:वाराणसी स्मार्ट सिटी के पीआरओ शाकम्भरी नंदन ने बताया कि इस मल्टीस्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 45 तरह के खेल खेले जा सकेंगे.अंतर्राष्ट्रीय मानक के हिसाब से इसे तैयार किया गया है.
वाराणसी. तीसरी बार चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब काशी आए तो गंगा आरती और बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद वो सीधे अचानक सिगरा स्टेडियम पहुंच गए. करीब 20 मिनट तक वो यहां रहे और उन्होंने नवनिर्मित इस हाईटेक स्टेडियम का निरीक्षण किया.
अब उसी स्टेडियम की एक-एक तस्वीर सामने आ गई है. सिगरा में तैयार हो रहा यह स्टेडियम यूपी के सबसे हाइटेक स्टेडियम में से एक है. तीन फेज में इस स्टेडियम का निर्माण हो रहा है. पहले फेज के निर्माण का काम पूरा हो गया है. वहीं दूसरे और तीसरे फेज का काम भी तेजी से जारी है. माना जा रहा है अगस्त महीने तक यह स्पोर्ट्स स्टेडियम पूरी तरह तैयार हो जाएगा. इस स्टेडियम में मल्टीलेवल-मल्टीस्पोर्ट्स इंडोर काम्प्लेक्स के साथ फुटबॉल ग्राउंड और क्रिकेट स्टेडियम भी है जहां खिलाड़ी प्रैक्टिस कर पाएंगे. अंतरराष्टीय मानक पर हुआ है तैयार इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था भी यहां है. इस मल्टीस्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को इतना हाईटेक बनाया गया है कि ओलंपिक जैसे गेम भी यहां हो सकेंगे. इसके अलावा दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम भी है. जिससे वो इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हर कोने-कोने तक जा सकेंगे. 45 इंडोर गेम की व्यवस्था वाराणसी स्मार्ट सिटी के पीआरओ शाकम्भरी नंदन ने बताया कि इस मल्टीस्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 45 तरह के खेल खेले जा सकेंगे.अतंरराष्ट्रीय मानक के हिसाब से इसे तैयार किया गया है. इस स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में बैडमिंटन के 10 कोर्ट, स्क्वाश के 4 कोर्ट,बिलियर्ड्स के 4 टेबल रूम, 2 इंडोर बास्केट बॉल कोर्ट, 20 टेबल टेनिस सहित कई गेम्स के लिए कोर्ट बनाए गए हैं. मिलेंगी ये सुविधा इसके अलावा यहां जिम,स्विमिंग पूल,वार्म अप पूल,कैफे,लाउंज, बैंक्वेट हाल,स्पोर्ट्स लाइब्रेरी की भी सुविधा है. हालांकि फुटबॉल और क्रिकेट ग्राउंड प्रैक्टिस खिलाड़ियों के लिहाज से बनाया गया है. इस पूरे स्टेडियम के निर्माण में करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
Narendra Modi Varanasi Sigra Stadium Sports Complex Sports News वाराणसी न्यूज यूपी न्यूज नरेंद्र मोदी वाराणसी सिगरा स्टेडियम मल्टीलेवल मल्टीस्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अंतरिक्ष की गहराई में झांकने वाला दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप... देखें तस्वीरेंयहां बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप. अंतरिक्ष की गहराई में झांकने वाले टेलिस्कोप का गुंबद तैयार हो चुका है.
Read more »
8 जून हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, मोदी तीसरी बार बनेंगे PM8 जून हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, मोदी तीसरी बार बनेंगे PM
Read more »
चीनी लड़की ने गाया SRK का यह हिट सॉन्ग, यूजर्स बोले- चाइनीज एक्सेंट में हिंदी गाना सुन आ गया मजाएक चायनीज सिंगर का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो शाहरुख खान की एक हिट मूवी का हिट सॉन्ग गाती नजर आ रह रही है.
Read more »
Parliament Session: आपने नोटिस किया, इस बार PM मोदी ने संसद में कहां खड़े होकर ली शपथParliament Session 2024: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो गई है और इस दौरान कुछ खास नजर आया, जब पहली बार सांसदों का शपथ ग्रहण नए संसद भवन में हुआ.
Read more »
बस के अंदर भी बारिश! छाता लगाकर यात्रा कर रहे लोग, रोडवेज बस का वीडियो हुआ वायरलrain viral video : रोडवेज डिपो का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में नजर आ रहा है, Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Tuberculosis: भारत ने खोजी दुनिया की सबसे सस्ती टीबी जांच, सिर्फ 35 रुपये होंगे खर्चभारत ने दुनिया की सबसे सस्ती टीबी की जांच की जांच करने की तकनीक खोजी है। इसमें सिर्फ 35 रुपये का खर्च आएगा।
Read more »
