लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे, तेजस्वी और तेज प्रताप यादव, साल 2015 में विधानसभा में पहुंचे. बीते वर्षों में तेजस्वी ने खुद को राजनीतिक रूप से निखारा, लेकिन तेज प्रताप अब तक अपनी राजनीतिक हैसियत के लिए संघर्ष करते रहे हैं. वे पिछले कुछ सालों में कई विवादों में रहे हैं.
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. साथ ही, लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर यह भी घोषणा की कि तेज प्रताप की परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी.
दरअसल, तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया हैंडल से एक युवती के साथ बीते 12 वर्षों से उनके प्रेम संबंध होने की जानकारी साझा की गई थी. तेज प्रताप के इस पोस्ट के बाद से बिहार की राजनीति में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, तेज प्रताप ने बाद में यह पोस्ट डिलीट करते हुए कहा कि उनकी आईडी हैक हो गई थी. लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप सुर्खियों में आए हों.एक छोटे से द्वीप पर चीन की तिरछी नज़र से बढ़ा तकरार का ख़तरातेज प्रताप पार्टी और परिवार से बाहर, क्या चुनाव से पहले होगी वापसीतेजस्वी यादव: क्रिकेट की अधूरी ख़्वाहिश राजनीति की पिच पर पूरी होगी?तेज प्रताप और तेजस्वी दोनों साल 2015 में विधानसभा पहुंचे थे लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे, तेजस्वी और तेज प्रताप यादव, साल 2015 में विधानसभा में पहुंचे. बीते वर्षों में तेजस्वी ने खुद को राजनीतिक रूप से निखारा, लेकिन तेज प्रताप अब तक अपनी राजनीतिक हैसियत के लिए संघर्ष करते रहे हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान तेज प्रताप यादव ने 'लालू-राबड़ी मोर्चा' का गठन किया. वे अपनी पसंद के उम्मीदवार को चुनाव में उतारना चाहते थे. लेकिन जब उनकी बात नहीं बनी, तो उन्होंने जहानाबाद लोकसभा सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार चंद्र प्रकाश को चुनाव मैदान में उतारा. उस चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार सुरेंद्र यादव मात्र 1,751 वोट से हार गए थे. तेज प्रताप समर्थित चंद्र प्रकाश को उस चुनाव में 7,755 वोट मिले थे. विश्लेषकों का मानना है कि सुरेंद्र यादव की हार की एक प्रमुख वजह चंद्र प्रकाश की उम्मीदवारी थी.साल 2021 में छात्र आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष पद की वजह से तेज प्रताप यादव और तेजस्वी आमने-सामने आ गए थे यह अगस्त 2021 की बात है जब तेज प्रताप यादव, छात्र आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से टकरा गए थे. दरअसल, जगदानंद सिंह ने छात्र आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव को निलंबित कर दिया था. तेज प्रताप ने इस पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए इसे आरजेडी के संविधान के ख़िलाफ़ बताया था. हालांकि तेजस्वी यादव ने इसे ख़ारिज करते हुए जगदानंद सिंह का समर्थन किया था. उन्होंने कहा था कि संगठन में फेरबदल के मामलों में जगदा बाबू स्वतंत्र हैं, और मेरा इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है. इससे पहले तेज प्रताप ने जगदानंद सिंह को 'हिटलर' कहा था. इसके बाद नाराज़ जगदानंद सिंह करीब दस दिन तक पार्टी दफ्तर नहीं आए थे और किसी भी पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था.लालू-राबड़ी मोर्चा: परिवार, पत्नी और आरजेडी से विद्रोह कर तेज प्रताप को क्या मिला3. होली पर वायरल वीडियो और तेज प्रताप की बयानबाज़ी ने बढ़ाई मुश्किलेंइसी साल होली के मौके पर तेज प्रताप यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था. यह वीडियो एक होली मिलन समारोह का था, जिसमें तेज प्रताप अपने अंगरक्षक दीपक कुमार से कहते नज़र आए - "ए सिपाही जी, ठुमका लगाओ, वरना सस्पेंड कर दिए जाओगे." तेज प्रताप के इस बयान की राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीख़ी आलोचना हुई. इसके बाद पटना पुलिस ने सिपाही दीपक कुमार को पुलिस लाइन में वापस बुला लिया और उनकी जगह एक दूसरे सिपाही को अंगरक्षक के रूप में तैनात कर दिया गया. होली के दिन ही तेज प्रताप स्कूटी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के सामने से गुजरे और कहते सुने गए, "पलटू चाचा कहां हैं?"लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर यह भी घोषणा की कि तेज प्रताप की परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी अपने समर्थकों में 'तेजू भइया' के नाम से पहचाने जाने वाले तेज प्रताप यादव जब राजनीति में सक्रिय हुए, तो उन्होंने आरजेडी के कई वरिष्ठ नेताओं को लेकर असहज करने वाले बयान दिए. तेज प्रताप ने जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी से लेकर रघुवंश प्रसाद सिंह तक पर तीखी टिप्पणियां कीं. जब आरजेडी के प्रमुख राजपूत चेहरा और केंद्रीय मंत्री रह चुके रघुवंश प्रसाद सिंह पार्टी से नाराज़ हुए, तो तेज प्रताप ने कहा, "समुद्र से एक लोटा पानी निकल जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ता." मई 2024 में भी एक कार्यक्रम के दौरान तेज प्रताप ने मंच पर मौजूद आरजेडी के प्रदेश महासचिव को सबके सामने दो थप्पड़ मार दिए और धक्का देकर मंच से नीचे उतार दिया.दो बार के विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके तेज प्रताप यादव अपनी लाइफस्टाइल और जीवनशैली को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. कभी वे श्रीकृष्ण का रूप धारण करते हैं, तो कभी शिव का वेश लेते हैं. वे खुद को बिहार का दूसरा लालू, किंगमेकर और तेजस्वी यादव का सारथी बताते रहे हैं. तेज प्रताप की जलेबी तलते हुए एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हुई थी. साल 2018 में उनकी शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय से हुई थी. हालांकि यह शादी अधिक समय तक नहीं चली और तलाक का मामला अभी फ़ैमिली कोर्ट में विचाराधीन है. तेज प्रताप के कई प्रेम संबंध भी समय-समय पर चर्चा में आते रहे हैं. यूट्यूबर और पत्रकारों के प्रति उनका व्यवहार भी अक्सर विवाद का कारण बना रहता है.तेज प्रताप यादव से जुड़े 5 बड़े विवाद, कभी बयानों से, कभी बर्ताव से चर्चा मेंबसवराजू के ठिकाने का कैसे चला था पता, अब माओवादी आंदोलन का क्या होगातेज प्रताप को लालू यादव ने परिवार और पार्टी से क्यों निकाला?1971 की जंग में कराची पर हमले में रॉ के जासूसों की क्या थी भूमिका - विवेचना'आकाशतीर' एयर डिफ़ेंस सिस्टम की क्या है ख़ासियत, कैसे करता है काम?बसवराजू के ठिकाने का कैसे चला था पता, अब माओवादी आंदोलन का क्या होगाकर्नाटक में डॉक्टर बहू की हत्या के आरोप में सास-ससुर गिरफ़्तार, क्यों हैरान हैं एक्टिविस्ट और पुलिसतेज प्रताप पार्टी और परिवार से बाहर, क्या चुनाव से पहले होगी वापसी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India Pakistan War: पाकिस्तान पर हमले के लिए तेज प्रताप यादव ने मांगी पीएम मोदी से इजाजत, पायलट बनकर किया ये पोस्टतेज प्रताप यादव, जो कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं, अक्सर अपने अनूठे बयानों और सामाजिक मीडिया पोस्ट्स के जरिए सुर्खियों में रहते हैं।
Read more »
रावलपिंडी में पहले भी कटा है बवाल... भारत के इन क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान पर कर दी थी चढ़ाईपाकिस्तान के रावलपिंडी मैदान पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने कई बार कमाल का प्रदर्शन किया है। कभी बल्ले से तो कभी गेंद से भारतीय खिलाड़ी अपना कमाल लगातार दिखा चुके हैं।
Read more »
ये सिर्फ शुरुआत है... 1.28 करोड़ की सैलरी से डिलीवरी बॉय बनने की आ गई नौबत, कैसे? इंजीनियर ने दी चेतावनीकभी मेटावर्स इंजीनियर के तौर पर एक करोड़ से ज्यादा कमाने वाले शॉन के.
Read more »
अजब तेज प्रताप के गजब किरदार! अबकी बार 'प्यार' पर परिवार का बहिष्कार, जानिए टॉप हरकतेंलालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप को पिछले 12 साल से एक लड़की से प्यार है। तेज प्रताप के इस 'प्यार' के खुलासे से लालू परिवार में खलबली मच गई है।
Read more »
तेज प्रताप यादव के बारे में लालू यादव को सबकुछ पहल से पता है : अजय आलोकBihar Latest News Today Live, बिहार की ताजा खबर: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल न होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की और कहा कि यह राज्य के विकास के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता...
Read more »
तेज प्रताप यादव का पहली बार नहीं हुआ है परिवार से विवाद, लालू के बड़े बेटे कब-कब बने आरजेडी के लिए चुनौतीलालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को आरजेडी और परिवार से बाहर कर दिया है। तेज प्रताप पहले भी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर चुके हैं।
Read more »
