Turkey Unmanned Fighter Jet Kizilelma: तुर्की ने बड़ा इतिहास रचा है. इसकी ओर से बनाए गए मानवरहित फाइटर जेट किजिलेल्मा का सफल परीक्षण हुआ है.
Turkey Unmanned Fighter Jet: तुर्की ड्रोन सुपर पावर बन चुका है. वहीं अब इस कड़ी में उसने इतिहास रच दिया है. बता दें कि तुर्की के मानवरहित फाइटर जेट किजिलेल्मा ने बिल्कुल सटीक और सफलतापूर्वक हवा में मिसाइल के जरिए एक विमान को मार गिराया है.
इसके लिए किजिलेल्मा ने रडार गाइडेंस का उपयोग किया. बता दें कि दुनिया के विमानन इतिहास में तुर्की ऐसा कर पाने वाला पहला देश है, हालांकि तुर्की की यह उपलब्धि भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है. तुर्की का नया हथियार बता दें कि तुर्की ओर से यह परीक्षण सिनोप तट पर किया गया. इस दौरान किजिलेल्मा ने मुराद Aesa रडार की मदद ली और अपने टारगेट की पहचान कर बियांड विजुअल रेंज एयर टु एयर गोकदोगन मिसाइल के जरिए दुश्मन विमान को मार गिराया. इस परीक्षण के बाद से मानवरहित युद्ध की दुनिया में नए दौर की शुरुआत हो चुकी है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि भविष्य में तुर्की का यह विमान पाकिस्तान भी पहुंच सकता है, जो भारत के लिए बड़ा खतरा है. ये भी पढ़ें- इतिहास के 5 सबसे खूंखार शासक, करवाईं अनगिनत हत्याएं; परिवार को तक नहीं छोड़ा बढ़ेगा तुर्की का दबदबा? तुर्की की दिग्गज ड्रोन कंपनी बायकर की ओर से यह मानवरहित फाइटर जेट किजिलेल्मा को तैयार किया गया है. इसके CEO खुद तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन के दामाद हैं. ऐसे में अब दुनियाभर में एर्दोगन का दबदबा बढ़ सकता है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक इस टेस्ट के दौरान मिसाइल ने टारगेट ड्रोन को सटीक हिट किया और ध्वस्त कर दिया. तुर्की की ओर से इसका एक वीडियो भी जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि किजिलेल्मा काफी लंबी दूरी से दुश्मन के विमान की पहचान कर सकता है. ये भी पढ़ें- World Largest Cities 2025: इस मुस्लिम देश का राज्य बना दुनिया का सबसे बड़ा शहर, नई दिल्ली भी टॉप 3 से बाहर; यहां देखें लिस्ट भारत के लिए खतरा तुर्की की यह सफलता भारत के लिए सिरदर्दी बन सकती है. बता दें कि एर्दोगन ने पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर ड्रोन दिए हैं, जिसमें T2 और अकिंसी ड्रोन शामिल हैं, जो जोरदार अटैक करने में माहिर हैं. TB2 ने यूक्रेन से लेकर आर्मेनिया तक जमकर तबाही मचाई है. वहीं यह देश पाकिस्तान का भी लगातार खुलकर सपोर्ट करता है. तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन मुस्लिम दुनिया का खलीफा बनने का सपना देख रहे हैं, जिसमें पाकिस्तान उनकी मदद कर सकता है. तुर्की ने पाक के अलावा बांग्लादेश और मालदीव जैसे भारत के पड़ोसी देशों को भी किलर ड्रोन दिलवाए हैं.
Kizilelma Aesa Radar Flight Turkey Unmanned Fighter Jet KIZILELMA Bayraktar Turkey Unmanned Fighter Jet Kizilelma News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ब्रिटेन के फाइटर जेट F-35B में तकनीकी खराबी, मरम्मत जारी: केरल में 12 दिन पहले हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग; एक ...UK Fighter Jet F 35 Emergency Landing; IAF | Thiruvananthapuram Airport
Read more »
आज का एक्सप्लेनर: मिसाइलों से लैस ब्रिटेन का F-35 जेट केरल की बारिश में खुला खड़ा, 14 दिन बाद भी उड़ा क्यों...Kerala UK F-35B Fighter Jet Stranded Reason Mystery Conspiracy Explained; Follow Thiruvananthapuram Airport, UK F-35B Fighter Jet Features, Price, Parking Fees Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
मचाने आ गया भौकाल! पाकिस्तान-चीन के लिए काल, तेजस में ये इंजन लगते ही भागते फिरेंगे…Tejas Mk1A Fighter Jet Programme
Read more »
कांग्रेस नेता बोले- पाकिस्तान ने राफेल के टेल नंबर दिए: सरकार से गुजारिश सबूतों के साथ जवाब दें; PAK का दाव...Pakistan India Rafale Fighter Jet Update.
Read more »
वाह DRDO! 6th gen का FUFA स्टील्थ फाइटर जेट का फाइनल डिजाइन तैयार; बिना पायलट के घुस कर तबाही मचाएगा ये एयरक्राफ्टFUFA Unmanned Fighter Aircraft: DRDO ने भारत का नया अनमैंड फाइटर जेट FUFA डिजाइन पूरा कर लिया है और विंड टनल टेस्टिंग शुरू कर दी है.
Read more »
US Navy Loses Fighter Jet, Helicopter In South China Sea: অবিশ্বাস্য! অসম্ভব! অলৌকিক! ৩০ মিনিটে মার্কিন সেনার ২ এয়ারক্রাফ্ট গায়েব! দক্ষিণ চিন সাগরে ঘনাচ্ছে রহস্য...US Navy Loses Fighter Jet, Helicopter In South China Sea
Read more »
