तो झारखंड में अब 12 मंत्रियों का होगा पूरा कैबिनेट! कांग्रेस कोटे से दो मंत्री होंगे शामिल, इरफान और दीपिका रेस में सबसे आगे

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 News

तो झारखंड में अब 12 मंत्रियों का होगा पूरा कैबिनेट! कांग्रेस कोटे से दो मंत्री होंगे शामिल, इरफान और दीपिका रेस में सबसे आगे
झारखंड कैबिनेट का विस्तारJharkhand Assembly Election 2024Jharkhand Cabinet Expansion
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

झारखंड में सीएम समेत 12 मंत्रियों के कैबिनेट का प्रावधान है। हेमंत सोरेन सरकार में सिर्फ 11 मंत्री थे। एक पद खाली था। अगले दो-तीन दिनों में कैबिनेट विस्तार और फेर-बदल के संकेत सीएम चंपाई सोरेन ने दिए हैं। डा.

रांची: झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार अगले दो-तीन दिनों में संभावित है। खुद चंपाई सोरेन ने इसके संकेत दिए हैं। संकेत तो दो दिन पहले ही मिल गए थे, जब दिल्ली से कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने दिल्ली से रांची पहंचते ही एयरपोर्ट से सीधे होटवार जेल का रुख किया। मीर सिर्फ हेमंत सोरेन से मिलने दिल्ली से रांची पहुंचे थे और हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद होटवार जेल से सीधे एयरपोर्ट लौट गए। जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद हेमंत सोरेन होटवार जेल में ही बंद हैं। मीर के पहुंचने के कुछ ही देर बाद हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा का उपचुनाव जीत कर विधायक बनीं कल्पना सोरेन भी वहां पहुंच गई थीं। दोनों ने तकरीबन 45 मिनट तक बातचीत की। उसी दौरान मंत्रिमंडल में फेरबदल पर भी चर्चा हुई। चर्चा तो विधानसभा चुनाव की रणनीति और सीटों के बंटवारे पर भी हुई, पर इस बारे में कोई कंक्रीट जानकारी सामने नहीं आई है। अलबत्ता यह जानकारी जरूर मिली है कि कांग्रेस 33 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। आखिरी वक्त में इनमें एक-दो सीटें कम हो सकती हैं, पर इससे ज्यादा नहीं होंगी, यह तो तय है।कैबिनेट विस्तार पर हेमंत ने दिखाई हरी झंडीलोकसभा चुनाव में पांच सीटें जीतने के बाद इंडिया ब्लॉक का झारखंड में टेंपो हाई है। इस कामयाबी से एक कदम आगे विधानसभा चुनाव में परफॉर्म करने की इंडिया ब्लॉक ने चुनौती के रूप में लिया है। हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने पार्टी और गठबंधन की कमान संभाल ली है। हालांकि वे राजनीतिक फैसले पति की सलाह से ही लेती रही हैं। उन्हें हेमंत के जेल जाने की सहानुभूति भी खूब मिल रही है। गांडेय में उनकी जीत और भाजपा को तीन सीटों का नुकसान कल्पना के नेतृत्व और हेमंत सोरेन के जेल जाने से उपजी सहानुभूति लहर का ही परिणाम माना जा रहा है।आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद एक बर्थ खाली मंत्रिमंडल के एक सदस्य आलमगीर आलम के टेंडर घोटाला कैश कांड में जेल जाने के बाद एक बर्थ खाली हो गई है। पहले से ही एक बर्थ काली चल रही है। यानी मंत्रिमंडल विस्तार हुआ तो दो मंत्री बनाए जा सकते हैं। आलमगीर आलम कांग्रेस कोटे से मंत्री बने थे, इसलिए कोशिश यह है कि अल्पसंख्यक समुदाय से ही किसी को मंत्री बनाया जाए। दूसरी सीट भी कांग्रेस को मिल सकती है। इस पर हेमंत सोरेन से भी सहमति मिल जाने की बात बताई जा रही है। चर्चा तो यह भी है कि कांग्रेस कोटे के किसी एक मंत्री को बदला भी जा सकता है।कैबिनेट में फेरबदल के लिए तीन नामों चर्चा अब जानते है कि मंत्री पद के लिए किन-किन नामों पर चर्चा हो रही है। जो नाम सामने आ रहे हैं, उनमें आलमगीर आलम की जगह लंबे समय से मंत्री बनने के लिए बेचैन डॉ.

इरफान अंसारी का नाम सबसे ऊपर है। मंत्री पद न मिल पाने के कारण इरफान अंसारी अक्सर अपनी पार्टी को ही कठघरे में खड़ा करते रहे हैं। इस बार तो उनका दावा इसलिए मजबूत दिखता है कि अल्पसंख्यक कोटे से ही आलमगीर आलम मंत्री बने थे। उनके जेल जाने के बाद अल्पसंख्यक कोटा खाली है। दूसरा नाम दीपिका पांडेय सिंह का सामने आ रहा है। दीपिका पांडेय को कांग्रेस ने गोड्डा से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था। पर, बाद में उनकी जगह प्रदीप यादव के नाम की घोषणा हो गई। इससे वे नाराज चल रही हैं। उन्हें भी इस बार मंत्री पद मिल सकता है। तीसरा नाम बैजनाथ महतो का सामने आ रहा है।चंपाई कैबिनेट में मंत्रियों के दो ही पद खाली हालांकि दो ही मंत्री पद खाली हैं। तीसरे की गुंजाइश तभी बनेगी, जब कांग्रेस अपने किसी एक मंत्री को बदले। ऐसे में कांग्रेस के दो मंत्रियों में किसी एक पर खतरा मंडरा रहा है। इनमें सबसे पहला नाम स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का है। बन्ना गुप्ता विवादों में भी रहे हैं। उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। उनके कई फैसले भी विवादास्पद रहे हैं। बदले जाने का खतरा कांग्रेस कोटे के दूसरे मंत्री रामेश्वर उरांव पर भी मंडरा रहा है। उनकी ही पार्टी के लोग उनसे खफा हैं। बैजनाथ राम तो मंत्री बनते-बनते रह गए थे, जब चंपाई सोरेन ने हेमंत के बाद सीएम की कुर्सी संभाली थी। बैजनाथ को शपथ के लिए राजभवन से बुलावा भी आ गया था। वे पहुंचते, उसके पहले ही शपथ लेने मंत्रियों की सूची से उनका नाम गायब कर दिए जाने की जानकारी मिली। इससे उनके मन में भी भारी नाराजगी है। यानी इरफान अंसारी और बैजनाथ राम के मंत्री बनने की पक्की उम्मीद है, लेकिन दीपिका पांडेय सिंह तभी मंत्री बनाई जा सकती हैं, जब कांग्रेस अपने कोटे के किसी एक मंत्री की छुट्टी करे। बहरहाल, सब ठीक रहा तो 28 जून को नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण की संभावना है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

झारखंड कैबिनेट का विस्तार Jharkhand Assembly Election 2024 Jharkhand Cabinet Expansion Cm Champai Soren Irfan Ansari Deepika Pandey Singh दीपिका पांडेय सिंह झारखंड में कौन बनेगा मंत्री इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय बनेंगी मंत्री

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LS Polls: लोकसभा चुनाव परिणाम से इन राज्यों की विधानसभा सीटों पर पड़ेगा असर, भाजपा में मंथन शुरूLS Polls: लोकसभा चुनाव परिणाम से इन राज्यों की विधानसभा सीटों पर पड़ेगा असर, भाजपा में मंथन शुरूहरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, तो दिल्ली में अगले वर्ष की जनवरी-फरवरी माह में चुनाव होंगे।
Read more »

नए Expressway से 15 म‍िनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफरनए Expressway से 15 म‍िनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफरनए Expressway से 15 म‍िनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर
Read more »

जानें कौन हैं चंद्रशेखर पेम्मासानी, जिन्हें TDP कोटे से मोदी कैबिनेट में मिल रही जगहजानें कौन हैं चंद्रशेखर पेम्मासानी, जिन्हें TDP कोटे से मोदी कैबिनेट में मिल रही जगहChandrashekhar Pemmasani: मोदी 3.0 सरकार में तेलुगु देशम पार्ट के कोटे से चंद्र शेखर पेम्मासानी मंत्री बनने वाले हैं, वह इस लोकसभा चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक हैं.
Read more »

राज्य मंत्री और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार में क्या होता है अंतर? जानें क्या होती है इनकी भूमिकापीएम मोदी के मंत्रिमंडल में कुल 72 मंत्री शामिल हैं। इसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 36 राज्य मंत्री और 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार शामिल हैं।
Read more »

Rajasthan: ‘इससे बड़ा भ्रष्ट और बेईमान कोई नहीं…इसे जेल में डालो’ डोटासरा पर मंत्री मदन दिलावर ने निकाली भड़ासRajasthan: ‘इससे बड़ा भ्रष्ट और बेईमान कोई नहीं…इसे जेल में डालो’ डोटासरा पर मंत्री मदन दिलावर ने निकाली भड़ासशिक्षा मंत्री मदन दिलावर का एक बयान फिर से चर्चाओं में हैं। उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सबसे बड़ा भ्रष्ट और बेईमान कहा डाला।
Read more »

Champai Cabinet: तो हो गया फाइनल! कल्पना सोरेन समेत इन्हें कैबिनेट में मिल सकती है जगह, पढ़ें रेस में कौन-कौन?Champai Cabinet: तो हो गया फाइनल! कल्पना सोरेन समेत इन्हें कैबिनेट में मिल सकती है जगह, पढ़ें रेस में कौन-कौन?Champai Cabinet Expansion झारखंड में चंपई कैबिनेट के विस्तार की हलचल तेज है। चंपई कैबिनेट विस्तार का खाका भी लगभग तैयार हो चुका है। इस बार चंपई कैबिनेट में एक ओर नए चेहरे को जगह मिल सकती है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कोटे से मंत्री बदले जाने की संभावनाएं है। हेमंत सोरेन की पत्नी के साथ इरफान अंसारी और दीपिका के नाम की चर्चा तेज...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:04:45