Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के भेड़याही गांव में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। अपराधियों ने भागते हुए वीडियो भी बनाया। पुलिस ने मौके से सात खोखे बरामद किए और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यह घटना दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के टेंडर से जुड़ी...
दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के भेड़याही गांव में बुधवार की हड़कंप मच गया। दोपहर के समय 7 बाइक पर सवार होकर करीब 16 नकाबपोश बदमाश भेड़याही गांव पहुंचे। यहां आते ही बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का वीडियो खुद भागते समय बदमाशों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके की जांच के दौरान 7 खोखा बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा है कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा।पीड़ित परिवार का आरोपपीड़ित नजरे आलम ने बताया कि अपराह्न करीब 3:30 बजे 16 बदमाश नकाब पहनकर उनके घर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनपर और उनके भाई शमशेर उर्फ पप्पू खान पर हमला हो चुका है, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। #दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के भेड़याही गांव में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। अपराधियों ने भागते हुए वीडियो भी बनाया। पुलिस ने मौके से सात खोखे बरामद किए और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।#Darbhanga #NBTBihar #BiharNews pic.
twitter.com/xEILmngmrT— NBT Bihar July 9, 2025बस स्टैंड के टेंडर को लेकर है विवादउन्होंने बताया कि यह विवाद दरभंगा के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के टेंडर को लेकर है, जिसमें उनके भाई समेत 5 लोग साझेदार हैं। टेंडर मिलने के बाद ही बस स्टैंड पर भी फायरिंग की गई थी, लेकिन पुलिस चुप रही। बीते शनिवार को दरभंगा बस स्टैंड का टेंडर अमर साहू को मिला। टेंडर के तीन दिन बाद भी बदमाशों ने बस स्टैंड के गेट पर हवाई फायरिंग की गई थी। आज श्रावण यादव, अमित, मनीष यादव, राहुल, सुनील यादव, बिल्ला, मनोहर राय सहित 16 लोग नकाबपोश होकर हमारे घर पहुंचे और फायरिंग करने लगे। क्या कहना है पुलिस का?मौके पर पहुंचे अधिकारी लुकमान खान ने बताया कि 7 खोखा जब्त कर उसकी सूची तैयार की गई है। पीड़ित की ओर से आवेदन मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दरभंगा फायरिंग भेड़याही गांव गोलीबारी नकाबपोश अपराधी बस स्टैंड टेंडर विवाद दरभंगा क्राइम Bhedyahi Village Crime Masked Criminals Bus Stand Tender Clash Bihar Crime News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
करनाल में दो युवकों से हैंड ग्रेनेड बरामद, एसटीएफ ने रिमांड पर लियाकरनाल में दो युवकों से हैंड ग्रेनेड बरामद, एसटीएफ ने रिमांड पर लिया
Read more »
लॉरेंस बिश्नोई का तिलिस्म टूटा! सबसे खास गुर्गों गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और विरेंद्र चारण ने खोला मोर्चा, अब होगा गैंग में गैंगवार?Lawrence Bishnoi Gang: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साम्राज्य अब बिखरने की कगार पर है। श्रीगंगानगर में एक कॉलोनाइजर पर हुई फायरिंग के बाद गैंग में फूट खुलकर सामने आ गई है।
Read more »
Rishikesh News: योग नगरी ऋषिकेश में बीच सड़क हरियाणा के युवकों का हुड़दंग, उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबकयोग नगरी ऋषिकेश में हरियाणा से आए युवकों ने सड़क पर हुड़दंग मचाया। युवकों ने बीच सड़क कपड़े उतारकर माहौल खराब किया। शिकायत मिलने पर उत्तराखंड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
Read more »
पंजाब में डबल मर्डर, गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या; बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारीबटाला में बाइक सवार दो युवकों ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर फायरिंग की, जिसमें गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और उनके रिश्तेदार करनवीर सिंह की मौत हो गई। करनवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरजीत कौर ने अमृतसर के अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई...
Read more »
यूएई और बहरीन में हत्या का मामला : सीबीआई ने दो भारतीयों के खिलाफ चार्जशीट दायर कीयूएई और बहरीन में हत्या का मामला : सीबीआई ने दो भारतीयों के खिलाफ चार्जशीट दायर की
Read more »
Bihar Crime News: बिहटा सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत, दरभंगा में वर्चस्व को लेकर फायरिंगBihar Crime News: बिहार के दरभंगा में बस स्टैंड पर वर्चस्व को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। उधर, बिहटा सड़क हादसे में दो बाइक की आपस में भिड़ंत में दो बाइक सवारों की मौत हो गई है। औरंगाबाद में शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले एक शख्स ने आर्थिक तंगी में आत्महत्या कर लिया...
Read more »
