दरभंगा: VIP चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, तीन और आरोपी गिरफ्तार

Bihar News

दरभंगा: VIP चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, तीन और आरोपी गिरफ्तार
DarbhangaJitan Sahni Murder CaseVIP
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 63%

पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान सितारे, छोटे लहरी और मोहम्मद आजाद के रूप में हुई है. पुलिस इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी काजिम अंसारी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में बिहार पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने इस हत्याकांड में अब तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरभंगा एसएसपी जे रेड्डी ने इसकी जानकारी दी है. पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान सितारे, छोटे लहरी और मोहम्मद आजाद के रूप में हुई है. पुलिस इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी काजिम अंसारी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त मेंइससे पहले पुलिस ने जानकारी दी थी कि इस हत्याकांड को पैसे के लेनदेन को लेकर अंजाम दिया गया. मुख्य आरोपी काजिम अंसारी ने मृतक से 2022 में 1,00,000 रुपये और 2023 में 50,000 रुपये 4 प्रतिशत ब्याज पर उधार लिए थे. इसके बदले में आरोपी ने अपनी जमीन के कागज गिरवी रखे थे. आरोपी की कपड़े की दुकान थी, लेकिन कुछ समय बाद वह बंद हो गई और वह बेरोजगार हो गया. समय के साथ-साथ ब्याज की रकम बढ़ती जा रही थी जिसे कम कराने के लिए वह मृतक के पास गया था, लेकिन यहां उसका झगड़ा हो गया. इसके बाद आरोपी ने 16 जुलाई की रात को करीब 10.30 बजे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मृतक के घर की रेकी की. ये वहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है. Advertisementलाल अलमारी लेकर भागे आरोपीलाइट कटने का फायदा उठाते हुए पीछे के दरवाजे से मुख्य आरोपी काजिम अपने साथियों के साथ जीतन सहनी के घर में दाखिल हुआ. आरोपी ने अपनी जमीन के कागजात वापस मांगे और लॉकर की चाबी मांगी, जिसमें जमीन के कागज रखे थे. मृतक ने इसका विरोध किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद आरोपी लाल अलमारी को लेकर घर से निकले जिसमें कागजात रखे थे, लेकिन वह भारी थी तो उसे नजदीकी तालाब में फेंक दिया और फरार हो गए. बेरहमी से की गई हत्यापूर्व राज्य मंत्री मुकेश सहनी के 70 वर्षीय पिता की 16 जुलाई को दरभंगा जिले में उनके घर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी. हत्या दरभंगा के विरौल में स्थित सुपौल बाजार में बने उनके पैतृक घर में की गई. घर के अंदर से मुकेश सहनी के पिता की लाश बरामद की गई, जो कि क्षत-विक्षत हाल में थी. जीतन सहनी की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई थी और उनके शरीर पर एक के बाद एक कई वार किए गए थे. उनके शरीर के अंगों को बेरहमी से काटा गया था. कमरे की दीवारों पर खून साफ नजर आ रहा था. ये भी देखेंLive TV

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Darbhanga Jitan Sahni Murder Case VIP President Mukesh Sahni Heated Politics Investigation Underway STF FSL Police Crime बिहार जीतन सहनी बिहार दरभंगा जीतन सहनी मर्डर मुकेश सहनी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार : दरभंगा में VIP पार्टी के अध्यक्ष Mukesh Sahani के पिता जीतन सहनी की हत्याबिहार : दरभंगा में VIP पार्टी के अध्यक्ष Mukesh Sahani के पिता जीतन सहनी की हत्याविकासशील इंसान पार्टी (VIP) पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार (Bihar Government) के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) के पिता जीतन साहनी (Jitan Sahani) की दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल स्थित अफ़ज़ल्ला पंचायत के सुपौल बाजार स्थित उनके पैतृक घर में हत्या कर दी गई है. घर के अंदर क्षत-विक्षत शव मिला है.
Read more »

Mukesh Sahani Father Murder: मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर DSP का बड़ा बयान, मीडिया से बातचीत में कही ये बातMukesh Sahani Father Murder: मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर DSP का बड़ा बयान, मीडिया से बातचीत में कही ये बातMukesh Sahani Father Jitan Sahani Murder: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की आज दरभंगा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

बिहार: दरभंगा में वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्‍या, घर में मिला शवबिहार: दरभंगा में वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्‍या, घर में मिला शवबिहार : दरभंगा में VIP पार्टी के अध्यक्ष Mukesh Sahani के पिता जीतन सहनी की हत्या
Read more »

VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, इस वजह से हुआ था मर्डरVIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, इस वजह से हुआ था मर्डरदरभंगा पुलिस ने वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है.
Read more »

Mukesh Sahani Father Murder: जीतन सहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक छोटी वजह से कर दी बेरहमी से हत्याMukesh Sahani Father Murder: जीतन सहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक छोटी वजह से कर दी बेरहमी से हत्याJitan Sahani Murder Case बिहार में वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी काजिम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में जीतन सहनी की हत्या की गई थी। मुख्य आरोपी ने उक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार काजिम अंसारी सुपौल बाजार में रेडीमेड...
Read more »

Jitan Sahani Murder Case: जीतन सहनी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन और आरोपी गिरफ्तारJitan Sahani Murder Case: जीतन सहनी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन और आरोपी गिरफ्तारJitan Sahani Murder Case विकासशील इंसान पार्टी के चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में पुलिस की जांच जारी है। ऐसे में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने हत्याकांड में तीन और आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सभी घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के निवासी...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:36:04