Turkey F-16 Down: तुर्की के बालिकेसिर इलाके में एक बड़ा हादसा सामने आया है. तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि यहां वायुसेना का एक F-16 फाइटिंग फाल्कन लड़ाकू विमान दुर्घटना का शिकार हो गया. हादसे के बाद जोरदार धमाका हुआ और विमान आग के गोले में बदल गया. इस दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई है.
तुर्की के पश्चिमी हिस्से में मौजूद बालिकेसिर शहर में सोमवार देर रात तुर्की वायुसेना का एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में पायलट की मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक ये घटना बुरसा-इजमिर हाईवे के पास हुई, जिसके बाद तुरंत आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय किया गया.
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. एफ-16 सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दुर्घटनास्थल पर मलबा बिखरा हुआ दिखाई दिया और आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए. इस पूरे इलाके को घेर लिया गया है और घटना की जांच जारी है. बताया गया है कि यह फाइटर जेट बालिकेसिर स्थित 9वीं मेन जेट बेस कमांड से संबंधित था. स्थानीय समय के मुताबिक विमान रात करीब एक बजे क्रैश हुआ, जब ये उड़ान पर था. अचानक ही विमान से रेडियो संपर्क और रडार ट्रैकिंग दोनों टूट गए, जिसके बाद इसकी तलाश शुरू हो गई. 🇹🇷 An F-16 fighter jet operated by the Turkish Air Force crashed during a training flight near Balıkesir in western Turkey tonight. The pilot reportedly perished. The plane belonged to the 9th Main Jet Base Command. pic.twitter.com/U9OsrK3wBS — Status-6 February 24, 2026 तलाशी अभियान के दुर्घटनास्थल का पता चला और मलबा बरामद किया गया. हादसे में पायलट की जान चली गई. तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विशेष जांच दल बनाया गया है और विस्तृत जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी. यहां के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक ने भी जानकारी दी कि मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है. सरकारी बयान में पायलट को शहीद बताते हुए श्रद्धांजलि दी गई है. फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है. A video taken just moments after the crash of a Turkish F-16 near Balıkesir tonight, with a fireball rising over the road due to impact. https://t.co/xViSSvFI45 pic.twitter.com/pvoR9e5ghp — Status-6 February 25, 2026
Turkey F-16 Crash America Made Jet F-16 Crash F-16 Accident Piolet Died Fighter Jet F-16 Crash तुर्की का फाइटर जेट डाउन एफ-16 क्रैश तुर्की की सेना का F-16 क्रैश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तानी सेना के अधिकारी का कबूलनामा: बालाकोट हवाई हमले के बाद गिरा था F-16 विमानपाकिस्तानी सेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के बयान से खुलासा हुआ है कि 27 फरवरी 2019 को बालाकोट हवाई हमले के बाद पाकिस्तान का एक F-16 विमान गिरा था। अधिकारी ने दावा किया कि उन्होंने तीन पैराशूट देखे थे, जिनमें से एक भारतीय पायलट अभिनंदन का था, जबकि दो अन्य F-16 के पायलटों के थे।
Read more »
बालाकोट हमले के बाद पाकिस्तान का झूठ बेनकाब: रिटायर्ड अफसर ने खोली F-16 गिरने की सच्चाईपाकिस्तान के एक रिटायर्ड अफसर ने 27 फरवरी 2019 को बालाकोट हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुई हवाई लड़ाई में पाकिस्तानी F-16 जेट के गिरने की पुष्टि की है। अफसर के इस खुलासे से पाकिस्तान का झूठ बेनकाब हो गया है जो हमेशा से इस घटना को नकारता रहा है।
Read more »
पाकिस्तान के पास F16, JF-17, अफगानिस्तान में लड़ाकू विमान तक नहीं, फिर कैसे शहबाज को नानी याद दिलाएगा तालिब...Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान के पास आधुनिक F-16 फाइटर जेट है, उसके पास चीन से साथ मिलकर बनाया हुआ लड़ाकू विमान है, लेकिन हवाई हमले में उसका मुकाबला करने के लिए अफगानिस्तान के पास न तो ढंग का लड़ाकू विमान है और न ही एयर डिफेंस. ऐसे में खुला सैन्य टकराव हुआ, तो तालिबान कैसे पाकिस्तान का मुकाबला करेगा.
Read more »
Kolkata Horror: টানা সাতদিন আটকে রেখে ল্যান্ডলর্ডের লালসার শিকার নাবালিকা! শিউড়ে উঠল সরশুনা...16 Year Old Girl Held Captive and physically Abused by Landlord in sarsuna
Read more »
हरिद्वार बाईपास मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल, 16 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा फोरलेनBijnor News : नजीबाबाद क्षेत्र में आजाद चौक हरिद्वार बाईपास मार्ग का निर्माण जल्द ही फोरलेन में किया जाएगा। 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले इस मार्ग से राहगीरों को खस्ताहाल सड़क से राहत मिलेगी।
Read more »
F-35 खरीद लो प्लीज! इस यूरोपीय देश के सामने 'गिड़गिड़ा' क्यों रहा अमेरिका? ट्रंप के दूत ने की यह अपीलअमेरिका इन दिनों दुनियाभर के देशों से अपने हथियारों को खरीदने की अपील कर रहा है। इसी कड़ी में अमेरिकी राजदूत ने एक यूरोपीय देश से F-35 लड़ाकू विमान खरीदने को कहा है। उन्होंने कहा है कि F-35 पुराने पड़ चुके F-16 के बेड़े को बदलने में मदद करेगा और सहयोगियों के साथ इंटरऑपरेबिलिटी भी...
Read more »
