त्योहारी सीजन में भी मायूस रहे मोबाइल रिटेलर्स, अब पीएम मोदी से की मदद की अपील

United States News News

त्योहारी सीजन में भी मायूस रहे मोबाइल रिटेलर्स, अब पीएम मोदी से की मदद की अपील
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 63%

ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंदर खुराना ने एनडीटीवी को बताया, कोविड-19 संकट के दौरान विशेषकर दिवाली के दौरान जिस तरह से मोबाइल कंपनियों ने ऑनलाइन बिजनेस को बढ़ावा दिया है उसकी वजह से मोबाइल रिटेलर्स के बिजनेस पर काफी बुरा असर पड़ा है और उनका बिजनेस 50 फ़ीसदी तक घट गया है.

नई दिल्ली: त्योहारों के इस मौसम में बाजार में रौनक रही, ऑनलइन मोबाइल ब्रांड्स ने अच्छा बिज़नेस किया, लेकिन छोटे-छोटे दुकानों और शोरूम में मोबाइल हैंडसेट बेचने वाले व्यापारी मायूस हैं. उनका बिज़नेस 50% से ज्यादा घट गया है.

अब उन्होंने प्रधानमंत्री को चिठ्ठी लिखकर उनसे मदद की गुज़ारिश की है. यह भी पढ़ेंपरमिंदर सिंह पिछले कई साल से दिल्ली के नारायणा इलाके में"स्मार्ट दुकान" नाम की मोबाइल हैंडसेट की शॉप चलाते हैं, वो कहते हैं कोरोना संकट के कहर से जो बिज़नेस प्रभावित हुआ वो अब भी त्योहारों के मौसम में भी डाउन है. कोरोना संकट, लॉकडाऊन और सप्लाई चैन टूटने से आर्थिक संकट झेल रहे मोबाइल दुकानदारों को उम्मीद थी की त्योहारों के इस मौसम में बिज़नेस सुधरेगा लेकिन हालात अब भी ख़राब हैं, बिज़नेस घट गया है . परमिंदर, मोबाइल रिटेलर, नारायणा, दिल्ली एनडीटीवी से कहा,"हमारा बिज़नेस पिछले साल से 50% नीचे गया है. जो सबसे अहम वजह है वो ऑनलाइन सेल्स. ऑनलाइन सेल्स में ये बात दर्शकों के मन में बैठा दी गई है कि ऑनलाइन सेल्स सबसे सस्ता है जबकि ऐसा नहीं है. हमने बेटर स्कीम ऑफर किया, मुफ्त उपहार भी दिए, लेकिन फिर भी कस्टमर रिटेल मार्किट की तरफ नहीं आए". परमिंदर अकेले नहीं हैं. उनके जैसे डेढ़ लाख से ज्यादा मोबाइल रिटेल दुकानों के मालिक भी यही संकट झेल रहे हैं. अब ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंदर खुराना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिठ्ठीऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंदर खुराना ने एनडीटीवी को बताया,"कोविड-19 संकट के दौरान विशेषकर दिवाली के दौरान जिस तरह से मोबाइल कंपनियों ने ऑनलाइन बिजनेस को बढ़ावा दिया है उसकी वजह से मोबाइल रिटेलर्स के बिजनेस पर काफी बुरा असर पड़ा है और उनका बिजनेस 50 फ़ीसदी तक घट गया है. हमने प्रधानमंत्री से कहा है कि सरकार को हमारे जैसे मोबाइल रिटेलर के बिजनेस को सुरक्षित रखने के लिए सरकार को तत्काल नई नीति बनानी चाहिए".अरविंदर अब वित्त मंत्री को भी चिठ्ठी लिखकर मदद की गुहार लगाने की तैयारी कर रहे हैं. वो कहते हैं अगला आम बजट तैयार होने में अभी भी करीब 2 महीने का वक्त है. ऐसे में सरकार को उससे पहले देश के लाखों मोबाइल दुकानदारों को राहत देने के लिए पहल करनी होगी. Mobile Retailers AssociationMobile marketOnline Mobile ShoppingPM Modiटिप्पणियां भारत में कोरोनावायरस महामारी के प्रकोप से जुड़ी ताज़ा खबरें तथा Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मुंबई : लाखों के मोबाइल फोन चोरी करने वाला शातिर UP से गिरफ्तार, 46 स्मार्टफोन जब्तमुंबई : लाखों के मोबाइल फोन चोरी करने वाला शातिर UP से गिरफ्तार, 46 स्मार्टफोन जब्तमुंबई पुलिस ने कांदिवली इलाके में एक दुकान से चोरी हुए लाखों रुपये के मोबाइल फोन के मामले में उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर से एक आरोपी को अरेस्ट किया है. आरोपी का नाम अजमत अली है. पुलिस अब आरोपी के भाई जाकिर अली की तलाश कर रही है.
Read more »

किसान आंदोलन से जियो के 2,000 टावरों को नुकसान, डेढ़ करोड़ मोबाइल यूजर्स प्रभावितकिसान आंदोलन से जियो के 2,000 टावरों को नुकसान, डेढ़ करोड़ मोबाइल यूजर्स प्रभावितकिसान आंदोलन से जियो के 2,000 टावरों को नुकसान, डेढ़ करोड़ मोबाइल यूजर्स प्रभावित JioTowers jiotower FarmLaws FarmersProtest
Read more »

आज से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए पहले दबाना होगा शून्यआज से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए पहले दबाना होगा शून्ययदि आप किसी लैंडलाइन फोन से मोबाइल पर कॉल करना चाहते हैं तो शुक्रवार से आपको पहले शून्य यानी 0 का बटन दबाना होगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:35:31