तो यही होगा पीएम मोदी-नीतीश की जीत का राज! चुनाव आयोग ने जारी कर द‍िया वो आंकड़ा, जिसकी डिमांड कर रहे थे ते...

Reasons Behind NDA Win In Bihar News

तो यही होगा पीएम मोदी-नीतीश की जीत का राज! चुनाव आयोग ने जारी कर द‍िया वो आंकड़ा, जिसकी डिमांड कर रहे थे ते...
Nitish Kumar PopularityWomen Voter Turnout Bihar 2025JD(U) Performance
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 134 sec. here
  • 24 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 127%
  • Publisher: 51%

चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार में हुए पहले चरण के चुनाव में जहां 69.04% महिलाओं ने वोटिंग क‍िया तो वहीं पुरुषों की भागीदारी सिर्फ 61.56% रही. दूसरे चरण में भी महिलाओं की वोटिंग 74.03% और पुरुषों की 64.57% रही. यानी दूसरे फेज में महिला वोटिंग ने नया रिकॉर्ड बना दिया.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे भले अभी आने बाकी हों, लेकिन ज्‍यादातर एग्‍ज‍िट पोल में एनडीए की सरकार बनने के आसार नजर आ रहे हैं. इस बीच चुनाव आयोग की नई रिपोर्ट ने सियासी हलकों में खलबली मचा दी है.

वोटिंग के आंकड़े साफ बताते हैं कि इस बार महिलाओं ने मतदान में इतिहास रच दिया है. बिहार की अब तक की सबसे बड़ी वोटिंग में महिलाओं ने न सिर्फ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया. वो भी एक दो प्रत‍िशत से नहीं बल्‍कि‍ 10 फीसदी ज्‍यादा मतदान क‍िया है. तेजस्‍वी यादव बार बार ये आंकड़ा जारी करने की डिमांड कर रहे थे. दूसरे चरण का मतदान खत्‍म होते ही चुनाव आयोग ने वोटिंग का आंकड़ा जारी क‍िया है. इसके मुताबिक, इस बार बिहार में कुल 66.91% वोटिंग हुई, जो इतिहास में सबसे ज्यादा है. 1951 में हुए पहले विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक इतनी वोटिंग कभी नहीं हुई. पहले चरण में जहां 65.08% लोगों ने वोट क‍िया था, वहीं दूसरे चरण में इस रिकॉर्ड को ध्‍वस्‍त करते हुए 68.76% मतदाताओं ने वोटिंग की. महिलाएं 10 फीसदी आगे अब आते हैं इस रिपोर्ट के सबसे दिलचस्प हिस्से पर यानी महिलाओं की भागीदारी पर. बिहार में इस बार 71.6% महिलाओं ने वोट डाला, जबकि पुरुषों का मतदान प्रतिशत 62.8% रहा. यानी महिलाओं ने लगभग 9 प्रतिशत ज्यादा वोटिंग की. इतिहास में यह पहली बार है कि महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी इतनी ऊंची दर्ज की गई है. 2015 में महिलाओं का टर्नआउट करीब 60.5% था, 2020 में यह बढ़कर 63.9% पहुंचा, और 2025 में छलांग लगाकर 71.6% तक जा पहुंचा. यानी पिछले दस सालों में बिहार की महिलाओं ने लगातार लोकतंत्र में अपनी भागीदारी बढ़ाई है. महिलाओं ने क्यों किया इतना ज्यादा मतदान? राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि इस बार महिलाओं की भारी वोटिंग ने नीतीश कुमार और एनडीए गठबंधन को बड़ा फायदा पहुंचाया होगा. क्‍योंक‍ि नीतीश कुमार का महिला वोट बैंक पिछले दो दशकों से बेहद मजबूत रहा है. नीतीश सरकार की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जीविका दीदी, साइकिल और ड्रेस योजना, शराबबंदी कानून ने महिलाओं में उनके प्रति भरोसा बढ़ाया है. ग्रामीण इलाकों में जहां पुरुष अक्सर काम या शहरों में रोजगार के लिए बाहर रहते हैं, वहीं महिलाएं वोटिंग के दिन सबसे पहले कतार में नजर आईं. यही वजह है कि महिला टर्नआउट 70% से पार पहुंचा. तेजस्‍वी यादव भी कर रहे थे ‘महिला वोट’ पर फोकस तेजस्‍वी यादव की आरजेडी ने भी इस बार महिलाओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. उन्होंने महिलाओं को रोजगार और महंगाई से राहत जैसे मुद्दों को उछाला, लेकिन एग्जिट पोल के रुझान बता रहे हैं कि महिला वोटर अब भी नीतीश के साथ खड़ी नजर आईं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तेजस्‍वी का फोकस युवाओं और बेरोजगारी पर था, लेकिन ग्रामीण बिहार में महिलाएं सुरक्षा और स्थिरता को लेकर अब भी नीतीश कुमार पर भरोसा करती हैं. 2020 में भी महिलाओं ने बदला था चुनावी खेल अगर 2020 के विधानसभा चुनाव पर नजर डालें, तब भी महिलाओं की वोटिंग दर पुरुषों से करीब 3 प्रतिशत ज्यादा थी. उस चुनाव में एनडीए को कुल 125 सीटें मिली थीं, और जदयू की सीटें भले कम रही हों, लेकिन एनडीए की सरकार महिलाओं के वोट की बदौलत बनी थी. नीतीश कुमार ने तब भी कहा था, बिहार में महिलाएं मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं. 2025 में यही भरोसा और गहरा होता दिख रहा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Nitish Kumar Popularity Women Voter Turnout Bihar 2025 JD(U) Performance BJP Seat Share Bihar Election Results Female Voters Support NDA Record Voter Turnout Bihar NDA Governance Model Bihar Development Schemes Modi Nitish Factor Mahagathbandhan Setback RJD Poor Performance Bihar 2025 Exit Polls NDA Victory Reasons बिहार में एनडीए की जीत के कारण नीतीश कुमार की लोकप्रियता महिला मतदाता बिहार 2025 जेडीयू का प्रदर्शन बीजेपी की सीटें बिहार चुनाव परिणाम

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बढ़े रेट ने निकाला बजट का तेल, दिल्ली में 75.78 रुपये लीटर हुआ पेट्रोलबढ़े रेट ने निकाला बजट का तेल, दिल्ली में 75.78 रुपये लीटर हुआ पेट्रोलदिल्ली में पेट्रोल की कीमत 0.62 रुपये की वृद्धि के साथ 75.78 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है. वहीं डीजल की कीमत 0.64 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 74.03 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
Read more »

कांग्रेस की मांग- 2004 के स्तर पर आए पेट्रोल-डीजल की कीमत, GST के दायरे में लाएंकांग्रेस की मांग- 2004 के स्तर पर आए पेट्रोल-डीजल की कीमत, GST के दायरे में लाएंरणदीप सुरजेवाला ने सवाल किया कि क्या सरकार यह बताएगी कि पेट्रोल और डीजल, जिसकी लागत 20 रुपये प्रति लीटर से भी कम आ रही है, उसे 75.78 और 74.03 रुपये प्रति लीटर क्यों बेचा जा रहा है.
Read more »

Gold Rate Today: सोने की कीमत में गिरावट, आज चांदी भी टूटीGold Rate Today: सोने की कीमत में गिरावट, आज चांदी भी टूटीविदेशीमुद्रा विनिमय बाजार के आरंभिक कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 74.16 रुपये प्रति डॉलर हो गया था। बाद में रुपया 31 पैसे की तेजी के साथ 74.03 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:00:28