Israel Iran War: ईरान और इजरायल के बीच जंग बढ़ने के कगार पर है. अमेरिका ने इजरायल के सामने साफ शर्त रख दी है.
वाशिंगटन: इजरायल-हिजबुल्ला युद्ध के बीच अब बम और मिसाइल से हमले ईरान और इजरायल के बीच शुरू हो गए हैं. इस समय इजरायल से लेकर फिलिस्तीन, लेबनान, सीरिया, यमन से होते हुए ईरान तक बदले का खेल चल रहा है. वहीं सब अमेरिका की ओर मुंह देख रहे हैं कि उसका अगला कदम क्या होगा.
क्या वह हमेशा की तरह इजरायल का साध देगा. या फिर कोई और कदम उठाएगा. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने मिडिल ईस्ट में युद्ध के खतरे के बीच अमेरिका का स्टैंड बता दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को कहा है कि वह ईरान के मिसाइल हमले के जवाब में उसके परमाणु स्थलों पर किसी भी इजरायली हमले का समर्थन नहीं करेंगे. साथ ही उन्होंने इजरायल से “उतना ही” कार्रवाई करने का आग्रह किया जितनी की जरूरत है. बाइडेन ने यह बात ईरान द्वारा इजरायल पर 180 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के एक दिन बाद कही, जिसे उन्होंने पहले “अप्रभावी” बताया था. बता दें कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कसम खाई कि ईरान इस हमले की कीमत चुकाएगा. पढ़ें- हिजबुल्लाह चीफ को मरे 7 दिन भी नहीं हुए, पैदा हो गए 100 से ज्यादा नसरल्लाह, क्या है इसका मतलब? बाइडेन ने वाशिंगटन में एयरफोर्स वन में सवार होने से पहले संवाददाताओं से कहा, “हम इजरायलियों के साथ चर्चा करेंगे कि वे क्या करने जा रहे हैं, लेकिन हम सभी सात इस बात पर सहमत हैं कि उन्हें जवाब देने का अधिकार है, लेकिन उन्हें उतना ही जवाब देना चाहिए जितनी की आवश्यकता है.” जल्द ही ने नेतन्याहू से बात करूंगा गौरतलब है कि अप्रैल में इजरायल पर मिसाइलें और ड्रोन दागे गए, जिससे संकेत मिलता है कि इस बार यह तेहरान की परमाणु या तेल सुविधाओं को निशाना बना सकता है. यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका ईरान के परमाणु स्थलों पर इजरायल के किसी भी हमले का समर्थन करेगा, बाइडेन ने संवाददाताओं से कहा: “इसका उत्तर नहीं है.” बाइडेन ने कहा कि ईरान पर और प्रतिबंध लगाए जाएंगे और वह जल्द ही नेतन्याहू से बात करेंगे.
Israel Iran Israel War Iran Israel Conflict Middle East Tension America Jo Biden World News In Hindi International News In Hindi ईरान इज़रायल ईरान इज़रायल युद्ध ईरान इज़राइल संघर्ष इरान इजरायल वॉर अमेरिका जो बाइडेन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इजरायल का बाल भी बांका नहीं कर पाएगा ईरान, धरा रह जाएगा बदले वाला प्लान, अमेरिका ने कर दिया बड़ा ऐलानIsrael Hezbollah War Live: इजरायल ने हिजबुल्लाह के साथ-साथ ईरान की भी कमर तोड़ी है. हसन नसरल्लाह की हत्या करके इजरायल ने ईरान को खुली चुनौती दी है. अब ईरान इजरायल से बदला लेने की फिराक में है. लेकिन अब सवाल है कि ईरान इजरायल से कैसे लेगा बदला? क्योंकि इजरायल की हिफाजत अमेरिका कर रहा है.
Read more »
ईरान ने इजरायल पर किया हमला, 100 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागी, इजरायल ने कहा- भुगतने होंगे परिणामइजरायली मीडिया ने बताया कि ईरान ने मंगलवार रात इजरायल पर करीब 180 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी।
Read more »
Conflict: ईरानी नेता खामनेई का दावा- अल्लाह ने दिलाई जीत; इस्राइली PM की चेतावनी- अब भुगतना पड़ेगा खामियाजाईरान ने इस्राइल पर मंगलवार रात भीषण हमला किया। हमले की आग आज सुबह ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामनेई और इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सोशल मीडिया पोस्ट में दिखाई दी।
Read more »
इजरायल पर 100 से ज्यादा मिसाइलें दागने के बाद ईरान ने नेतन्याहू को फिर दी धमकी, कहा- अगर जवाबी कार्रवाई की तो...ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को चेतावनी देते हुए सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर कहा कि ईरान युद्धप्रिय नहीं है।
Read more »
ईरान के मिसाइल हमले का जवाब: क्या इजरायल तेल क्षेत्र पर कर सकता है आर्थिक हमला?इजरायल ने ईरान के मिसाइल हमले के बाद बदला लेने की चेतावनी दी है। क्या इजरायल ईरान की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए तेल क्षेत्र पर हमला करेगा?
Read more »
'ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमला किया तो...', बाइडेन ने दी इजरायल को चेतावनीअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह इजरायल का साथ दे रहे हैं, लेकिन अगर इजरायल ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर हमला करता है तो अमेरिका इसमें उसका साथ नहीं देगा.
Read more »
