तीन दोस्तों की मौत...मंगेतर ने मेहंदी लगे हाथों से देखा चेहरा तो बेहोश हो गई मां, दहाड़ मार रो पड़े पिता

Lucknow News

तीन दोस्तों की मौत...मंगेतर ने मेहंदी लगे हाथों से देखा चेहरा तो बेहोश हो गई मां, दहाड़ मार रो पड़े पिता
AccidentGroom DiesAccident Involving Three Friends
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 206 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 131%
  • Publisher: 63%

लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. 24 वर्षीय मोहित गौतम की 13 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन बारात की जगह उसकी अर्थी उठी. हादसे में मोहित समेत तीन दोस्तों की मौत हो गई, एक गंभीर घायल है। मेहंदी लगे हाथों से मंगेतर ने दूल्हे की अर्थी को छुआ तो मां बेहोश हो गई, पिता की दहाड़ों से गांव गूंज उठा.

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में एक ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया. एक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं. चार दोस्त हंसी-ठिठोली करते हुए मेले से लौट रहे थे, किसी को क्या पता था कि वो लौटकर अब कभी घर नहीं आएंगे.

हादसे में तीनों की मौत हो गई. एक की तो छह दिन बाद ही शादी होनी थी. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंमोहित की थी शादी, मगर किस्मत ने रच दिया मातममोहित गौतम की उम्र सिर्फ़ 24 साल थी. 13 नवंबर को उसकी शादी तय थी. तीन दिन पहले ही तिलक हुआ था, घर में रिश्तेदारों की आवाजाही थी, गली में हल्दी और बैंडबाजे की चर्चा थी. मोहित ने अपनी शादी की शेरवानी और जोड़ा पहले ही खरीद लिया था. बड़े चाव से चुना था उसने. दोस्तों को दिखाते हुए कहा था, बस अब मेरी बारी है यारो. पर किसे मालूम था कि जो शेरवानी उसने अपनी बारात में पहननी थी, वही कपड़ा अब कभी अलमारी से बाहर नहीं निकलेगा. गुरुवार शाम मोहित अपने दोस्तों धीरेंद्र यादव , मोनू कश्यप और शनि के साथ उन्नाव के बनारसी मेले में घूमने गया था. चारों दो बाइकों पर सवार थे. घर से निकले थे तो हंसी-मजाक करते हुए बोले थे, मेले से लौटकर रात में शादी का कार्ड बांटने निकलेंगे. Advertisement सड़क के गड्ढे ने ली तीन जिंदगियों की हंसीमेले से लौटते वक्त जैसे ही दोनों बाइकें औरास थाना क्षेत्र के बड़ादेव गांव के पास पहुंचीं, सड़क पर बने गहरे गड्ढे में पहिया फिसल गया. दोनों बाइकें तेज़ रफ्तार में थीं. पलभर में संतुलन बिगड़ा और दोनों आपस में टकरा गईं. धीरेंद्र, मोहित और मोनू मौके पर ही गिर पड़े. सिर और सीने पर चोटें इतनी गंभीर थीं कि तीनों की वहीं मौत हो गई. शनि गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे तड़पता रहा. राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. औरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची, एंबुलेंस से घायलों और शवों को अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.तीन अर्थियां एक साथ पहुंचीं तो फूट पड़ा मातमशुक्रवार सुबह जब तीनों दोस्तों के शव दुबग्गा के जेहटा गांव पहुंचे तो माहौल किसी श्मशान जैसा था. गांव की गलियां जो कुछ दिन पहले शादी के रंगों से सजी थीं, अब रोने-बिलखने की आवाजों से भर गईं. एक साथ तीन अर्थियां घर पहुंचीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं. मोहित की मां बेहोश होकर गिर पड़ीं. पिता को यकीन नहीं हो रहा था कि जिस बेटे की शादी की तैयारियों में उन्होंने पूरी जमा-पूंजी खर्च की थी, अब वही बेटा सफेद कपड़ों में लौट आया है. मोहित की मंगेतर भी घर पहुंची. वो बेदम सी हो चुकी थी. जिस हाथ में चार दिन बाद मेहंदी लगनी थी, उसी हाथ से उसने मोहित की अर्थी को छुआ. गांव की महिलाएं उसे संभालने की कोशिश करती रहीं, मगर वह रोते हुए बार-बार कहती रही- अब मैं किससे ब्याह करूंगी? किसे दूं ये जोड़ा जो उसने मेरे लिए चुना था... Advertisement पुलिस का फोन आया कि सब खत्म हो गयामोहित के बड़े भाई कल्लू गौतम ने बताया, घर में लगातार तैयारियां चल रही थीं. रिश्तेदार आने लगे थे. कार्ड बंट रहे थे, मिठाई बनवाई जा रही थी. शाम को फोन आया कि मोहित का एक्सीडेंट हो गया है. पहले लगा चोट लगी होगी, लेकिन जब अस्पताल पहुंचे तो सब खत्म हो चुका था. कल्लू की आंखों में आंसू रुक नहीं रहे थे. बोले - जिस बेटे की बारात निकालनी थी, उसकी अर्थी उठाई. अब बस भगवान ही जाने कैसे जी पाएंगे. गांव के एक बुजुर्ग बोले मोहित की शादी में इतनी भीड़ जुटनी थी, लेकिन किसे पता था कि वही भीड़ आज उसके अंतिम संस्कार में आएगी.800 लोगों ने दी अंतिम विदाईशुक्रवार दोपहर तीनों दोस्तों के शवों का अंतिम संस्कार हुआ. गांव और आसपास के इलाकों से करीब 800 लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए. हर किसी की आंखें नम थीं. तीनों दोस्तों के शव एक साथ उठे तो पूरा गांव रो पड़ा. गांव की महिलाओं ने चूल्हा नहीं जलाया. बच्चे तक खामोश बैठे रहे.गांव में उठ रहे सवाल-कब सुधरेंगी ये सड़केंहादसे की वजह सड़क पर बने गड्ढे बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ादेव गांव के पास वाली सड़क महीनों से टूटी हुई है. कई बार शिकायत की गई, लेकिन मरम्मत नहीं हुई. एक ग्रामीण ने बताया, यह हादसा पहली बार नहीं हुआ. गड्ढे में रोज़ाना बाइक फिसलती है. लेकिन विभाग आंख बंद किए बैठा है. अब तीन जवान बेटे चले गए, क्या अब सुधरेगी सड़क. थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया . घायल युवक का इलाज जारी है. Advertisement जो हंसी में निकले थे, अब गांव की यादों में बस गएदुबग्गा के जेहटा गांव के लोग अब भी सदमे में हैं. हर कोई वही सवाल पूछ रहा है कि आखिर मोहित की किस्मत इतनी बेरहम क्यों निकली ? मोहित, धीरेंद्र और मोनू ये तीनों बचपन से साथ बड़े हुए थे. स्कूल, मैदान और बाजार हर जगह साथ दिखते थे. अब गांव में उनकी जगह बस तस्वीरें बची हैं, और दीवारों पर टंगे शादी के कार्ड.---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Accident Groom Dies Accident Involving Three Friends Bride Fiancé Mehndi On Bride's Hands लखनऊ एक्सीडेंट दूल्हे की मौत तीन दोस्तों का एक्सीडेंट दुल्हन मंगेतर दुल्हन के हाथों में मेहंदी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

આ 13 જિલ્લામાં આંધી-તોફાન સાથે ભારે વરસાદનું એલર્ટ, 24 માર્ચ સુધી મોટો ખતરો! જાણો ગુજરાતભરમાં શું છે આગાહી?આ 13 જિલ્લામાં આંધી-તોફાન સાથે ભારે વરસાદનું એલર્ટ, 24 માર્ચ સુધી મોટો ખતરો! જાણો ગુજરાતભરમાં શું છે આગાહી?ગુજરાતના હવામાન નિષ્ણાત અંબાલાલે માર્ચ મહિનામાં ગુજરાતનું વાતાવરણ બદલાતું રહે તેવી શક્યતા વ્યક્ત કરી છે. અંબાલાલે કહ્યું કે, 20 એપ્રિલથી ગરમી વધુ ગરમી પડવાની શક્યતા છે. 26 મે સુધી આંધી વંટોળની શક્યતા દેખાઈ રહી છે. તો આ વર્ષે અમદાવાદ, વડોદરા, પંચમહાલમાં આકરી ગરમીની શક્યતા છે.
Read more »

पाकिस्तान में सैन्य काफिले पर बड़ा आत्मघाती हमला, 13 सुरक्षाकर्मियों की मौत और 24 घायलपाकिस्तान में सैन्य काफिले पर बड़ा आत्मघाती हमला, 13 सुरक्षाकर्मियों की मौत और 24 घायलपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक आत्मघाती हमले में 13 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए। उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुए इस हमले में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को बम निरोधक इकाई के वाहन से टकरा दिया। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। आतंकवादी समूह उसुद अल-हरब ने हमले की जिम्मेदारी ली...
Read more »

पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती हमला, 13 जवानों की मौत, 24 घायलपाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती हमला, 13 जवानों की मौत, 24 घायलसुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोट के बाद राहत अभियान शुरू किया है। हाफिज गुल बहादुर समूह से जुड़े आतंकवादी समूह उसुद अल-हरब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
Read more »

Gold Price September 13: তারে ধরি ধরি মনে করি...! কলকাতায় ১৮, ২২, ২৪ ক্যারাট সোনার দাম কত? মধ্যবিত্ত পারবে ছুঁতে?Gold Price September 13: তারে ধরি ধরি মনে করি...! কলকাতায় ১৮, ২২, ২৪ ক্যারাট সোনার দাম কত? মধ্যবিত্ত পারবে ছুঁতে?Gold Price September 13 Check 18, 22, 24 carat gold prices in Kolkata
Read more »

Teen Death: টিউশন থেকে বাড়ি ফিরে খাওয়া দাওয়া করে তেরোর রিয়া! তারপর ঘরে ঢুকল, আর ফিরল না...Teen Death: টিউশন থেকে বাড়ি ফিরে খাওয়া দাওয়া করে তেরোর রিয়া! তারপর ঘরে ঢুকল, আর ফিরল না...13 year old girl took extreme step in south 24 parganas after returning from tuition
Read more »

AAP Rajinder Gupta Net Worth: पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपति, 10,000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं 'आप' के राज्यसभा उम्मीदवार राजिंदर गुप्ताAAP Rajinder Gupta Net Worth: पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपति, 10,000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं 'आप' के राज्यसभा उम्मीदवार राजिंदर गुप्तापंजाब में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव 24 अक्टूबर को होगा। नामांकन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू होगी और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर होगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:38:05