दर्दनाक: लोहा फैक्ट्री में क्रेन का हुक गिरने से हादसा, कामगार की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Factory Accident News

दर्दनाक: लोहा फैक्ट्री में क्रेन का हुक गिरने से हादसा, कामगार की मौत; परिवार में मचा कोहराम
Crane AccidentWorker DeathHapur Factory
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 122 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 53%

हापुड़ के धौलाना में मसूरी-गुलावठी रोड पर स्थित एक लोहा गलाने वाली फैक्ट्री में रविवार सुबह क्रेन का हुक टूटने से एक कामगार की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुर्बान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। पूर्व में भी इस फैक्ट्री में दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके बाद इसे सील भी किया गया...

संवाद सहयोगी, धौलाना। हापुड़ के धौलाना में मसूरी–गुलावठी रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र के पास नगला उदयरामपुर स्थित लोहा गलाने वाली फैक्ट्री में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कार्य के दौरान ओवरहेड क्रेन का हुक टूटकर नीचे काम कर रहे एक कामगार के सिर पर गिर गया, जिसमें कामगार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 के पास स्थित खेकड़ा कास्टिंग फैक्ट्री में स्क्रैप लोहा गलाकर इंगट बनाने का कार्य किया जाता है। रविवार सुबह कार्य के दौरान ओवरहेड क्रेन से सामग्री उठाई जा रही थी, तभी अचानक क्रेन का हुक टूट गया और नीचे कार्य कर रहे कुर्बान के सिर पर जा गिरा। सहकर्मियों ने घायल कुर्बान को तत्काल पिलखुवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसी फैक्ट्री में करीब दो वर्ष पूर्व भी एक कामगार की मौत हो चुकी है। इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर फैक्ट्री की सीलिंग की गई थी, जिसे कई माह बाद खोलने की अनुमति दी गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फैक्ट्री संचालक शाहिद मलिक से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन, उन्होंने फोन नहीं उठाया। पूर्व में भी हो चुकी हैं दुर्घटनाएं खेकड़ा कास्टिंग फैक्ट्री बीते कई वर्षों से दुर्घटनाओं को लेकर चर्चा में रही है। फैक्ट्री में पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें कामगारों की जान गई है। वर्ष 2023 में गाजियाबाद निवासी अनुराग त्यागी की लोहा गलाने की भट्टी में गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद स्वजन और हिंदूवादी संगठनों ने फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया था। उस समय श्रम विभाग और कारखाना निदेशालय ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों का पालन न करने का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया था। यह भी पढ़ें- हापुड़ में अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा, SDM ने जब्त किया बुलडोजर; एक्शन से मचा हड़कंप करीब सात माह बाद तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश पर फैक्ट्री की सील खोली गई थी। इसके बावजूद फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगातार लगते रहे हैं। ताजा हादसे के बाद एक बार फिर फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं। खेकड़ा कास्टिंग के खिलाफ पहले भी कई बार लापरवाही बरतने के आरोप लग चुके है। पूर्व में फैक्ट्री को सील भी कर दिया था। दुर्घटना के बाद फैक्ट्री के सुरक्षा संबंधित जांच की जाएगी। अगर कोई लापरवाही मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। - कृपांशु गुप्ता, सहायक कारखाना निदेशक.

संवाद सहयोगी, धौलाना। हापुड़ के धौलाना में मसूरी–गुलावठी रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र के पास नगला उदयरामपुर स्थित लोहा गलाने वाली फैक्ट्री में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कार्य के दौरान ओवरहेड क्रेन का हुक टूटकर नीचे काम कर रहे एक कामगार के सिर पर गिर गया, जिसमें कामगार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 के पास स्थित खेकड़ा कास्टिंग फैक्ट्री में स्क्रैप लोहा गलाकर इंगट बनाने का कार्य किया जाता है। रविवार सुबह कार्य के दौरान ओवरहेड क्रेन से सामग्री उठाई जा रही थी, तभी अचानक क्रेन का हुक टूट गया और नीचे कार्य कर रहे कुर्बान के सिर पर जा गिरा। सहकर्मियों ने घायल कुर्बान को तत्काल पिलखुवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसी फैक्ट्री में करीब दो वर्ष पूर्व भी एक कामगार की मौत हो चुकी है। इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर फैक्ट्री की सीलिंग की गई थी, जिसे कई माह बाद खोलने की अनुमति दी गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फैक्ट्री संचालक शाहिद मलिक से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन, उन्होंने फोन नहीं उठाया। पूर्व में भी हो चुकी हैं दुर्घटनाएं खेकड़ा कास्टिंग फैक्ट्री बीते कई वर्षों से दुर्घटनाओं को लेकर चर्चा में रही है। फैक्ट्री में पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें कामगारों की जान गई है। वर्ष 2023 में गाजियाबाद निवासी अनुराग त्यागी की लोहा गलाने की भट्टी में गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद स्वजन और हिंदूवादी संगठनों ने फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया था। उस समय श्रम विभाग और कारखाना निदेशालय ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों का पालन न करने का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया था। यह भी पढ़ें- हापुड़ में अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा, SDM ने जब्त किया बुलडोजर; एक्शन से मचा हड़कंप करीब सात माह बाद तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश पर फैक्ट्री की सील खोली गई थी। इसके बावजूद फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगातार लगते रहे हैं। ताजा हादसे के बाद एक बार फिर फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं। खेकड़ा कास्टिंग के खिलाफ पहले भी कई बार लापरवाही बरतने के आरोप लग चुके है। पूर्व में फैक्ट्री को सील भी कर दिया था। दुर्घटना के बाद फैक्ट्री के सुरक्षा संबंधित जांच की जाएगी। अगर कोई लापरवाही मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। - कृपांशु गुप्ता, सहायक कारखाना निदेशक

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Crane Accident Worker Death Hapur Factory Iron Factory Accident Khekra Casting Factory Industrial Accident Negligence Factory Safety Dhoulana Gurgaon News Gurgaon Latest News Gurgaon News In Hindi Gurgaon Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 18:02:11