क्या इस रविवार मोदी करेंगे मन की बात?
लोकसभा चुनाव खत्म हो गया है. आचार संहिता भी खत्म हो गई है. यानी अब देश एक बार उसी स्थिति में पहुंच जाएगा, जहां दो महीने पहले था. सरकार भी नहीं बदली और प्रधानमंत्री भी नरेंद्र मोदी हैं. आज शुक्रवार है और दो दिन बाद मई महीने का आखिरी रविवार भी है.
लेकिन एक सवाल है.. क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रविवार को देश की जनता से अपने ‘मन की बात’ करेंगे? ये सवाल इसलिए है क्योंकि मार्च, अप्रैल और अब मई तक देश में आचार संहिता लागू थी ऐसे में वह मन की बात नहीं कर रहे थे. अपनी आखिरी मन की बात यानी 24 फरवरी को उन्होंने ऐलान किया था कि अब मई के आखिरी रविवार को ही मन की बात करेंगे. तब राजनीतिक विश्लेषकों ने उनपर सवाल किया था कि क्या नरेंद्र मोदी को इतना विश्वास है कि वह दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे.— Narendra Modi February 24, 2019 आखिरी मन की बात में क्या बोले थे PM? 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो मन की बात संबोधित की थी, उसमें उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी थी. इस मन की बात के दो दिन बाद ही भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर एयरस्ट्राइक की थी. इसी मन की बात में उन्होंने कहा था, ‘...मार्च महीने में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, वह भी इस बार बतौर प्रत्याशी चुनाव में जा रहे हैं. ऐसे में जब आचार संहिता लागू होगी तो वह मन की बात नहीं कर पाएंगे. लोकतंत्र का सम्मान करते हुए अगली मन की बात मई महीने के आखिरी रविवार को करेंगे.’ अब नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ जीत कर लौटे हैं, 30 मई को वह शपथ भी ले सकते हैं. और रविवार 26 मई को है. 26 मई के साथ एक और कनेक्शन भी जुड़ा है. 26 मई 2014 को ही नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. ऐसे में नरेंद्र मोदी इस दिन फिर जनता से अपने मन की बात कर सकते हैं. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्या इस बार पिता की विरासत वाली सीट बचा पाएंगी मीरा कुमार?साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने मीरा कुमार को बिहार के सासाराम से टिकट दिया था, जहां उनको हार का सामना करना पड़ा था. अब एक बार फिर से कांग्रेस ने सासाराम से मीरा कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है. आम चुनाव 2019 में सातवें और आखिरी चरण में सासाराम लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा.
Read more »
Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंऑटो से लेकर मोबाइल तक यहां पढ़ें टेक की 5 बड़ी खबरें...
Read more »
LIVE: दुमका लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, क्या इस बार अपनी सीट बचा पाएंगे शिबू सोरेनझारखंड की दुमका लोकसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं. यहां से कुल 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इस लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस ने अर्जुन पुजहार, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शिबू सोरेन, भारतीय जनता पार्टी ने सुनील सोरेन, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने सेनापति मुर्मू, बहुजन समाज पार्टी ने स्टेफन बेसरा और झारखंड पीपुल्स पार्टी ने सतीश सोरेन को चुनाव मैदान में उतारा है. दुमका लोकसभा सीट पर 23 मई को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.
Read more »
क्या इस बार हरदीप पुरी अमृतसर में पार लगाएंगे बीजेपी की नैया?केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी आश्वस्त हैं कि इस बार बीजेपी यहां से जीतेगी, क्योंकि मोदी की लहर नहीं बल्कि सुनामी है. हरदीप पुरी के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी और सनी देओल तक प्रचार कर चुके हैं.
Read more »
कितने सटीक थे 2014 के एग्जिट पोल- किसने क्या बताया और हुआ क्या?आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के बाद 2019 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल आएंगे। इससे पहले जान लीजिए, 2014 के एग्जिट पोल में किसने क्या कहा और आखिर में क्या हुआ। ResultsWithAmarUjala ExitPoll2019 एग्जिटपोल2019 2019ExitPoll
Read more »
DU Admission 2019: Know What Are Changes Made In The Admission Process Of Delhi University - दिल्ली यूनिवर्सिटी ऐडमिशन: जानें, क्या-क्या बदला ऐडमिशन प्रोसेस मेंAdmission Alert News in Hindi: प्रवेश प्रक्रिया को जल्द खत्म करने की कोशिश में इस साल दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कई बदलाव किए हैं। जानिए उन बदलावों के बारे में....
Read more »
Exit Poll से शेयर बाजार में उछाल, क्या जारी रहेगी यह तेजी, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Read more »
नतीजों से पहले NDA ने दिखाया दम, डिनर में पीएम मोदी के समर्थन में प्रस्ताव पासएग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित एनडीए के लिए मंगलवार का दिन काफी अहम रहा. शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में बीजेपी दफ्तर में मंत्रिमंडल की बैठक हुई और फिर रात को बीजेपी चीफ अमित शाह ने दिल्ली के अशोका होटल में एनडीए सहयोगियों के लिए डिनर पार्टी का आयोजन किया, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की.
Read more »
यह है बेहतरीन टर्म इंश्योरेंस प्लान, जानिए आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगेग्राहक लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी से कुछ न कुछ रिटर्न मिलने की उम्मीद जरूर करते हैं और यह कम से कम उतना तो होना ही चाहिए जितना पॉलिसी में निवेश किया गया हो. जो निवेशक रिटर्न की इच्छा रखते हैं उनके लिए यह एक पैसा वसूल पॉलिसी है.
Read more »
modi's landslide victory in loksabha election 2019, all updates here - बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से मिलने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया- डॉ. मुरली मनोहर जोशी एक विद्वान और बुद्धिजीवी हैं। भारतीय शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में उनका योगदान उल्लेखनीय है। उ | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे घोषित हो गए हैं। पीएम मोदी और बीजेपी ने इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। नतीजे और रुझानों में बीजेपी अकेले दम पर 300 के पार पहुंच गई है। 2014 की तरह इस बार भी विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया है। पीएम मोदी ने जीत के बाद अपने संबोधन में इस जीत को 130 करोड़ देशवासियों को समर्पित किया। देश-विदेश से पीएम मोदी को बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। इस बीच पीएम मोदी और अमित शाह लालकृष्ण आडवाणी से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »
modi's landslide victory in loksabha election 2019, all updates here - लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित सांसदों और विधायकों ने डीएमके चीफ एमके स्टालिन से चेन्नै में पार्टी कार्यालय में मुलाकात की। | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे घोषित हो गए हैं। पीएम मोदी और बीजेपी ने इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। नतीजे और रुझानों में बीजेपी अकेले दम पर 300 के पार पहुंच गई है। 2014 की तरह इस बार भी विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया है। पीएम मोदी ने जीत के बाद अपने संबोधन में इस जीत को 130 करोड़ देशवासियों को समर्पित किया। देश-विदेश से पीएम मोदी को बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। इस बीच पीएम मोदी और अमित शाह ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »
