुबे ने बताया कि वह मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड कंपनी में बतौर जोनल मैनेजर के पद पर हैं। जिसका मुख्य कार्यालय केरल में है। सिकंदराबाद कस्बा स्थित टीचर्स कालोनी शाहजी डेयरी के पास में कंपनी का शाखा कार्यालय स्थित है। इसमें रिलेशनशिप आफिसर ऋषभ शर्मा पुत्र देवेन्द्र शर्मा गांव-219 खाद मोहन नगर, बुलंदशहर, नितिन कुमार पुत्र चंद्रभान गांव-नरहंडा, हापुड़ रोड, मेरठ, पोस्ट जाहिदपुर मेरठ, बंटू कुमार भंगेल पुत्र सोनपाल सिंह, ग्राम-298 शितलवारा, अंदौली, हाथरस व सहायक शाखा रिलेशनशिप प्रबंधक रवि कुमार पुत्र हरिपाल ग्राम धल्लिया पोस्ट रास डांडिया तहसील मिलक जिला रामपुर तैनात हैं। आरोपितों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए साजिशन, बेईमानी पूर्वक, छल कपट से धन हड़प करने की नीयत से व अलग-अलग बैंक शाखाओं के ग्राहकों के कूटरचित दस्तावेज तैयार करके उसे सही के रूप में प्रयोग करते हुए व स्वीकृत करके साढ़े आठ लाख लोन राशि अपने खाते में स्थानांतरित कराई। 22 ग्राहकों से 9.
87 लाख रुपये की धोखाधड़ी की सदस्यों द्वारा दी गई केवाईसी और बैंक पासबुक में छेड़छाड़, परिवर्तन, करके धोखाधड़ी से कूटरचना करते हुए, धोखा देने की नीयत से फर्जी प्रपत्रों का इस्तेमाल करते हुए ऋषभ शर्मा, नितिन कुमार, बंटू कुमार और रवि कुमार ने अपने रिश्तेदारों या अपने खाते में, वर्णित खातों में ऋण की संपूर्ण धनराशि स्थानांतरित कराकर हड़प ली। चारों आरोपितों ने 22 ग्राहकों से नौ लाख 87 हजार 214 की धोखाधड़ी की है। आरोपितों द्वारा उक्त लोन अकाउंट में 65796 किश्त धनराशि जमा की है। एसएसपी के आदेश पर चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।जांच में पता चला मामला राशि का स्थानांतरण होने के बाद आरोपितों द्वारा लोन अकांउट में 42 हजार 643 किश्त धनराशि जमा की गई। आरोपित ऋषभ शर्मा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलीभगत की। विभागीय जांच होने पर ऋण धारकों से संपर्क करने पर पता चला कि उस केंद्र में उस नाम का कोई ग्राहक नहीं है और न ही उस नाम का कोई ग्राहक गांव में है। केंद्र की बैठक में इस नाम के किसी भी ग्राहक को कोई ऋण नहीं दिलाया गया है।
Bulandshahr Fraud Case Loan Embezzlement Customer Document Tampering Financial Fraud India Uttar Pradesh Crime Muthoot Microfin Limited Forged Documents Cyber Crime Bank Fraud Bulandshahr News Bulandshahr Latest News Bulandshahr News In Hindi Bulandshahr Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bulandshahr News: ईद के दिन महिलाओं को लात-घूंसों से गया पीटा, घर में घुसकर लोगों ने किया हमला, आरोपियों को...Bulandshahr Latest News: बुलंदशहर में ईद पर महिलाओं के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
Read more »
यूपी की कुसुम कैसे बनी दिल्ली की ड्रग क्वीन: 8 करोड़ की प्रॉपर्टी, पुलिस से बचने खुफिया रास्ता बनाया, 20 सी...Delhi Sultanpuri Drug Racket Busted; Who Is Kusum And Her Story. Follow Delhi Drug Dealer, UP Bulandshahr Latest Crime News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
मूसेवाला मर्डर के आर्म सप्लायर को ढूंढ रही NIA: बीवी की जिस सर्जरी के बहाने बेल ली, वह गाजियाबाद में होती ह...Lawrence Bishnoi Gang Arms Suppliers Shahbaz Ansari Disappearance Case. Follow Ghaziabad -Bulandshahr News, Ground Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »
Bulandshahr News: सालों का इंतजार खत्म... बुलंदशहर के इस प्रमुख सड़क का होगा चौड़ीकरण, 23 गांवों के लोगों को मिलेगा लाभसड़क की खराब स्थिति और संकरी लेन के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी.प्रस्तावित चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के बाद सड़क आधुनिक मानकों पर विकसित होगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी.
Read more »
Bulandshahr News: प्रेमी संग मिलकर घोंट दिया पति का गला, फिर रचा हार्ट अटैक का नाटक, बुलंदशहर की प्रीति तो ...Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी मेरठ की तरह ही एक हत्याकांड सामने आया है. यहां प्रीति नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. हत्या को हैरत अटैक से मौत बताने का झूठा नाटक भी रचा, लेकिन पर्दाफाश हो ही गया.
Read more »
Bulandshahr News: पनीर-दूध नहीं जहर खा रहे हैं आप! बुलंदशहर से डारने वाली खबर आई सामनेअगर आप बाहर का पनीर, दूध खा रहे हैं तो हो सकता है, उसमें जहरीला केमिकल मिला हो, कुछ ऐसा ही बुलंदशहर से सामने आया है। यहां केमिकल से दूध, पनीर और मावा बनाया जा रहा था।
Read more »
