तेलुगु सिनेमा के दिग्गज कोटा श्रीनिवास राव का निधन, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

United States News News

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज कोटा श्रीनिवास राव का निधन, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने जताया शोक
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज कोटा श्रीनिवास राव का निधन, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

नई दिल्ली, 13 जुलाई । तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व भाजपा विधायक कोटा श्रीनिवास राव का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित फिल्मनगर में अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से तेलुगु फिल्म उद्योग और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने राव के निधन पर शोक जताया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख जताते हुए लिखा, अपनी विविध भूमिकाओं से फिल्म दर्शकों का प्यार जीतने वाले प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन दुःखद है। लगभग चार दशकों तक फिल्म और रंगमंच उद्योग को दी गई उनकी कलात्मक सेवा और उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाएं अविस्मरणीय हैं। खलनायक और चरित्र कलाकार के रूप में उनके द्वारा निभाई गई अनेक मधुर भूमिकाएं तेलुगु दर्शकों के मन में सदैव बनी रहेंगी। उनका निधन तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने 1999 में विजयवाड़ा से विधायक पद जीतकर जनता की सेवा की। मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, वरिष्ठ अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन एक सदमा है। फिल्म उद्योग को एक अपूरणीय क्षति हुई है। भले ही कोटा अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपनी विविध भूमिकाओं से तेलुगु लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बस गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले, मैं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।रवि किशन ने एक्स पर लिखा, तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार कोटा श्रीनिवास राव जी का निधन बेहद दु:खद और अपूरणीय क्षति है। उनकी अद्भुत अभिनय प्रतिभा हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवारजनों को संबल प्रदान करें।बता दें कि कोटा श्रीनिवास राव साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने नाम थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1978 में तेलुगु फिल्म प्रणाम खरीदु से की थी। चार दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने 750 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपनी शानदार अभिनय क्षमता से दर्शकों का दिल जीता। उनकी विविध भूमिकाएं, खासकर खलनायक और चरित्र किरदार, तेलुगु सिनेमा के दर्शकों के लिए हमेशा यादगार रहेंगी।अल्लू अर्जुन से लेकर चिरंजीवी जैसे सुपरस्टार्स के साथ वह स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें भारतीय सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए 2015 में पद्मश्री और नौ नंदी पुरस्कार शामिल हैं।अभिनय के अलावा, कोटा श्रीनिवास राव ने राजनीति में भी कदम रखा। 1990 के दशक में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और 1999 में विजयवाड़ा पूर्व से आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए विधायक चुने गए। उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता की सेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।--आईएएनएसपीएसके Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गुजरात : पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान, सोमवार को होगा अंतिम संस्कारगुजरात : पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान, सोमवार को होगा अंतिम संस्कारगुजरात : पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
Read more »

पत्नी की एक सेल्फी से मारा गया था एक करोड़ का इनामी, अब जवानों ने वाइफ को भी ठोका, कौन है एनकाउंटर में मारी गई अरुणापत्नी की एक सेल्फी से मारा गया था एक करोड़ का इनामी, अब जवानों ने वाइफ को भी ठोका, कौन है एनकाउंटर में मारी गई अरुणाNaxalite Encounter: सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर तीन नक्सलियों का एनकाउंटर किया है। इसमें टॉप लीडर भी शामिल हैं।
Read more »

भागलपुर : कैंप लगाकर दिव्यांगों के बीच बंटी ट्राई साइकिल, लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री का जताया आभारभागलपुर : कैंप लगाकर दिव्यांगों के बीच बंटी ट्राई साइकिल, लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री का जताया आभारभागलपुर : कैंप लगाकर दिव्यांगों के बीच बंटी ट्राई साइकिल, लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
Read more »

शेफाली जरीवाला के निधन से दुखी प्रियंका चोपड़ा, पराग त्यागी के लिए पसीजा दिलशेफाली जरीवाला के निधन से दुखी प्रियंका चोपड़ा, पराग त्यागी के लिए पसीजा दिलएक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी शेफाली के निधन को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने दुख जताया है.
Read more »

तेलंगाना केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट : राष्ट्रपति-पीएम ने हादसे पर जताया दुख, आर्थिक सहायता का ऐलानतेलंगाना केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट : राष्ट्रपति-पीएम ने हादसे पर जताया दुख, आर्थिक सहायता का ऐलानतेलंगाना केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट : राष्ट्रपति-पीएम ने हादसे पर जताया दुख, आर्थिक सहायता का ऐलान
Read more »

आंध्र प्रदेश : सीएम नायडू ने जगन मोहन रेड्डी पर अमानवीय राजनीति करने का आरोप लगायाआंध्र प्रदेश : सीएम नायडू ने जगन मोहन रेड्डी पर अमानवीय राजनीति करने का आरोप लगायाआंध्र प्रदेश : सीएम नायडू ने जगन मोहन रेड्डी पर अमानवीय राजनीति करने का आरोप लगाया
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:25:39