तारिक़ रहमान की वापसी ऐसे समय में हो रही है जब फ़रवरी में बांग्लादेश में चुनाव होने वाले हैं. शेख़ हसीना के देश छोड़ने के बाद बनी अंतरिम सरकार काफ़ी चुनौतियों का सामना कर रही है.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया के बेटे तारिक़ रहमान 17 साल तक देश से बाहर रहने के बाद एक बार फिर 25 दिसंबर को बांग्लादेश लौट रहे हैं. बीती 16 दिसंबर को रहमान ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के लंदन में हुए एक कार्यक्रम के दौरान यह एलान किया था कि वह 2026 में होने वाले राष्ट्रीय चुनाव के मद्देनज़र घर लौट रहे हैं.
रहमान बीएनपी के कार्यकारी चेयरमैन भी हैं. उनकी वापसी ऐसे समय हो रही है जब फ़रवरी में बांग्लादेश में इलेक्शन होना है और फिलहाल देश में राजनीतिक अस्थिरता, हिंसा जारी है और अंतरिम सरकार की भूमिका पर विवाद हो रहा है.भी कई दिनों से बीमार हैं और ढाका के अस्पताल में वह भर्ती हैं. यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.बांग्लादेश की राजनीति के 'क्राउन प्रिंस' कहे जाने वाले तारिक़ रहमान पूर्व राष्ट्रपति ज़िया-उर-रहमान और पूर्व पीएम ख़ालिदा ज़िया के तीन बच्चों में से सबसे बड़े हैं. इतने बड़े राजनीतिक परिवार से आने के कारण ही तारिक़ रहमान काफ़ी समय पहले ही बीएनपी का प्रमुख चेहरा बन गए थे.20 नवंबर 1965 को जन्में तारिक़ रहमान कार्यकारी चेयरमैन से पहले पार्टी में सीनियर वाइस-चेयरमैन और सीनियर जॉइंट सेक्रेटरी से जैसे अहम पदों पर रहे. सन 1971 में जब बांग्लादेश को पाकिस्तान से मुक्त करवाने के लिए जंग जारी थी तो तारिक़ रहमान, उनकी मां ख़ालिदा ज़िया और उनके भाई को परिवार के अन्य सदस्यों के साथकर लिया गया था. बीएनपी तारिक़ रहमान को बांग्लादेश की आज़ादी की जंग में सबसे कम उम्र का क़ैदी बताती है.बांग्लादेश में रूस के राजदूत ने बढ़ती तनातनी पर भारत को लेकर क्या कहा? बांग्लादेश में 25 दिसंबर को ऐसा क्या होना है कि जर्मन दूतावास रहेगा बंद और अमेरिकी दूतावास ने जारी की एडवाइज़रीसमाप्त शुरुआती पढ़ाई तारिक़ रहमान ने ढाका के बीएएफ़ शाहीन कॉलेज से की. इसके बाद उन्होंने 1980 के दशक में यूनिवर्सिटी ऑफ़ ढाका से इंटरनेशनल रिलेशंस पढ़ा. जैसे-जैसे समय बीतता गया तारिक़ रहमान ने अपनी मां के साथ राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेना भी बढ़ा दिया. वह तत्कालीन सरकारों के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरे और 1988 में वह बीएनपी के जनरल मेंबर बन गए. उन्होंने उस वक्त ज़मीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट किया और एच.एम. इर्शाद की सरकार को गिराने में एक अहम भूमिका निभाई. साल 1991 में जब ख़ालिदा ज़िया बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं, तो उस चुनाव में पूरे देश में उनके चुनाव प्रचार को तारिक़ रहमान ने ही संभाला था.डॉक्टर जु़बैदा रहमान से हुई, जो बांग्लादेशी नौसेना के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ रह चुके महबूब अली ख़ान की बेटी हैं.अगस्त 2004 में ढाका में आवामी लीग की एक रैली के दौरान ग्रेनेड हमला हुआ, जिसमें 24 लोगों की मौत हुई और 100 से अधिक नेता,कार्यकर्ता घायल हो गए थे. इस हमले में शेख़ हसीना भी बाल-बाल बची थीं.हालांकि, बीएनपी ने इसे बदले की राजनीति से प्रेरित मामला बताया था. इससे पहले तारिक़ रहमान को साल 2007 में सेना के समर्थन से चल रही अंतरिम सरकार के सत्ता में रहने के वक्त भ्रष्टाचार-विरोधी अभियान में गिरफ़्तार किया गया था. बीएनपी यह दावा करती है कि हिरासत में रखने के दौरान तारिक़ रहमान को प्रताड़ित किया गया और वह बीमार पड़ गए.रहमान तबसे लंदन में ही थे और वहीं से बीएनपी की राजनीति में केंद्र भूमिका निभा रहे थे.अक्तूबर 2018 में साल 2004 के ग्रेनेड हमले से जुड़े केस में तारिक़ रहमान और 18 अन्य लोगों को उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई गई थी. 24 मई 2023 को ढाका ट्रिब्यून ने साल 2001-2006 में बीएनपी सरकार के कार्यकाल में रिश्वतखोरी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े आरोपों पर एक तीन पार्ट की सिरीज़ प्रकाशित की थी. ये सिरीज़ दस्तावेज़ी साक्ष्यों पर आधारित थी. इसमें रहमान को 'डार्क प्रिंस' बताया गया था.अमेरिकी दूतावास के केबल्स का हवाला देते हुए आरोप लगाया गया कि रहमान ने अवैध तरीकों से सैकड़ों करोड़ डॉलर की संपत्ति जमा की.के मुताबिक, अगस्त 2024 में छात्रों के आंदोलन की वजह से शेख़ हसीना की सरकार गिरने से तारिक़ रहमान की किस्मत भी बदली. इसके बाद से उन्हें सभी लंबित 84 मामलों में बरी कर दिया गया, जिसमें साल 2004 के ग्रेनेड अटैक और मनी लॉन्ड्रिंग, राजद्रोह जैसे मामले भी शामिल थे.बांग्लादेश में 12 फ़रवरी 2026 को राष्ट्रीय चुनाव होने हैं. बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक़, रहमान की वापसी ऐसे समय हो रही है जब बीएनपी देश में अपनी खोई राजनीतिक ज़मीन वापस पाने की पुरज़ोर कोशिश कर रही है.ऐसे में ये उम्मीद जताई जा रही है कि तारिक़ रहमान का बांग्लादेश लौटना बीएनपी के काडर में जान फूंक देगा, साथ ही मतदाताओं के बीच भी अच्छा संदेश जाएगा.ने फॉरेन पॉलिसी के लिए एक लेख में लिखा है कि बीते साल शेख़ हसीना को सत्ता से हटाने के लिए हुए आंदोलन ने तारिक़ रहमान की वापसी का रास्ता खोला है. वह लिखते हैं, "बांग्लादेश लौटने के बाद रहमान के लिए परिस्थितियां आसान नहीं रहने वाली हैं. हालांकि, बीएनपी नेतृत्व और पार्टी के समर्थक उनका उत्साहपूर्वक स्वागत करेंगे, लेकिन लगभग दो दशकों तक देश से बाहर रहने के बाद उन्हें पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को यह भरोसा दिलाना होगा कि अब वह अगुवाई के लिए तैयार हैं. क्योंकि जब रहमान लंदन में आरामदायक जीवन बिता रहे थे, तब पार्टी के अन्य नेताओं को शेख़ हसीना के दमन का सबसे ज़्यादा ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ा." उन्होंने लिखा, "हालांकि, चुनाव में बीएनपी को प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन पार्टी चुनाव को हल्के में भी नहीं ले सकती है. बीएनपी की पूर्व सहयोगी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी का असर भी बढ़ता दिखा है, ख़ासकर सितंबर में ढाका विश्वविद्यालय के कैंपस चुनावों में उसकी स्टूडेंट विंग की जीत के बाद. इस चुनाव को बांग्लादेश में लंबे समय से राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जाता रहा है." साथ ही जमात-ए-इस्लामी ख़ुद को भ्रष्टाचार विरोधी और सामाजिक कल्याण पर केंद्रित बताती है. जनता के बीच सुधार की चाहत और बांग्लादेश पर आर्थिक दबाव के मौजूदा दौर में जमात-ए-इस्लामी का ये संदेश ख़ासा असरदार भी साबित हो रहा है.ऐसा माना जा रहा है कि जमात-ए-इस्लामी के उभार और आवामी लीग की नेता शेख़ हसीना के देश छोड़कर जाने की वजह से ऐसे मतदाता, जिन्होंने ये तय नहीं किया कि वोट किसे देने जा रहे हैं, वे बीएनपी का रुख़ कर सकते हैं., "असल मुद्दा फ्लोटिंग वोटरों का है. वे जो इस्लामिस्ट को पसंद नहीं करते, जो किसी इस्लामी पार्टी को वोट नहीं देना चाहते, जो बीएनपी को लेकर संदेह में हैं लेकिन उसे एक उदार लोकतांत्रिक विकल्प के रूप में देखने को तैयार हैं. अगर बीएनपी सत्ता में आना चाहती है तो इन फ्लोटिंग वोटरों का भरोसा बहाल करना होगा. अगर तारिक़ वापस नहीं लौटते हैं, तो बीएनपी को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और यह खालीपन जमात भर सकती है."वह कहते हैं, "लंदन से घोषणाएं करना या लाइव संबोधन एक बात है. लेकिन घर वापस आकर, लोगों से हाथ मिलाकर, आम लोगों से सड़कों पर बात कर के, मस्जिदों में नमाज़ पढ़कर, हिंदुओं के मंदिर जाने, लोगों के सामने भाषण देने, इन सब से एक उम्मीद पैदा होती है. अब बहुत से लोगों के लिए तारिक़ उसी उम्मीद का प्रतीक बन गए हैं लेकिन भरोसा कमज़ोर हो रहा है."बांग्लादेश में हिंसा पर वहां के मीडिया में ग़ुस्सा, हिन्दू युवक की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी ने क्या कहा?असम के कार्बी आंगलोंग ज़िले में फिर हिंसा भड़की, इंटरनेट सर्विस बंदबांग्लादेश में 25 दिसंबर को ऐसा क्या होना है कि जर्मन दूतावास रहेगा बंद और अमेरिकी दूतावास ने जारी की एडवाइज़रीबांग्लादेश के मीडिया में भारत के बारे में क्या-कुछ कहा जा रहा है?फ़ैसल करीम मसूद कौन हैं, जिनकी उस्मान हादी हत्या मामले में बांग्लादेश पुलिस को है तलाश'विकसित भारत- जी राम जी' बिल बना क़ानून, मनरेगा से कितना अलग और विपक्ष क्यों है इसे लेकर हमलावर बांग्लादेश में 25 दिसंबर को ऐसा क्या होना है कि जर्मन दूतावास रहेगा बंद और अमेरिकी दूतावास ने जारी की एडवाइज़रीकलेक्टर टीना डाबी को 'रील स्टार' कहने से जुड़ा विवाद क्या है, छात्र-छात्राओं ने क्या बताया?केरल में छत्तीसगढ़ के मज़दूर की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- भीड़ ने बांग्लादेशी कहकर मारा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
17 दिन बाद भी ‘धुरंधर’ का जादू कायम, ‘सत्या’ डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने की जमकर तारीफ, आदित्य धर बोले- ‘आपके साथ…’17 दिन बाद भी ‘धुरंधर’ का जादू कायम, ‘सत्या’ डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने की जमकर तारीफ, आदित्य धर बोले- ‘आपके साथ…’
Read more »
Xiaomi का 200MP कैमरा वाला लेटेस्ट फ्लैगशिप 5G फोन, इस दिन करेगा धमाकेदार एंट्रीXiaomi जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप 5G फोन, Xiaomi 17 Ultra लॉन्च करने जा रहा है। यह डिवाइस 25 दिसंबर को चीन में लॉन्च होगा। इसमें 200MP कैमरा और Leica ब्रांडिंग होगी। फोन में 1-इंच OmniVision OV50X सेंसर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा। यह Xiaomi 17 Ultra कंपनी का सबसे पतला Ultra मॉडल...
Read more »
Xiaomi 17 Ultra का डिजाइन आया सामने, Leica ब्रैंडिंग के संग मिलेगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, इस दिन होगा लॉन्चXiaomi का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra इस हफ्ते चीन में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह फोन Xiaomi 15 Ultra का सक्सेसर होगा और नई Xiaomi 17 सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल माना जा रहा है। इस फोन से क्लिक किया गया एक फोटो सैंपल भी इंटरनेट पर सामने आया है। चलिए इस फोन के बारे में डिटेल...
Read more »
अलीगढ़ में पुलिस का एक्शन, गैंगस्टर खालिद उर्फ पप्पू की 3.17 करोड़ की संपत्ति कुर्कAligarh Gangster Act Action: अलीगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर खालिद उर्फ पप्पू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी करीब 3 करोड़ 17 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है।
Read more »
बांग्लादेश: द डेली स्टार और प्रोथोम अलो के दफ्तर पर हमला मामले में 17 अरेस्ट, 31 की हुई पहचानबांग्लादेश: द डेली स्टार और प्रोथोम अलो के दफ्तर पर हमला मामले में 17 अरेस्ट, 31 की हुई पहचान
Read more »
DA Hike: తెలంగాణ ప్రభుత్వ ఉద్యోగులకు జాక్పాట్.. భారీగా డీఏ పెంపు!Good New To Govt Employees Telangana Govt Announced 17 Percent DA: తెలంగాణ ప్రభుత్వ ఉద్యోగులకు జాక్పాట్ వార్త ఇది. ప్రభుత్వం భారీ ఎత్తున కరువు భత్యం పెంచుతూ నిర్ణయం తీసుకుంది. ఏకంగా 17 శాతానికి పైగా డీఏ ఇస్తున్నట్లు ప్రకటించింది. ఎవరికీ.. అసలు డీఏ పెంపు గురించి పూర్తి వివరాలు తెలుసుకుందాం.
Read more »
