त्रिशंकु लोकसभा की स्थिति में आपका PM उम्मीदवार कौन होगा, राहुल गांधी या मायावती? तेजस्वी ने NDTV को दिया यह जवाब

United States News News

त्रिशंकु लोकसभा की स्थिति में आपका PM उम्मीदवार कौन होगा, राहुल गांधी या मायावती? तेजस्वी ने NDTV को दिया यह जवाब
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 150 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 63%

त्रिशंकु लोकसभा की स्थिति में आपका PM उम्मीदवार कौन होगा, राहुल गांधी या मायावती? तेजस्वी ने NDTV को दिया यह जवाब ElectionsWithNDTV LokSabhaElections2019

पटना: Election 2019: चुनावी सरगर्मियों के बीच राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने NDTV से कई मुद्दों पर बात की. तेजस्वी यादव से जब महागठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देश फटा हुआ है और हमलोग सुई का काम कर रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने NDTV के प्रणव रॉय से बात करते हुए कहा कि हमलोग अलग-अलग विचारधाराओं की पार्टियां हैं और देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं. देश में जिस प्रकार से जहर की राजनीति बीजेपी के लोगों ने सांप्रदायिकता को फैलाकर की है, भाई को भाई से लड़ाने का काम किया है. विकास नहीं विनाश की राजनीति की है, तो इसलिए हम सभी महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन नहीं बन पाया, लेकिन राज्य स्तर पर हर जगह क्षेत्रीय पार्टियों का गठबंधन हुआ है और यह बीजेपी को हराने के लिए काफी है. उन्होंने कहा कि यूपी में सपा और बसपा का गठबंधन काफी मजबूत स्थिति में है. हमलोगों ने बिहार में जो गठबंधन बनाया, अच्छा था की पलटू चाचा चले गए. वो जहां जाएंगे वहां कि नाव डुबाएंगे.त्रिशंकु लोकसभा की स्थिति में आपका प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन होगा राहुल गांधी या मायावती? इस सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि कमसे कम त्रिशंकु लोकसभा के बारे में बात तो हो रही है, वरना एकतरफा ही लोग बात करते थे. लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने वाला है. सभी लोग रूठे हुए हैं मोदी जी से. खासतौर पर सभी क्षेत्रीय पार्टियां अपसेट हैं.तेजस्वी ये जब यह पूछा गया कि छह राउंड के चुनाव हो चुके हैं क्या आपको लगता है कि बीजेपी का पलड़ा भारी है? इस पर राजद नेता ने कहा कि हमलोग शुरुआत से कह रहे हैं कि हम मोदी की बात नहीं करेंगे हम मुद्दे की बात करेंगे. उन्होंने कहा कि मुद्दा क्या है किसानों का आय दोगुना हुआ कि नहीं हुआ? रोजगार के बारे में बात करो, गरीबी के बारे में बात करो, संवैधानिक संस्थाएं को जिस तरह से मोदी जी ने हाईजैक कर रखा है, मैं कहता हूं कि सभी संवैधानिक संस्थाएं बीजेपी के सेल की तरह काम कर रही है.तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी के पास कोई मुद्दा नहीं है. मोदी जी रडार की बात रहे हैं, इंटरनेट की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब आप मुद्दे की बात करोगे तो BJP राष्ट्रवाद की बात करेंगे. किसानों की आय बढ़ेगी तो वह भी तो राष्ट्रवाद है. गरीबी मिटेगी तो वो भी तो राष्ट्रवाद हित में काम हो रहा है. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मोदी जी सेना का क्रेडिट लेना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मोदी जी यह कहना चाहते हैं कि इंडियन आर्मी मोदी जी से पहले काम की नहीं थी और उनके आने के बाद काम की हुई है. उन्होंने कहा कि आंबेडकर जी के संविधान में बीजेपी वाले यकीन नहीं करते हैं, वे नागपुरिया कानून लागू करवाना चाहते हैं. वे आरएसएस का कानून लागू करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने बिहार से किया हुआ एक भी वादा पूरा नहीं किया. उन्होंने बिहार को ठगा है. न बिहार को स्पेशल पैकेज मिला और न हीं विशेष राज्य का दर्जा मिला. टिप्पणियांयह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लिखा पत्र- चाचाजी, जेल जाने के असली हकदार आप हैं मेरे पिता नहीं आप अपने पापा लालू यादव को कितना मिस करते हैं? इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे से ज्यादा बिहार की जनता लालू जी को मिस कर रही है. मुझे इस बात पर बहुत दुख हुआ कि कल नालंदा में नीतीश जी ने कहा कि वे लालू यादव को जेल से नहीं निकलने दूंगा. जो लोग संविधान का ज्ञान बाट रहे हैं उन्हें यह पता होना चाहिए कि यह कोर्ट तय करेगा कि लालू जी बाहर आएंगे या नहीं. लोवर कोर्ट का फैसला था हम लोग हायर कोर्ट में अपील में हैं. लेकिन हमलोग जो आरोप लगाते थे कि नीतीश जी और बीजेपी के लोगों ने मिलकर लालू यादव को फंसाया है, उन्होंने उसे स्वीकार किया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जजों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार की आपत्तियां की खारिज– News18 हिंदीजजों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार की आपत्तियां की खारिज– News18 हिंदीसुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 12 अप्रैल को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अनिरुद्ध बोस और गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ए एस बोपन्ना के नाम की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट के लिए की थी.
Read more »

ऑस्ट्रेलिया की कंतास एयरलाइन ने दुनिया की पहली ‘जीरो वेस्ट फ्लाइट’ शुरू कीऑस्ट्रेलिया की कंतास एयरलाइन ने दुनिया की पहली ‘जीरो वेस्ट फ्लाइट’ शुरू कीफ्लाइट में सिर्फ रिसाइकिल किए जा सकने वाले पदार्थों का इस्तेमाल 2021 के अंत तक एयरलाइन का 75% तक कचरा कम करने की योजना | Australia national airline \'Qantas\' passengers in world-first \'zero waste\' commercial flight
Read more »

दर्शकों ने पसंद की 'ब्लैंक', सनी देओल की फिल्म ने कर ली टोटल इतनी कमाईदर्शकों ने पसंद की 'ब्लैंक', सनी देओल की फिल्म ने कर ली टोटल इतनी कमाईBlank Box Office Collection Day 7: इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर से अपनी माचो मैन वाली छवि से बड़े पर्दे पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देते दिख रहे हैं। ऐसे में सनी के फैन्स काफी खुश नजर आ रहे हैं।
Read more »

दिल्ली: बदमाशों ने की कैश वैन लूटने की कोशिश, गार्ड ने सिर में मारी गोलीदिल्ली: बदमाशों ने की कैश वैन लूटने की कोशिश, गार्ड ने सिर में मारी गोलीराजधानी दिल्ली में एक कैश वैन को लूटने की कोशिश के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से चली गोली बदमाश के सिर में जा लगी और बदमाश की मौत हो गई. वहीं दूसरी खबर में दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल पिछले 3 दिन से लापता हैं. उनकी कार कोंडली नहर के पास से बरामद हुई है. परिजनों ने मामले में अपरहण की आशंका जताई है.
Read more »

मोदी ने कहा- कांग्रेस की सरकारों ने 'जो हुआ,सो हुआ' की तर्ज पर काम कियामोदी ने कहा- कांग्रेस की सरकारों ने 'जो हुआ,सो हुआ' की तर्ज पर काम कियासपा-बसपा गठबंधन के लिए कहा- जो पहले एक दूसरे को जेल भेजना चाहते थे वो आज उन्हें महल भेजना चाहते हैं रॉबर्ट्सगंज के बाद गाजीपुर में चुनावी सभा काे संबोधित करेंगे पीएम मोदी, 19 मई को होना है मतदान | pm modi live update on Rabartsganj and Ghazipur railly in uttar pradesh
Read more »

तेजस्वी यादव को शाहनवाज हुसैन ने दी नसीहत, कहा- 'विरोधियों की भी करें इज्जत'तेजस्वी यादव को शाहनवाज हुसैन ने दी नसीहत, कहा- 'विरोधियों की भी करें इज्जत'शाहनवाज हुसैन ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत करते हुए कहा कि तेजस्वी जिस तरह की भाषा का प्रयोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए कर रहे हैं उससे ना तो उनका भला होने वाला है.
Read more »

RBSE Board 12th Result 2019: कल इस समय आएगा 12वीं का रिजल्ट, अधिकारी ने किया कंफर्मRBSE Board 12th Result 2019: कल इस समय आएगा 12वीं का रिजल्ट, अधिकारी ने किया कंफर्मराजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (RBSE Result 2019) कल जारी कर दिया जाएगा. बोर्ड के पीआरओ ने NDTV से बातचीत में कहा, 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा का रिजल्ट (RBSE 12th Result 2019) कल यानी 15 मई को जारी कर दिया जाएगा. बोर्ड 4 बजे रिजल्ट की घोषणा करेगा. 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (RBSE Board 12th Result) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी किया जाएगा.
Read more »

बैंक कर्ज घोटाला: ईडी ने अटैच की तायल समूह की 483 करोड़ रुपये की संपत्तिबैंक कर्ज घोटाला: ईडी ने अटैच की तायल समूह की 483 करोड़ रुपये की संपत्तिईडी के मुताबिक, तायल समूह और केएसएल समेत उसकी चार कंपनियों ने 2008 में बैंक ऑफ इंडिया और आंध्र बैंक से करीब 524 करोड़ रुपये
Read more »

कोलकाता में बीजेपी ने रद्द की योगी आदित्‍य नाथ की आज की रैलीकोलकाता में बीजेपी ने रद्द की योगी आदित्‍य नाथ की आज की रैलीबीजेपी ने आरोप लगाया कि रैली को इसलिए रद्द किया गया क्योंकि वहां पर मंच को कुछ लोगों ने तोड़ दिया था।
Read more »

12वीं की टॉपर दृष्टि ने बिना कोचिंग की पढ़ाई, कहा- मुझे ज्यादा नंबरों की उम्मीद थी12वीं की टॉपर दृष्टि ने बिना कोचिंग की पढ़ाई, कहा- मुझे ज्यादा नंबरों की उम्मीद थीदृष्टि अपने पिता को लकी चार्म मानती हैं, कहा-पेपर के पहले पिता के साथ बैठकर पढ़ती थी दृष्टि का लक्ष्य आईएएस बनना, रोजाना 5-6 घंटे करती थी पढ़ाई | Topper spoke - I was expecting more numbers; My lucky charm is papa
Read more »

गुजरात: दलितों की बरात रोकने पर जिग्नेश ने की डिप्टी एसपी को सस्पेंड करने की मांगगुजरात: दलितों की बरात रोकने पर जिग्नेश ने की डिप्टी एसपी को सस्पेंड करने की मांगगुजरात में एक हफ्ते में चार दलितों को घोड़ी पर बरात निकालने से रोके जाने का मुद्दा गरमा गया है. युवा कांग्रेसी नेता और विधायक जिग्नेश मेवाणी ने इस मामले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने डिप्टी एसपी पर मामला दर्ज करने के साथ सस्पेंड करने की मांग की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:13:25