तेज प्रताप यादव के विवाद के बीच लालू परिवार अचानक कोलकाता क्यों गया, क्या है माजरा?

Lalu Prasad Yadav News

तेज प्रताप यादव के विवाद के बीच लालू परिवार अचानक कोलकाता क्यों गया, क्या है माजरा?
लालू प्रसाद यादवTejashwi Yadav Wife Rajshree YadavLalu Yadav Daughter-In-Law Rajshree Yadav
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 108%
  • Publisher: 51%

Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव की प्रेम कहानी से बिहार की राजनीति में भूचाल है. इसी बीच लालू परिवार के कई लोग अचानक कोलकाता रवाना हो गए, क्योंकि तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव गर्भवती हैं और प्रसव काल का आखिरी महीना चल रहा है.

पटना. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार की शाम सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी 12 साल पुरानी प्रेम कहानी पर से पर्दा क्या हटाया बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया. लालू यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी खास तौर पर इस मामले में फजीहत झेल रही है.

पूरा लालू परिवार इस लपेटे में है. हालांकि, लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बेदखल कर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन इसके अगले ही दिन सोमवार को तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय मीडिया के कैमरों के सामने आईं और लालू परिवार पर जमकर हमला बोला.इन्ही विवादों के बीच अचानक खबर आई कि अचानक ही लालू परिवार के अधितकर लोग कोलकाता रवाना हो गये हैं. इससे फिर बिहार में हलचल मच गई कि आखिर क्या हुआ जो अचानक ही लालू परिवार के लोग एकाएक कोलकाता ओर रवाना हो गये. हालांकि, बाद में इस बात की जानकारी आई कि तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव गर्भवती हैं और उनके उनके प्रसव काल का आखिरी महीना चल रहा है. ऐसे में अब डिलीवरी की संभावना है इसलिए लालू यादव का पूरा परिवार कोलकाता रवाना हो गया. पटना से कोलकाता जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से परिवार के कई लोग कोलकाता गए हैं. कोलकाता जाने वालों में स्वयं राजद सुप्रीमो लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ में मीसा भारती भी हैं. बता दें कि लालू यादव के परिवार में फिर से किलकारी गूंजने वाली है. उनके छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बनने वाले हैं. उनकी पत्नी राजश्री यादव प्रेग्नेंट हैं और कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती हैं. बता दें कि बीते मार्च में भी तेजस्वी यादव और लालू यादव दोनों ही कोलकाता गए थे और वहां 27 मार्च को तेजस्वी यादव की बड़ी बेटी कात्यानी के जन्मदिन में शामिल हुए थे. हालांकि, यह ऐसा मौका है जब लालू परिवार कोलकाता गया है तो तेज प्रताप यादव का विवाद काफी गहराया हुआ है. कोलकाता जाने से पहले मीसा भारती ने क्या कहा? तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने सीधे लालू यादव के परिवार को कठघरे में खड़ा कर दिया है और सवाल पूछा है कि क्या उनका सामाजिक न्याय का नारा उन पर लागू नहीं होता है. इस बीच तेजप्रताप विवाद के बाद लालू यादव के उनको पार्टी और परिवार से निकाले जाने पर सांसद मीसा भारती ने कहा है कि हमारे परिवार के मुखिया ने और हमारे दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना स्टैंड कलियर कर दिया है. अब हमलोगो को आगे कुछ नहीं कहना है. तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या के आरोपों पर मीसा भारती ने कहा मामला कोर्ट मे है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

लालू प्रसाद यादव Tejashwi Yadav Wife Rajshree Yadav Lalu Yadav Daughter-In-Law Rajshree Yadav Bihar News Bihar Politics Tej Pratap Controversy Lalu Family तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव लालू यादव की बहू राजश्री यादव बिहार समाचार बिहार राजनीति तेज प्रताप विवाद लालू परिवार Tej Pratap Yadav तेज प्रताप यादव Tejashwi Yadav तेजस्वी यादव Aishwarya Rai ऐश्वर्या राय

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

India Pakistan War: पाकिस्तान पर हमले के लिए तेज प्रताप यादव ने मांगी पीएम मोदी से इजाजत, पायलट बनकर किया ये पोस्टIndia Pakistan War: पाकिस्तान पर हमले के लिए तेज प्रताप यादव ने मांगी पीएम मोदी से इजाजत, पायलट बनकर किया ये पोस्टतेज प्रताप यादव, जो कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं, अक्सर अपने अनूठे बयानों और सामाजिक मीडिया पोस्ट्स के जरिए सुर्खियों में रहते हैं।
Read more »

बिहार चुनाव के पहले मालदीव पहुंचे तेज प्रताप, समुंदर किनारे किसका लगा रहे ध्यान?बिहार चुनाव के पहले मालदीव पहुंचे तेज प्रताप, समुंदर किनारे किसका लगा रहे ध्यान?बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने समुद्र किनारे ध्यान करते हुए 'ओम नमः शिवाय' का जाप किया।
Read more »

अजब तेज प्रताप के गजब किरदार! अबकी बार 'प्यार' पर परिवार का बहिष्कार, जानिए टॉप हरकतेंअजब तेज प्रताप के गजब किरदार! अबकी बार 'प्यार' पर परिवार का बहिष्कार, जानिए टॉप हरकतेंलालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप को पिछले 12 साल से एक लड़की से प्यार है। तेज प्रताप के इस 'प्यार' के खुलासे से लालू परिवार में खलबली मच गई है।
Read more »

तेज प्रताप यादव के बारे में लालू यादव को सबकुछ पहल से पता है : अजय आलोकतेज प्रताप यादव के बारे में लालू यादव को सबकुछ पहल से पता है : अजय आलोकBihar Latest News Today Live, बिहार की ताजा खबर: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल न होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की और कहा कि यह राज्य के विकास के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता...
Read more »

तेज प्रताप यादव का पहली बार नहीं हुआ है परिवार से विवाद, लालू के बड़े बेटे कब-कब बने आरजेडी के लिए चुनौतीतेज प्रताप यादव का पहली बार नहीं हुआ है परिवार से विवाद, लालू के बड़े बेटे कब-कब बने आरजेडी के लिए चुनौतीलालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को आरजेडी और परिवार से बाहर कर दिया है। तेज प्रताप पहले भी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर चुके हैं।
Read more »

ऐश्वर्या ने पती तेज प्रताप पर दें डाला चौंकाने वाला बयान!ऐश्वर्या ने पती तेज प्रताप पर दें डाला चौंकाने वाला बयान!आरजेडी से निष्कासित लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने मीडिया से Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:02:52