Bangladesh News: बांग्लादेश की जेलों में 37 साल बिताने के बाद घर लौटा त्रिपुरा का एक व्यक्ति.
भारत की सबसे महंगी ट्रेन, ठाठ-बाट ऐसे कि 7 स्टार होटल भी हो जाएं फेल.किराया इतना जितने में खरीद लेंगे दिल्ली में आलीशान फ्लैटकोई गुजरता है बादलों के बीच से, कोई कर देता है कन्फ्यूज, ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक पुलGracy Singh डांसर से बनीं एक्ट्रेस, एक रोल ने खोली ऐसी किस्मत हुईं पॉपुलर.
भारत की सबसे महंगी ट्रेन, ठाठ-बाट ऐसे कि 7 स्टार होटल भी हो जाएं फेल...किराया इतना जितने में खरीद लेंगे दिल्ली में आलीशान फ्लैटकोई गुजरता है बादलों के बीच से, कोई कर देता है कन्फ्यूज, ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक पुलGracy Singh डांसर से बनीं एक्ट्रेस, एक रोल ने खोली ऐसी किस्मत हुईं पॉपुलर...फिर मारी स्टारडम को लात और निकल पड़ीं धार्मिक यात्रा पर त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले का रहने वाला एक व्यक्ति बरसों पहले अपने रिश्तेदार से मिलने बांग्लादेश गया था और तब उसे रत्तीभर अंदाजा नहीं था कि यह यात्रा उसकी जिंदगी का दंश बन जाएगी एवं वह भारत में अपने परिवार के पास लौटने के लिए तरस जाएगा. शाहजहां बांग्लादेश की जेलों में 37 साल बिताने के बाद अब घर लौटे हैं. वह सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों की मदद से श्रीमंतपुर ‘लैंड कस्टम्स’ स्टेशन के रास्ते भारत लौटे. अधिकारियों ने बताया कि सोनमुरा उपमंडल के सीमावर्ती रबींद्रनगर गांव के निवासी शाहजहां 1988 में बांग्लादेश के कोमिला में अपने ससुराल गए थे. उनके अनुसार उस दौरान वहां पुलिस ने उनके रिश्तेदार के घर पर छापा मारा एवं पड़ोसी देश में गैरकानूनी रूप से प्रवेश करने को लेकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.शाहजहां ने पत्रकारों को बताया, ‘‘25 साल की उम्र में, मुझे कोमिला में एक अदालत ने 11 साल की जेल की सजा सुनाई. सजा पूरी करने के बाद भी मुझे रिहा नहीं किया गया तथा मैंने हिरासत में 26 और साल बिताए, घर लौटने की अनुमति दिए जाने से पहले कुल मिलाकर मैंने 37 साल जेल में बिताए.’’शाहजहां के साथ जो अन्याय हुआ, वह कुछ महीने पहले मीडिया के माध्यम से सामने आया. शाहजहां के परिवार का कहना है कि उनकी दुर्दशा पर जारा फाउंडेशन की नजर पड़ी जो विदेशों में फंसे शरणार्थियों की मदद करता है. परिवार ने बताया कि जारा फाउंडेशन के अध्यक्ष मौशाहिद अली ने शाहजहां की रिहाई के लिए तत्काल कदम उठाए और फिर कई कानूनी प्रक्रियाओं के बाद शाहजहां को मंगलवार को श्रीमंतपुर स्टेशन पर बीएसएफ कर्मियों को सौंप दिया गया. अब 62 वर्ष की आयु के शाहजहां उस वक्त घर से निकले थे जब वह युवा थे और उनकी पत्नी गर्भवती थी. भारत लौटने पर उनके बेटे ने पहली बार उन्हें अपने सामने देखा है. शाहजहां ने कहा, ‘‘मैं शब्दों में अपनी खुश बयां नहीं कर सकता. मुझे ऐसा लग रहा है जैसे कि मैं जन्नत में हूं. यह मेरे लिए पुनर्जन्म की तरह है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस जीवन में अपने जन्मस्थान पर लौट सकूंगा. यह जारा फाउंडेशन ही है जो मुझे घर वापस लेकर आया. मैं पूरी जिंदगी इस संगठन का आभारी रहूंगा.’’
Tripura Shahjahan बांग्लादेश त्रिपुरा शाहजहां
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस एक कदम से सचिन के लिए दुश्मन साबित हो गए थे द्रविड़! वर्ल्ड क्रिकेट में मच गया था हड़कंपSachin Tendulkar and Rahul Dravid Controversy: साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुल्तान टेस्ट मैच में एक ऐसा विवाद हुआ जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया.
Read more »
पत्नी ने छोड़ा साथ, 22 साल बाद पति हुआ मालामाल तो लौट आई घर में, फिर कर दिया ऐसा कांडJhansi Latest News : ये कहानी है झांसी के बड़ा गांव ब्लॉक के सारमऊ गांव के रहने वाले अनिल मिश्रा की, जो इन दिनों बुंदेलखंड में चर्चा का विषय बनी हुई है. भगवाधारी अनिल मिश्रा साधु हैं. मिश्रा की पत्नी 2002 घर छोड़कर चली गई थी. मिश्रा तब टेंपो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे. 22 साल मिश्रा रातोंरात मालामाल हुए तो पत्नी घर लौट आई.
Read more »
शाहपुर की घटना से नहीं लिया सबक, सागर में जोखिम उठाते बच्चे, देखें VideoSagar: सागर जिले के शाहपुर में 9 बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद जहां देश भर में यह मामला छाया हुआ है Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Angry Young Men Trailer: 37 साल बाद लौट रही है Salim-Javed की जोड़ी, 22 ब्लॉकबस्टर के बाद क्यों आई थी दरार?सलीम खान और जावेद अख्तर एक जमाने में बॉलीवुड की हिट राइटर जोड़ी माने जाते थे। दोनों ने साथ में 24 फिल्मों की कहानी लिखी जिसमें से 22 ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। सलीम-जावेद ये नाम जिस भी फिल्म से जुड़ता उसके हिट होने की गारंटी पक्की समझी जाती। सलमान खान और फरहान अख्तर अपने पिता की दोस्ती और इस दोस्ती में आई दरार को अब सीरीज में लेकर पेश...
Read more »
इतना बदल गए 'महाभारत' के अर्जुन-भीम, 11 साल बाद हुआ रीयूनियन, की मस्ती2013 में आए टीवी शो 'महाभारत' को 11 साल हो गए हैं. इसमें शाहीर शेख ने अर्जुन, सौरभ जैन ने कृष्णा और सौरव गुर्जर ने भीम का किरदार निभाया था.
Read more »
Nirbhaya News: याद है या भूल गए 12 साल पहले दिल्ली का 'निर्भया कांड'? जानें कहां है जिंदा बचा एकमात्र आरोपी...Nirbhaya Rape & Murder: दिल्ली में साल 2012 के बाद कोलकाता में साल 2024 में RG Kar मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक और 'निर्भया कांड' हुआ है.
Read more »
