तालिबान के हमले में मारे जा रहे हैं मासूम, तीन दिन में 27 बच्चों की जान गई: रिपोर्ट- आज की बड़ी ख़बरें - BBC Hindi

United States News News

तालिबान के हमले में मारे जा रहे हैं मासूम, तीन दिन में 27 बच्चों की जान गई: रिपोर्ट- आज की बड़ी ख़बरें - BBC Hindi
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 50 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 23%
  • Publisher: 51%

तालिबान के हमले में मारे जा रहे हैं मासूम, तीन दिन में 27 बच्चों की जान गई: रिपोर्ट

यूनिसेफ़ ने कहा है कि अफ़गानिस्तान में जारी भीषण हिंसा में पिछले तीन दिन के भीतर 27 बच्चे मारे गए हैं.यूनिसेफ का कहना है कि तीन दिन में कंधार, ख़ोस्त और पक्तिया में 27 बच्चे संघर्ष में मारे गए हैं जबकि 136 से अधिक बच्चे इस दौरान घायल हुए हैं.

यूनिसेफ़ का मानना है कि बच्चों की मौत के ये मामले सिर्फ आंकड़े नहीं हैं बल्कि शारीरिक पीड़ा का हर मामला एक व्यक्तिगत त्रासदी भी है. यूनिसेफ़ ने इस बात को भी ज़ोर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत इन सभी बच्चों को संरक्षण का अधिकार हासिल था.युद्धविराम के आह्वान को भी ठुकरायाविदेशी सैनिकों की वापसी के साथ ही अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान को बढ़त हासिल होती जा रही है.तालिबान के एक प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि अब वो बग़लान प्रांत की राजधानी पुल-ए-ख़ुमरी को निशाना बना रहे हैं.वहीं, पश्चिम के हेरात प्रांत में भी भीषण लड़ाई जारी है.लश्करगाह में रहने वालों ने बताया कि पिछले दो दिनों के भीतर वहाँ 20 लोग मारे गए हैं. इतना ही नहीं, युद्ध में स्कूल और अस्पाल भी नष्ट हो गए हैं. अमेरिका ने जब से अफ़गानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाने का ऐलान किया है, तब से वहाँ तालिबान की आक्रामकता बढ़ती जा रही है. तालिबान के लड़ाकों ने हाल के हफ़्तों में अफ़गानिस्तान में तेज़ी से अपना क़ब्ज़ा बढ़ाया है. गाँवों पर हमला करने के बाद अब वो कस्बों और शहरों को निशाना बना रहे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

WTC की नाकामी के बाद रंग में लौटे बुमराह, तोड़े कपिल और शमी के रिकॉर्डWTC की नाकामी के बाद रंग में लौटे बुमराह, तोड़े कपिल और शमी के रिकॉर्डजसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज से पहले साउथैम्प्टन में हुए डब्ल्यूटीसी फाइनल में एक विकेट नहीं ले पाए थे, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पहली पारी में 46 रन देकर चार और दूसरी पारी में 64 रन देकर पांच विकेट लिए।
Read more »

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 39,070 नए मामले सामने आए, 491 की मौतभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 39,070 नए मामले सामने आए, 491 की मौतCoronavirus Latest Updates : देशभर में फिलहाल 4,06,822 एक्टिव मामले हैं. देश में 1.27 फीसदी एक्टिव केस हैं. देशभर में रिकवरी की औसत दर फिलहाल 97.39 फीसदी दर्ज की गई है. साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी पांच फीसदी से नीचे बरकरार है.
Read more »

पाकिस्‍तान के क्वेटा में लग्जरी होटल के पास विस्फोट में 2 पुलिसकर्मियों की मौत, 8 घायलपाकिस्‍तान के क्वेटा में लग्जरी होटल के पास विस्फोट में 2 पुलिसकर्मियों की मौत, 8 घायलपाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रविवार को एक लग्जरी होटल के पास वाहन को निशाना बनाकर शक्तिशाली विस्फोट किया गया। इसमें कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। शुरुआती जांच से पता चला है कि बम मोटरसाइकिल लगे थे।
Read more »

चैंपियन के स्वागत में उमड़ी भीड़, गुलाल उड़ाए, सुरक्षाकर्मियों में फोटो खिंचवाने की होड़चैंपियन के स्वागत में उमड़ी भीड़, गुलाल उड़ाए, सुरक्षाकर्मियों में फोटो खिंचवाने की होड़दैनिक जागरण टोक्यो से भारत लौटे इन सूरमा खिलाड़ियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद था। हमारे संवाददाता ने इन चैंपियन के भारत लौटने का आंखों देखा हाल बताया। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार हो रहे थे।
Read more »

यूपी: दोहरे हत्याकांड मामले में उत्तराखंड की मंत्री के पति के ख़िलाफ़ ग़ैर ज़मानती वारंट जारीयूपी: दोहरे हत्याकांड मामले में उत्तराखंड की मंत्री के पति के ख़िलाफ़ ग़ैर ज़मानती वारंट जारीमामला बरेली का है और 1990 में संपत्ति विवाद में हुई एक दंपति की मौत से जुड़ा है. मृतकों की बेटी का आरोप था कि घटना के दिन चार-पांच लोग चाकुओं-डंडों के साथ उनके घर में घुसे और उनके माता-पिता की हत्या कर दी. जांच में उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू सहित 11 लोगों के ख़िलाफ़ आरोप तय किए गए थे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:13:50