तीसरी बार NDA सरकार! शपथ ग्रहण की आ गई तारीख, 8 जून को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी

United States News News

तीसरी बार NDA सरकार! शपथ ग्रहण की आ गई तारीख, 8 जून को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 33%
  • Publisher: 63%

लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिला है और तीसरी बार सत्ता बनाने जा रहा है. नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख और समय भी मुकर्रर हो गया है. नए मंत्रिमंडल को लेकर बातचीत और बैठकों का दौर भी तेज हो गया है. संभव है कि दो-तीन दिन में नामों को फाइनल कर लिया जाएगा.

लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिला है और तीसरी बार सत्ता बनाने जा रहा है. नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख और समय भी मुकर्रर हो गया है. सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून की शाम को हो सकता है.

इसे लेकर तैयारियों पर मंथन तेज हो गया है. नए मंत्रिमंडल में चेहरों को लेकर सहयोगी दलों से बातचीत और बैठकों का दौर भी तेज हो गया है. संभव है कि दो-तीन दिन में नामों को फाइनल कर लिया जाएगा. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी के नाम एक नया रिकॉर्ड भी जुड़ जाएगा. वे देश के दूसरे ऐसे नेता बन जाएंगे, जो लगातार तीसरी बार चुनाव जीते और देश के पीएम बने. इससे पहले यह रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के नाम पर है. मोदी उनके रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे.दिल्ली में आज शाम 4 बजे एनडीए की बैठक बुलाई गई है. इसमें जदयू प्रमुख नीतीश कुमार, टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू समेत अन्य नेता शामिल होंगे. एनडीए के सहयोगियों से बातचीत के बाद बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक होगी. इसमें सरकार के गठन और शपथ ग्रहण की रूपरेखा पर चर्चा होगी. जदयू प्रमुख नीतीश कुमार बुधवार सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं. चंद्रबाबू नायडू भी दोपहर तक दिल्ली पहुंच सकते हैं. बता दें कि 2019 के नतीजों के 7 दिन बाद पीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह समारोह आयोजित हुआ था. 2014 में जब एनडीए सरकार बनी थी तब 10 दिन बाद मोदी ने पीएम पद की शपथ ग्रहण की थी.Advertisementलोकसभा चुनाव में मंगलवार को नतीजे आए हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 292 सीटों पर जीत दर्ज की और बहुमत हासिल किया है. विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने 234 सीटें हासिल की हैं. बीजेपी ने अकेले 240 सीटों पर जीत हासिल की है. ऐसे में वो बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे रह गई है. 2014 के चुनाव में बीजेपी ने मोदी की अगुआई में 282 और 2019 चुनाव में 303 सीटें जीतकर अकेले दम पर बहुमत हासिल किया था. हालांकि, इस बार सहयोगी दलों को मिलाकर NDA बहुमत हासिल कर पाया है. Live TV

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

तेजस्वी के बयान पर चिराग का पलटवार, कहा- मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगेBihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव के 4 जून को एनडीए सरकार की विदाई वाले बयान पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं.
Read more »

मध्य प्रदेश: उज्जैन में रामघाट के मंदिर में पीएम मोदी की जीत के लिए विशेष अनुष्ठानमध्य प्रदेश: उज्जैन में रामघाट के मंदिर में पीएम मोदी की जीत के लिए विशेष अनुष्ठानलोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद पर आसीन कराने के लिए यह विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है.
Read more »

एग्जिट पोल में 'तीसरी बार मोदी सरकार' की भविष्यवाणी, लेकिन 4 जून का करें इंतजारएग्जिट पोल में 'तीसरी बार मोदी सरकार' की भविष्यवाणी, लेकिन 4 जून का करें इंतजारExit Poll 2024: एग्जिट पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी करेगी और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ लेंगे वहीं NDA 350 सीटें हासिल करेगी.
Read more »

आंध्र में TDP की वापसी, चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की बात; 9 जून को ले सकते हैं CM पद की शपथAndhra Pradesh Assembly Election Results: टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू 9 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
Read more »

कमल की कशमकश: भाजपा को आत्ममंथन की सलाह दे रहे चुनाव नतीजे; हिंदुत्व पर भारी पड़ी जाति और मुस्लिमों की लामबंदीकमल की कशमकश: भाजपा को आत्ममंथन की सलाह दे रहे चुनाव नतीजे; हिंदुत्व पर भारी पड़ी जाति और मुस्लिमों की लामबंदीजनमन का यही जनादेश है...लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बन रही है...मगर विपक्षी गठबंधन ने पीएम मोदी की अपराजेय छवि को गंभीर चुनौती दी है।
Read more »

8 जून हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, मोदी तीसरी बार बनेंगे PM8 जून हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, मोदी तीसरी बार बनेंगे PM
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:42:13