तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 'हम पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने को तैयार हैं'

United States News News

तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 'हम पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने को तैयार हैं'
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 181 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 63%

तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 'हम पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने को तैयार हैं'... IAFStrikes

नई दिल्ली: पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के में जारी तनाव के बीच तीन सेनाओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने कहा कि पाक विमानों ने 27 फरवरी को LoC क्रॉस की, जहां, सुखोई, मिराज और मिग-21 विमानों ने उनका रास्ता रोका.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विमानों ने सैन्य कंपाउंड के पास बम गिराए. हालांकि पाक विमानों की बमबारी में कोई नुकसान नहीं हुआ. भारतीय सेना ने उनका माकूल जवाब दिया. हम देश को भरोसा दिलाते हैं कि हम पूरी तरह से तैयार हैं. हम पाकिस्तान की किसी भी कोशिश का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि पाक ने एफ-16 के इस्तेमाल से भी इनकार किया और बार-बार अपना बयान बदला, लेकिन F-16 का इस्तेमाल किया गया. हमारे पास F-16 के इस्तेमाल के पूरे सबूत हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से पहले कहा गया कि 2 पायलट उनकी हिरासत में है. फिर कहा गया एक पायलट उनकी गिरफ्त में है. हमें इस बात की खुशी है कि पाकिस्तान हमारे पायलट को रिहा कर रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे पास बालाकोट को लेकर सबूत है. जो हमारे टारगेट में था, जो हम हासिल करना चाहते थे, हमने किया. यह सरकार के ऊपर है कि वह कब और कैसे इसे जारी करती है. वहीं, मेजर जनरल सुरेंद्र सिंह महल ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से हमारे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई. पिछले दो दिन में पाकिस्तान की तरफ से कम से 35 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है. इससे पहले भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने के लिए पाकिस्तान तैयार हो गया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने वहां की संसद में यह बात कही है. इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान कल भारतीय पायलट अभिनंदन वर्धमान को रिहा करेगा. इमरान खान ने कहा कि शांति के कदम के तौर पर पायलट की रिहाई का कदम उठाया गया है. इमरान खान ने कहा, 'मैं घोषणा करता हूं कि बातचीत शुरू करने के लिए पहले कदम के तौर पर, पाकिस्तान हिरासत में लिए गए भारतीय वायुसेना के अधिकारी को कल रिहा कर रहा है.' पाकिस्तानी सांसदों ने मेजें थपथपा कर उनकी इस घोषणा का स्वागत किया. इमरान खान ने कहा कि हमारी कार्रवाई का एकमात्र मकसद हमारी क्षमता और इच्छा का प्रदर्शन करना था. हम भारत में कोई नुकसान नहीं चाहते थे, क्योंकि हम जिम्मेदार तरीके से कार्य करना चाहते हैं. बता दें कि पाकिस्‍तान की ओर से बातचीत की पेशकश पर भरत की ओर से यह कहा गया था कि पाकिस्‍तान पहले कार्रवाई करे और पुख्‍ता सबूत पेश करे तभी बातचीत की कोई गुंजाइश बन सकती है. इन सब के बीच यह भी खबर आई कि पाकिस्‍तान के 24 लड़ाकू विमान भारत की सीमा में 10 किलोमीटर अंदर तक दाखिल हो गए थे जिन्‍हें भारतीय वायुसेना के 8 विमानों ने खदेड़ दिया.27 फरवरी को भारत और पाकिस्‍तान दोनों तरफ जवाबी कार्रवाई को लेकर खबरें जोरों पर रहीं. पाकिस्‍तान ने एलओसी इलाके में अपने लड़ाकू विमान से घुसपैठ की कोशिश की जिसे भारतीय वायु सेना ने नाकाम कर दिया. पाकिस्‍तानी विमान का मलबा पाक अधिकृत कश्‍मीर में मिला. इस दौरान भारतीय वायुसेना को एक मिग विमान का नुकसान हो गया. भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा कि हमारा एक पायलट लापता है. बाद में उसके पाकिस्‍तान में बंधक बनाए जाने की सूचना मिली. भरत ने पाकिस्‍तान के अधिकारियों को तलब किया और पाकिस्‍तान में कैद पायलट को सुरक्षित वापस करने को कहा.इस बीच पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के साथ फिर से बातचीत का राग अलापा. पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि जंग हुई तो यह किसी के काबू में नहीं रहेगी. इमरान खान ने कहा कि हम भारत को बातचीत के लिए आ‍मंत्रित करते हैं. टिप्पणियां27 फरवरी की शाम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना प्रमुखों के साथ तकरीबन एक घंटे बात की. साथ में राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी उपस्‍थ‍ित थे. इससे पहले 14 फरवरी को पुलवामा में हुए एक आत्‍मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. हमले की जिम्‍मेदारी पाकिस्‍तान स्‍थ‍ित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद ने ली थी. भारत ने इसके अगले दिन ही सेना को खुली छूट देने की बात कही थी और पाकिस्‍तान से 'मोस्‍ट फेवर्ड नेशन ' दर्जा वापस ले लिया था. इसके बाद घाटी में हुए सर्च ऑपरेशन में जैश के कई आतंकवादी मारे गए थे. 26 फरवरी की रात में वायु सेना ने अपनी असैन्‍य कार्रवाई में पाकिस्‍तान के बालाकोट स्‍थ‍ित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के कैंप को ध्‍वस्‍त कर दिया था. भारत की इस कार्रवाई का पूरी दुनिया ने समर्थन किया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Surgical Strike 2 LIVE Updates: पाकिस्तान का दावा, भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन गिरफ्त में; Video भी जारी कियाSurgical Strike 2 LIVE Updates: पाकिस्तान का दावा, भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन गिरफ्त में; Video भी जारी किया14 फरवरी को हुए Pulwama Terror Attack के 12वें दिन मंगलवार 26 फरवरी को तड़के पहला हिसाब करते हुए पाक के होश उड़ा दिए। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज-2000 विमानों ने तड़के 3.20 बजे गुलाम कश्मीर से लेकर पाकिस्तान के अंदरूनी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मुहम्मद, लश्कर-ए-तोएबा व हिजबुल मुजाहिदीन के कैंपों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने बुधवार को बदला लेने की कोशिश की और जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में उसकी एयरफोर्स ने घुसपैठ की। चौकन्ने भारत की मुस्तैद वायुसेना ने घुसपैठ करने वाले पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया।
Read more »

Surgical Strike 2 LIVE Updates: पाक पीएम इमरान खान बोले- जंग शुरू हुई तो रोकना मुश्किल हो जाएगाSurgical Strike 2 LIVE Updates: पाक पीएम इमरान खान बोले- जंग शुरू हुई तो रोकना मुश्किल हो जाएगा14 फरवरी को हुए Pulwama Terror Attack के 12वें दिन मंगलवार 26 फरवरी को तड़के पहला हिसाब करते हुए पाक के होश उड़ा दिए। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज-2000 विमानों ने तड़के 3.20 बजे गुलाम कश्मीर से लेकर पाकिस्तान के अंदरूनी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मुहम्मद, लश्कर-ए-तोएबा व हिजबुल मुजाहिदीन के कैंपों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने बुधवार को बदला लेने की कोशिश की और जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में उसकी एयरफोर्स ने घुसपैठ की। चौकन्ने भारत की मुस्तैद वायुसेना ने घुसपैठ करने वाले पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया। सीमा पर तनाव के बीच पाक पीएम इमरान खान ने कहा कि हमें बैठकर आपस में बातचीत से मसला सुलझाना होगा।
Read more »

ना'पाक' हरकतों पर होगा प्रहार, पीएम मोदी ने भारतीय सेनाओं को दिया फ्रीहैंड...ना'पाक' हरकतों पर होगा प्रहार, पीएम मोदी ने भारतीय सेनाओं को दिया फ्रीहैंड...भारत के हवाई क्षेत्र में पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों के घुसने और पड़ोसी देश में भारतीय वायुसेना के एक पायलट को बंदी बनाने के बाद बुधवार को तीन सेना प्रमुखों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुरक्षा की ताजा स्थिति की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक थल सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री मोदी से पिछले 24 घंटों में दूसरी बार मुलाकात की है। सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी ने तीन सेनाओं को कार्रवाई के लिए खुली छूट दे दी है।
Read more »

आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटआतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »

Abhinandan। F16 विमान गिराने वाले अभिनंदन के साहस की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानीAbhinandan। F16 विमान गिराने वाले अभिनंदन के साहस की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानीविंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान की सेना ने बंदी बना लिया है। भारत सरकार इस वीर जांबाज की स्वदेश वापसी के लिए पाकिस्तान पर लगातार दबाव बना रही है। खबरों के अनुसार अभिनंदन को मुज्जफ्फराबाद के आर्मी सेंटर में रखा गया है। पाकिस्तान के मेजर ने उनसे पूछताछ की, लेकिन अभिनंदन ने साहस और संयम के साथ सवालों के जवाब दिए। खबरों के अनुसार पाकिस्तानी सेना भी भारतीय जांबाज की दिलेरी के कसीदे पढ़ने लगी है। पाकिस्तान में भी अभिनंदन की साहस की चर्चाएं हो रही हैं।
Read more »

LIVE: तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस- ऑपरेशन बालाकोट सफल, हमारे पास सबूतLIVE: तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस- ऑपरेशन बालाकोट सफल, हमारे पास सबूतBREAKING तीनों सेनाओं की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:46:19