सचिन तेंदुलकर ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के शतक की जमकर सराहना की है. उन्होंने ऋषभ पंत की पारी को भी सराहा है. इंग्लैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच को देखकर सचिन को 23 साल पुरानी हेडिंग्ले टेस्ट मैच याद आ गई जब भारत की ओर से 3 बल्लेबाजों ने सेंचुरी जमाई थी और टीम इंडिया ने इस टेस्ट को पारी के अंतर से जीता था.
नई दिल्ली. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में शानदार शुरुआत की. पहले दिन भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतक जड़े जबकि ऋषभ पंत ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली.भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन को देखकर सचिन तेंदुलकर गदगद हैं.
सचिन को पहले दिन का खेल देखकर 23 साल पहले हेडिंग्ले में खेले गए टेस्ट मैच की याद आ गई. जब भारत की ओर से 3 बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली थी. भारत ने उस टेस्ट मैच को पारी और 46 रन से अपने नाम किया था. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने पहले दिन 2 शतक लगाए और दूसरे दिन सचिन को पंत से सेंचुरी की उम्मीद है. सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा,’केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की ओर से रखी गई ठोस नींव ने भारत ने अपने लिए एक अच्छा दिन बना लिया. यशस्वी और शुभमन गिल को उनके शानदार शतक के लिए बधाई. ऋषभ पंत का योगदान टीम के लिए उतना ही अहम था. भारत की बल्लेबाजी को देख मुझे 2002 वाली हेडिंग्ले टेस्ट की याद आ गई, जब राहुल, सौरव गांगुली और मैंने पहली पारी में शतक जड़े थे. और हम टेस्ट जीत गए थे. आज यशस्वी और शुभमन ने अपना काम कर दिया है. तीसरा शतक कौन लगाएगा?’ Rishabh Pant Records: ऋषभ पंत ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, धोनी का महारिकॉर्ड तोड़ डाला, माही से छीन ली नंबर वन की कुर्सी नजमुल हुसैन शंटो का लगातार दूसरा शतक, 1 टेस्ट की दोनों पारियों में जमाई सेंचुरी, बन गया महारिकॉर्ड भारत की ओर से साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए हेडिंग्ले टेस्ट मैच की पहली पारी में राहुल द्रविड़ ने 148 रन बनाए थे. सचिन तेंदुलकर ने चौथे नंबर पर उतरकर 193 रन की शानदार पारी खेली जबकि तत्कालीन कप्तान सौरव गांगुली ने भी धमाकेदार शतक जड़ा था.गांगुली ने 167 गेंदों पर 128 रन बनाए थे. तीनों दिग्गजों की शानदार बैटिंग के दम पर भारत ने 8 विकेट पर 628 रन बनाए. और आखिरी में इस टेस्ट मैच को जीता. भारत ने हेडिंग्ले में जारी पहले टेस्ट मैच में 3 विकेट पर 359 रन बनाए. ऋषभ पंत 65 रन बनाकर नाबाद लौटे थे जबकि शुभमन गिल ने नाबाद 127 रन बनाए थे. यशस्वी जायसवाल 101 रन बनाकर पवेलियन लौटे.वहीं केएल राहुल 8 रन से अपना अर्धशतक चूक गए थे. भारत ने बाकी बचे चार दिन अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ साथ फील्डिंग शानदार की तो फिर इस मैच को जीतने से उसे कोई नहीं रोक सकता.
Rishabh Pant Sachin Tendulkar Rishabh Pant Yashasvi Jaiswal Shubman Gill IND Vs ENG India Vs England India Vs England 1St Test Sachin Tendulkar Rishabh Pant Batting सचिन तेंदुलकर ऋषभ पंत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Sonam Raghuvanshi Medical Report: सोनम रघुवंशी प्रेग्नेंट नहीं है, UP में मेडिकल टेस्ट के बाद शिलांग हॉस्पिटल की जांच में हुई पुष्टिSonam Raghuwanshi Medical Report: सोनम रघुंवशी की प्रेग्नेंसी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। यूपी के गाजीपुर के बाद शिलांग के अस्पताल में भी उसका मेडिकल टेस्ट करवाया गया था।
Read more »
भारत-इंग्लैंड टेस्ट : शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के शतक, भारत का स्कोर 359/3भारत-इंग्लैंड टेस्ट : शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के शतक, भारत का स्कोर 359/3
Read more »
ऋषभ पंत ने लीड्स में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे विकेटकीपर, एमएस धोनी का रिकॉर्ड भी किया चकनाचूरलीड्स टेस्ट के पहले दिन भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें यशस्वी जायसवाल के शतक और शुभमन गिल की नाबाद शतकीय पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
Read more »
भारत बनाता है लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 359 रनशुभमन गिल के नाबाद 127 और यशस्वी जायसवाल के शतक के साथ भारत ने लीड्स टेस्ट में दूसरे दिन तक 359/3 का स्कोर बना लिया!
Read more »
शर्मनाक, अब भारतीय अनकंट्रोल्ड हैं... बच्चों से पिटाई के बाद बेन स्टोक्स पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने उतारा गुस्साउम्मीद के खिलाफ शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के बाद ऋषभ पंत ने अंग्रेजों की खूब पिटाई की। इसके बाद बेन स्टोक्स पर पूर्व क्रिकेटर भड़के हुए हैं।
Read more »
IND vs ENG: सचिन ने पूछा- 2002 हेडिंग्ले टेस्ट की तरह कौन होगा तीसरा शतकवीर? दादा बोले- इस बार चार शतक लगेंगेभारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का इंग्लैंड का फैसला गलत साबित हुआ,
Read more »
