Mau Akash Singh Story: मऊ के आकाश सिंह की चर्चा हो रही है। गोंडा रेलवे स्टेशन पर भागते हुए चोर को पकड़ने के क्रम में उनके पैर कट गए। तीन साल पहले उनकी शादी हुई थी।
सौरभ राय, मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ निवासी पुलिस के जवान आकाश सिंह इस समय खासी चर्चा में हैं। मंगलवार की देर रात आकाश सिंह के दोनों पैर गोंडा रेलवे स्टेशन पर भागते हुए चोर को पकड़ते समय डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस के चपेट में आने से कट गया। इसके बाद गोंडा रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सहकर्मी जवान घायल आकाश को लेकर गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने घायल आकाश को लखनऊ स्थित किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के ट्रामा विंग के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल, आकाश के एक पैर का ऑपरेशन तो हो गया है, लेकिन अभी भी उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सात साल पहले सेवा में आएघायल 30 वर्षीय जवान आकाश सिंह जनपद मऊ के दोहरीघाट विकासखंड के घोसी थाना क्षेत्र के खैरा मुहम्मदपुर गांव के मूल निवासी हैं। आकाश के पिता शमशेर सिंह गांव पर ही रहकर किसानी का काम करते हैं। आकाश के परिवार में उनके एक बड़े भाई एक बहन हैं। वे अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य हैं। घटना को लेकर परिवार का कहना है कि इसकी जानकारी मिलने के बाद हमलोग पूरी तरह से स्तब्ध रह गए। परिजनों का कहना है कि आखिर यह सब कैसे और क्यों हो गया?आकाश सिंह के बड़े पिता और सेना से रिटायर्ड सूबेदार हरिहर सिंह ने एनबीटी से बातचीत में बताया कि आकाश परिवार का सबसे होनहार लड़का है। वह सबका ख्याल रखता है। अभी तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी रानी भी उसके साथ ही गोंडा में रहती है। घटना के बाद जब हमलोगों को इस बारे में जानकारी हुई। सुबह को मिली घटना की सूचनाआकाश के बड़े पिता हरिहर सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे हमलोगों को जब सूचना मिली तो हमलोग किसी तरह से भागकर लखनऊ पहुंचे। फिलहाल एक पैर तो कट गया है। डॉक्टर दूसरे पैर को भी काटने की बात कर रहे हैं, जिससे संक्रमण और ऊपर न फैले ।फिलहाल स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। घायल आकाश की स्थिति को देखकर एक तरफ जहां पत्नी बेसुध पड़ी है। वहीं, परिजनों में भी इस घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है।.
सौरभ राय, मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ निवासी पुलिस के जवान आकाश सिंह इस समय खासी चर्चा में हैं। मंगलवार की देर रात आकाश सिंह के दोनों पैर गोंडा रेलवे स्टेशन पर भागते हुए चोर को पकड़ते समय डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस के चपेट में आने से कट गया। इसके बाद गोंडा रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सहकर्मी जवान घायल आकाश को लेकर गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने घायल आकाश को लखनऊ स्थित किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के ट्रामा विंग के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल, आकाश के एक पैर का ऑपरेशन तो हो गया है, लेकिन अभी भी उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सात साल पहले सेवा में आएघायल 30 वर्षीय जवान आकाश सिंह जनपद मऊ के दोहरीघाट विकासखंड के घोसी थाना क्षेत्र के खैरा मुहम्मदपुर गांव के मूल निवासी हैं। आकाश के पिता शमशेर सिंह गांव पर ही रहकर किसानी का काम करते हैं। आकाश के परिवार में उनके एक बड़े भाई एक बहन हैं। वे अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य हैं। घटना को लेकर परिवार का कहना है कि इसकी जानकारी मिलने के बाद हमलोग पूरी तरह से स्तब्ध रह गए। परिजनों का कहना है कि आखिर यह सब कैसे और क्यों हो गया?आकाश सिंह के बड़े पिता और सेना से रिटायर्ड सूबेदार हरिहर सिंह ने एनबीटी से बातचीत में बताया कि आकाश परिवार का सबसे होनहार लड़का है। वह सबका ख्याल रखता है। अभी तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी रानी भी उसके साथ ही गोंडा में रहती है। घटना के बाद जब हमलोगों को इस बारे में जानकारी हुई। सुबह को मिली घटना की सूचनाआकाश के बड़े पिता हरिहर सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे हमलोगों को जब सूचना मिली तो हमलोग किसी तरह से भागकर लखनऊ पहुंचे। फिलहाल एक पैर तो कट गया है। डॉक्टर दूसरे पैर को भी काटने की बात कर रहे हैं, जिससे संक्रमण और ऊपर न फैले ।फिलहाल स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। घायल आकाश की स्थिति को देखकर एक तरफ जहां पत्नी बेसुध पड़ी है। वहीं, परिजनों में भी इस घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है।
Mau Akash Singh News Mau Akash Singh Both Legs Cut Mau News Who Is Constable Akash Singh Up News आकाश सिंह मऊ आकाश सिंह का दोनों पैर कटा मऊ न्यूज यूपी न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
WATCH | Rinku Singh: হাতের নকশায় এবার ঈশ্বরের পরিকল্পনা! নাইট নক্ষত্রের এই নতুন ট্যাটুর নেপথ্যে কে?Rinku Singh Explains Story Behind His New Gods Plan Tattoo
Read more »
17 बदमाशों को ढेर करने वाले IPS संतोष सिंह: पहले डिप्टी कलेक्टर, फिर पहनी वर्दी, निशाने पर रही मुख्तार-मुन्...UP IPS Officer Santosh Kumar Singh Story; Mukhtar Ansari | Varanasi Encounter
Read more »
महाकुंभ का IITian बाबा हरियाणा का रहने वाला: एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की, कनाडा में 3 लाख की नौकरी छोड़ी, 6 मही...Uttar Pradesh (UP) Prayagraj Mahakumbh IIT Baba Abhay Singh Story Explained.
Read more »
बटन दबाते ही बेल्ट में धमाका, 17 लोगों के चीथड़े: कटे हाथ से पता चला मुख्यमंत्री मारे गए; सीएम मर्डर केस, प...Punjab Former CM Beant Singh Assassination Case Story; Follow Mrityudand Balwant Singh Rajoana, Jagtaar Singh, Mohali True Crime Story, Real Murder Cases, News and Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
टॉस जीतकर बोला, मैं बनूंगा मानव-बम: 1800 लोगों को मरवा चुका है सीएम, उसे मारा नहीं तो हम भी मरेंगे; सीएम मर...Punjab Former CM Beant Singh Murder Assassination Case Story; Follow Mrityudand Jagtar Singh Hawara, Balwant Singh Rajoana, Dilawar Singh, Mohali True Crime Story, Real Murder Cases, News and Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
पड़ोसी नहीं चाहते थे बच्चे आकाशदीप के साथ क्रिकेट खेलें: पिता ने दी थी चपरासी या कॉन्स्टेबल बनने की सलाह, आ...India Vs England 2nd Test; Bihar Player Akash Deep Story Explained
Read more »
