दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिनका कोई पड़ोसी नहीं है और वे चारों ओर समुद्र से घिरे हुए हैं। इस लेख में ऐसे ही 5 देशों के बारे में जानकारी दी गई है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, आइसलैंड और मेडागास्कर शामिल हैं।
PHOTOS: क्या आप जानते हैं दुनिया के वे 5 'तन्हा' देश, जिनका नहीं है कोई 'पड़ोसी'; भरे-पूरे संसार में हैं 'अकेले'PHOTOS: क्या आप जानते हैं दुनिया के वे 5 'तन्हा' देश, जिनका नहीं है कोई 'पड़ोसी'; भरे-पूरे संसार में हैं 'अकेले'दुनिया में ऐसे भी देश हैं जो इस लंबी-चौड़ी दुनिया में एकदम अकेले हैं.
उनका कोई पड़ोसी नहीं है. वे चारों ओर समुद्र से घिरे हैं और किसी भी मुल्क के साथ उनके जमीनी संपर्क नहीं है. सुख-दुख उन्हें हमेशा अपने दम पर झेलना पड़ता है. आज हम ऐसे ही 5 तन्हा देशों के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं.ऑस्ट्रेलिया दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जो अपने आप में एक पूरा महाद्वीप है. इसके चारों ओर हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और दक्षिणी महासागर का अथाह पानी है. इस देश का कोई पड़ोसी नहीं है और न ही किसी देश के साथ स्थल सीमा है. ऑस्ट्रेलिया की यह भौगोलिक उसे जैव विविधता और सुरक्षित सीमाओं, दोनों की दृष्टि से अनोखा बनाती है.पूर्वी एशिया में स्थित जापान चार बड़े द्वीपों और हज़ारों छोटे द्वीपों का समूह है. यह एक समुद्री शक्ति है, जिसकी किसी भी देश से जमीन नहीं मिलती. यानी उसका कोई पड़ोसी नहीं है. चीन, रूस और दक्षिण कोरिया जैसे देशों से जापान का संपर्क सिर्फ समुद्री सीमाओं के जरिए है. प्राकृतिक रूप से अकेला होने के बावजूद जापान के लोग खुश और मेहनती स्वभाव के हैं.उत्तरी अटलांटिक में स्थित आइसलैंड दुनिया के सबसे शांत और सुरक्षित देशों में गिना जाता है. इसके चारों तरफ सिर्फ ठंडे समुद्र हैं. इस देश का कोई पड़ोसी नहीं है. इसकी निकटतम जमीनी सीमा भी हजारों किलोमीटर दूर है. इस देश में ज्वालामुखी और ग्लेशियर बड़ी मात्रा में मिलते हैं, जिसकी वजह से सरकार को मुल्क की सुरक्षा के लिए भूमि सीमाओं की चिंता नहीं होती.अफ्रीकी महाद्वीप के पूर्व में स्थित मेडागास्कर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीपीय देश है. यह पूरी तरह समुद्र से घिरा है और किसी भी देश की सीमा से नहीं जुड़ा. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि लाखों वर्षों के अलगाव के कारण यहां जैसी वनस्पति और जंतु दुनिया में कहीं और नहीं मिलते. कोई पड़ोसी न होने का फायदा ये हुआ कि यहां हजारों वर्षों तक बाहरी आक्रमण और सांस्कृतिक दबाव अपेक्षाकृत कम रहे, जिससे इसकी जैव विविधता विश्व धरोहर बन गई.भारत के दक्षिण में समुद्र के बीच स्थित श्रीलंका भारतीय उपमहाद्वीप के बेहद निकट है. हालांकि इसकी जमीनी सीमा भारत समेत किसी भी देश से नहीं मिलती है. यह भी एक पूर्ण रूप से द्वीपीय राष्ट्र है. भौगोलिक अलगाव के बावजूद, दक्षिण एशिया की राजनीति और व्यापार में इसकी भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है. श्रीलंका अपने सामरिक स्थान के कारण हिंद महासागर क्षेत्र में अहम समुद्री शक्ति माना जाता है.इन पांचों देशों को भले ही भूमि सीमा की समस्या नहीं झेलनी पड़ती, लेकिन समुद्री सुरक्षा, प्राकृतिक आपदाएं और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर निर्भरता जैसी चुनौतियां इनके सामने हमेशा रहती हैं. इसके बावजूद यह सच है कि इन देशों ने अपनी भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाया और दुनिया को दिखाया कि समुद्र से घिरा होना भी एक मजबूती बन सकता है.PHOTOS: क्या आप जानते हैं दुनिया के वे 5 'तन्हा' देश, जिनका नहीं है कोई 'पड़ोसी'; भरे-पूरे संसार में हैं 'अकेले'B और C ग्रेड फिल्मों का वो म्यूजिक कंपोजर, जिसने 100 से ज्यादा फिल्मों में दी धुन, आज भी यूपी-बिहार में मशहूर हैं गानेBollywood FilmDharmendraActor Sunny Deol
तन्हा देश बिना पड़ोसी देश ऑस्ट्रेलिया जापान मेडागास्कर आइसलैंड
