इस बार सितंबर महीने में ही हवा खराब होने की कगार पर पहुंच रही है। आमतौर पर प्रदूषण 15 अक्टूबर से बढ़ना शुरू करता है, लेकिन इस बार प्रदूषण अभी से खराब के करीब पहुंच गया है। एक्सपर्ट के अनुसार, GRAP इस बार भी प्रदूषण खराब होने के पूर्वानुमान के साथ ही लागू किया जाएगा। वहीं नवरात्र से ही दिवाली की तैयारियां शुरू हो गई...
नई दिल्लीः इस बार सितंबर में ही हवा खराब होने की कगार पर पहुंच रही है। आमतौर पर प्रदूषण 15 अक्टूबर से बढ़ना शुरू करता है, लेकिन इस बार प्रदूषण अभी से खराब के करीब पहुंच गया है। आने वाले दिनों में हवाएं और कमजोर पड़ेंगी। ऐसे में संभावना है कि इस बार सितंबर में ही प्रदूषण खराब स्थिति में पहुंच सकता है। आखिर इस बार सितंबर में ऐसा होने की क्या वजह सामने आ रही है, इस पर एक्सपर्ट से बात की एनबीटी ने।23 साल में सबसे जल्दी विदा हुआ मॉनसूनसेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट की डीजी सुनीता नारायण के अनुसार, इस बार मॉनसून राजधानी से काफी पहले विदा हो गया है। सितंबर के मध्य से ही बारिश नहीं हो रही है। इसकी वजह से हवाओं का रुख बदलने लगा है। मॉनसून की विदाई के साथ इस बार पराली जलाने के मामले भी जल्दी शुरू हो गए हैं। इन सब का असर सितंबर में ही दिखने लगा है। 23 साल बाद मॉनसून इतनी जल्दी विदा हुआ है। इस साल यह 24 सितंबर को विदा हो गया। इससे पूर्व यह 19 सितंबर 2002 को राजधानी से विदा हुआ था। शुष्क मौसम, हवाओं की दिशा में परिवर्तन की वजह से प्रदूषण भी बढ़ रहा है।दशहरे का जल्दी आगमनएनवायरोकेटालिस्ट के फाउंडर सुनील दहिया ने बताया कि नवरात्र और दशहरा समय से काफी पहले आ गए हैं। इस बार दशहरा अक्टूबर की शुरुआत में ही आ रहा है। दशहरे से पहले नवरात्र और जीएसटी रिफॉर्म की वजह से मार्केट तेज हो चुके हैं। लिहाजा बारिश नहीं है और भीड़ काफी अधिक है। सड़कों पर ट्रैफिक जाम बढ़ चुका है। गाड़ियों से निकलने वाला धुंआ, उड़ती धूल और तेज धूप की वजह से ओजोन और गैस के प्रदूषण मिलकर प्रदूषण बढ़ा रहे है। इसलिए इस साल प्रदूषण का सीजन लंबे समय तक परेशान कर सकता है। GRAP आएगा अपने समय परएक्सपर्ट के अनुसार, GRAP इस बार भी प्रदूषण खराब होने के पूर्वानुमान के साथ ही लागू किया जाएगा। वहीं नवरात्र से ही दिवाली की तैयारियां शुरू हो गई है। नवरात्र के चलते घरो में पेंटिंग और रिनोवेशन के काम शुरू हो गए है। घरों की साफ सफाई कर लोग उसका कूड़ा इधर उधर डाल रहे है। टाइल्स का काम चल रहा है। कई प्रोजेक्ट्स शुरू हुए है। निर्माण कार्य इस समय कई जगहों पर जोरों पर है। ऐसा मॉनसून के जल्दी जाने और फेस्टिव सीजन के जल्दी आ जाने की वजह से हो रहा है। काफी समय बाद त्यौहारों की तैयारियों के लिए बिना GRAP का सीजन मिला है। जिससे व्यापारियों और लोगों में काफी उत्साह भी है। इसकी वजह से धूल जरूरत से अधिक तेजी से बढ़ रही है।.
नई दिल्लीः इस बार सितंबर में ही हवा खराब होने की कगार पर पहुंच रही है। आमतौर पर प्रदूषण 15 अक्टूबर से बढ़ना शुरू करता है, लेकिन इस बार प्रदूषण अभी से खराब के करीब पहुंच गया है। आने वाले दिनों में हवाएं और कमजोर पड़ेंगी। ऐसे में संभावना है कि इस बार सितंबर में ही प्रदूषण खराब स्थिति में पहुंच सकता है। आखिर इस बार सितंबर में ऐसा होने की क्या वजह सामने आ रही है, इस पर एक्सपर्ट से बात की एनबीटी ने।23 साल में सबसे जल्दी विदा हुआ मॉनसूनसेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट की डीजी सुनीता नारायण के अनुसार, इस बार मॉनसून राजधानी से काफी पहले विदा हो गया है। सितंबर के मध्य से ही बारिश नहीं हो रही है। इसकी वजह से हवाओं का रुख बदलने लगा है। मॉनसून की विदाई के साथ इस बार पराली जलाने के मामले भी जल्दी शुरू हो गए हैं। इन सब का असर सितंबर में ही दिखने लगा है। 23 साल बाद मॉनसून इतनी जल्दी विदा हुआ है। इस साल यह 24 सितंबर को विदा हो गया। इससे पूर्व यह 19 सितंबर 2002 को राजधानी से विदा हुआ था। शुष्क मौसम, हवाओं की दिशा में परिवर्तन की वजह से प्रदूषण भी बढ़ रहा है।दशहरे का जल्दी आगमनएनवायरोकेटालिस्ट के फाउंडर सुनील दहिया ने बताया कि नवरात्र और दशहरा समय से काफी पहले आ गए हैं। इस बार दशहरा अक्टूबर की शुरुआत में ही आ रहा है। दशहरे से पहले नवरात्र और जीएसटी रिफॉर्म की वजह से मार्केट तेज हो चुके हैं। लिहाजा बारिश नहीं है और भीड़ काफी अधिक है। सड़कों पर ट्रैफिक जाम बढ़ चुका है। गाड़ियों से निकलने वाला धुंआ, उड़ती धूल और तेज धूप की वजह से ओजोन और गैस के प्रदूषण मिलकर प्रदूषण बढ़ा रहे है। इसलिए इस साल प्रदूषण का सीजन लंबे समय तक परेशान कर सकता है।GRAP आएगा अपने समय परएक्सपर्ट के अनुसार, GRAP इस बार भी प्रदूषण खराब होने के पूर्वानुमान के साथ ही लागू किया जाएगा। वहीं नवरात्र से ही दिवाली की तैयारियां शुरू हो गई है। नवरात्र के चलते घरो में पेंटिंग और रिनोवेशन के काम शुरू हो गए है। घरों की साफ सफाई कर लोग उसका कूड़ा इधर उधर डाल रहे है। टाइल्स का काम चल रहा है। कई प्रोजेक्ट्स शुरू हुए है। निर्माण कार्य इस समय कई जगहों पर जोरों पर है। ऐसा मॉनसून के जल्दी जाने और फेस्टिव सीजन के जल्दी आ जाने की वजह से हो रहा है। काफी समय बाद त्यौहारों की तैयारियों के लिए बिना GRAP का सीजन मिला है। जिससे व्यापारियों और लोगों में काफी उत्साह भी है। इसकी वजह से धूल जरूरत से अधिक तेजी से बढ़ रही है।
प्रदूषण GRAP Delhi Smog Festivals Delhi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में GRAP स्टेज 3 प्रतिबंध हटा दिए गएवायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली में GRAP स्टेज 3 प्रतिबंध हटा दिए हैं क्योंकि दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता (AQI) का स्तर गिरकर 286 हो गया है। इस फैसले का मतलब है कि BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल कारों को चलाने पर रोक हट गई है।
Read more »
Delhi Pollution: पुराने वाहनों पर भारी पड़ रहा दिल्ली का वायु प्रदूषण, जानिए GRAP के नियमदिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर है और इसका सबसे ज्यादा असर पुराने वाहनों पर पड़ रहा है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान GRAP के तहत पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाता है। सर्दियों के मौसम में प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर GRAP के तीसरे और चौथे चरण की पाबंदियां लागू हो जाती हैं। इन पाबंदियों के चलते पुराने वाहन मालिकों को खासी परेशानी होती...
Read more »
दिल्ली-NCR की आबोहवा बिगड़ी, GRAP-1 के तहत कई पाबंदियां लागूदिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर खराब स्तर पर पहुंच गई है. इसके चलते वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में गंभीर रुख अपनाते हुए 'ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान' (GRAP) के पहले चरण यानी स्टेज-1 को तुरंत प्रभाव से लागू करने का आदेश जारी किया है.
Read more »
दिल्ली में हवाएं फिर हुई जहरीली, बढ़ रहा है प्रदूषण, 15 दिन बाद GRAP-1 की वापसीDelhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में राजस्थान और पाकिस्तान से आई धूल के कारण प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 की पाबंदियां फिर से लागू हो गई हैं। CAQM ने यह फैसला प्रदूषण स्तर को देखते हुए लिया है। इस साल ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई भी महीना GRAP-1 के बिना नहीं बीता...
Read more »
न मौसम विभाग का अलर्ट, न प्रशासन का पुख्ता इंतजाम... दिल्ली-NCR के लिए आंधी-बारिश क्यों बन रही आफतदिल्ली-एनसीआर में मौसम के पूर्वानुमान की कमियों के कारण समस्याएं बढ़ रही हैं। सटीक पूर्वानुमान के अभाव में GRAP केवल कागजों तक सीमित रह गया है।
Read more »
Delhi Air Pollution: दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण से राहत, GRAP-1 के हटे प्रतिबंधदिल्ली में प्रदूषण का स्तर फिलहाल नियंत्रण में है हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है। सीपीसीबी के अनुसार आने वाले दिनों में गुणवत्ता इसी स्तर पर रहेगी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेप-एक के प्रतिबंधों को हटा दिया है क्योंकि पिछले दो दिनों से हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। एनसीआर से ग्रेप के सभी प्रतिबंध हटा दिए गए...
Read more »
