तीन नए मिलिट्री बेस... राफेल, ब्रह्मोस और S-400 की तैनाती, भारत ने 'चिकन नेक' बनाया अभेद्य किला

Siliguri Corridor News

तीन नए मिलिट्री बेस... राफेल, ब्रह्मोस और S-400 की तैनाती, भारत ने 'चिकन नेक' बनाया अभेद्य किला
Chicken’S NeckLachit Borphukan Military StationChopra Military Station
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 145 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 99%
  • Publisher: 63%

भारत ने एक बड़े रणनीतिक कदम के तहत बांग्लादेश के साथ लगने वाली अपनी पूर्वी सीमा पर तीन नए सैन्य अड्डे स्थापित किए हैं. इन फारवर्ड बेस पर राफेल, ब्रह्मोस के साथ अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए जा रहे हैं.

भारत ने अपनी पूर्वी सीमा पर अब तक की सबसे बड़ी सैन्य तैनाती शुरू कर दी है. सिलिगुड़ी कॉरिडोर, यानी 22 किलोमीटर चौड़ा वह क्षेत्र जिसे चिकन नेक कहते हैं, जिसके जरिए उत्तर-पूर्वी भारत के सात राज्य देश की मुख्य भूमि से जुड़े हैं, अब पूरी तरह अभेद्य किला बनने जा रहा है.

इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में तीन नए मिलिट्री स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, जो नई दिल्ली की सैन्य रणनीति में मूलभूत बदलाव का संकेत देते हैं. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंअसम के धुबरी के पास लाचित बोरफुकन मिलिट्री स्टेशन स्थापित किया जा रहा है. वहीं बिहार के किशनगंज और पश्चिम बंगाल के चोपड़ा में फॉरवर्ड बेस बनाए जा रहे हैं. चोपड़ा फारवर्ड बेस बांग्लादेश सीमा से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. ये सिर्फ सैन्य अड्डे नहीं, रैपिड डिप्लॉयमेंट फोर्स, पैरा स्पेशल फोर्सेज, इंटेलिजेंस यूनिट और हाई-टेक सर्विलांस उपकरणों से लैस स्ट्रैटेजिक नोड हैं, जो किसी भी विपरीत परिस्थिति में 'सिलिगुड़ी कॉरिडोर' की सुरक्षा सनिश्चित करेंगे.यह भी पढ़ें: अविभाजित भारत का यह बॉर्डर है तालिबान-पाक झगड़े की जड़, 132 साल बाद भी धधक रही आग भारत के इस बड़े रणनीतिक कदम की असली वजह बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन है. शेख हसीना की भारत समर्थक सरकार की जगह मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम प्रशासन ने ले ली है, जिसकी विदेश नीति में भारत के मुकाबले चीन और पाकिस्तान को तरजीह दी जा रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो बांग्लादेश 2.2 अरब डॉलर में चीन से J-10C फाइटर जेट खरीदने जा रहा है. ड्रोन बनाने में भी चीन से सहयोग ले रहा है. वहीं पाकिस्तान ने उसे JF-17 ब्लॉक-C थंडर जेट ऑफर किए हैं. Advertisement *//*-->*/भारत ने रिएक्टिव नहीं, प्रो-एक्टिव रुख अपनायाबांग्लादेश के साथ लगने वाली सीमा भारत के लिए रणनीतिक रूप से काफी संवेदनशील है. बांग्लादेश का चीन और पाकिस्तान की ओर झुकाव भारत के लिए रणनीतिक लिहाज से अच्छा संकेत नहीं है. सिलीगुड़ी कॉरिडोर, जो अपने सबसे संकरे बिंदु पर सिर्फ 22 किलोमीटर चौड़ा है, पूर्वोत्तर के 4.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है. दुश्मन देश किसी विपरीत परिस्थिति में उत्तर-पूर्वी राज्यों को भारत की मुख्य भूमि से अलग-थलग करने के लिए इस महत्वपूर्ण संपर्क को निशाना बना सकते हैं. इसलिए अब भारत ने रिएक्टिव नहीं, प्रो-एक्टिव रुख अपनाया है.यह भी पढ़ें: भारत-चीन सीमा पर 10 ऑल-वुमेन बॉर्डर आउटपोस्ट बनाएगी ITBP, मजबूत होगी LAC की सुरक्षाये तीनों नए सैन्य अड्डे पूरे सिलि​गुड़ी कॉरिडोर को सिक्योरिटी कवरेज प्रदान करते हैं. पश्चिम बंगाल का चोपड़ा मिलिट्री स्टेशन बांग्लादेश की सीमा से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है. इन सैन्य ठिकानों से बांग्लादेश के अंदर तक निगरानी संभव है और किसी भी खतरे की स्थिति में भारत की सेनाएं मिनटों में जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार हो सकती हैं. भारत ने पूर्वी सीमा पर राफेल लड़ाकू विमानों, ब्रह्मोस मिसाइलों और S-400 जैसे अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती की है. Advertisement बांग्लादेश के लिए, संदेश स्पष्ट है. भारत और उसके बीच सैन्य ताकत का अंतर बहुत बड़ा है. उसकी तरफ से कोई भी गलत कदम उठाया गया तो भारत का जवाब भयानक होगा. सिलिगुड़ी कॉरिडोर अब भारत की कमजोरी नहीं, बल्कि मजबूत स्ट्रेटेजिक एसेट बन चुका है. देश अपनी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Chicken’S Neck Lachit Borphukan Military Station Chopra Military Station Kishanganj Military Station Bangladesh China J-10C Pakistan JF-17 Rafale Brahmos India Military Buildup Northeast Security

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'मैंने शीशे के सामने 400 बार प्रैक्टिस की', Gen Z आइकन अवॉर्ड पाकर गदगद हुए अहान पांडे, जताया सबका आभार'मैंने शीशे के सामने 400 बार प्रैक्टिस की', Gen Z आइकन अवॉर्ड पाकर गदगद हुए अहान पांडे, जताया सबका आभारअहान पांडे ने अपने माता-पिता और सैयारा की टीम का धन्यवाद किया. उन्होंने यह भी कहा कि सीएनएस-न्यूज 18 इंडियन ऑफ द ईयर ट्रॉफी उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी.
Read more »

Delhi-NCR AQI: दिल्ली में 'जानलेवा' स्मॉग का कहर जारी, एक्यूआई 400 के करीब; जानें पूरे एनसीआर का हालDelhi-NCR AQI: दिल्ली में 'जानलेवा' स्मॉग का कहर जारी, एक्यूआई 400 के करीब; जानें पूरे एनसीआर का हालराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली धुंध की मोटी चादर में लिपट गई है। शहर के विभिन्न हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक &39;बहुत खराब&39; श्रेणी में पहुंच गया है, जिससे निवासियों के स्वास्थ्य
Read more »

दिल्ली में पॉल्यूशन ने फिर लिया 'यू टर्न', हवा हुई खराब तो AQI 350 पारदिल्ली में पॉल्यूशन ने फिर लिया 'यू टर्न', हवा हुई खराब तो AQI 350 पारदिल्ली में प्रदूषण का स्तर शुक्रवार को भी चिंताजनक रहा। हवाओं की गति बढ़ने से थोड़ी राहत मिली। कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया।
Read more »

सागर अग्नि मेला: अंगारों पर चलने की 400 साल पुरानी परंपरा, राजा के सपने से हुई थी शुरुआत, क्या है पूरी कहानी?सागर अग्नि मेला: अंगारों पर चलने की 400 साल पुरानी परंपरा, राजा के सपने से हुई थी शुरुआत, क्या है पूरी कहानी?सागर जिले के देवरी में सदियों पुरानी लोक-आस्था और परंपरा के प्रतीक श्री देव खंडेराव महाराज का अग्नि मेला आज से विधिवत प्रारंभ हो गया। मंदिर प्रांगण में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब
Read more »

Airbus: भारत में उड़ रहे थे 400 से ज्यादा Flying Coffin ? सूरज की किरणों से खतरा था, चौंकाने वाला खुलासाAirbus: भारत में उड़ रहे थे 400 से ज्यादा Flying Coffin ? सूरज की किरणों से खतरा था, चौंकाने वाला खुलासाAirbus: विमानों ने देर से उड़ान भरी. लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. उम्मीद की जा रही है कल तक सारे विमानों में सोलर थ्रेट से करप्ट होने वाला दिक्कत दूर हो जाएगी. लेकिन अनजाने में जिस तरह हमें खतरों के विमान में सफर कराया जा रहा था, वो बहुत ही डरावना है.
Read more »

As Putin Lands In Delhi In Next Four Days, A Defence Wishlist AwaitsAs Putin Lands In Delhi In Next Four Days, A Defence Wishlist AwaitsIndia plans to advance fresh proposals for more S-400 units and Russia’s Sukhoi-57 fighters during Putin’s December 4-5 visit, with the focus on long-term defence cooperation.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:25:42