भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में इजरायल से खरीदे हथियार इस्तेमाल किए हैं। ऐसे में इजरायल के रक्षा अधिकारी कश्मीर और भारत-पाक तनाव पर पर नजर रख रहे हैं।
इस्लामाबाद: भारत ने 6 मई की रात को पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों पर हमले किए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने नौ ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं। भारत ने हालिया समय में आतंक विरोधी अभियानों में इजरायल से खरीदे गए हथियारों का लगातार इस्तेमाल किया है। ये हथियार पिछले 20 सालों में दोनों देशों के बीच हुए रक्षा समझौते के तहत खरीदे गए हैं। ऐसे में इजरायल के रक्षा अधिकारी लगातार कश्मीर में हो रही गतिविधियों और भारत-पाकिस्तान के तनाव पर नजर रख रहे हैं।इजरायली वेबसाइट वायनेट की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते हुए सैन्य साजो-सामान लिए हैं। इसमें इजरायल की कंपनियों एल्बिट सिस्टम और इजरायल एरोस्पेस इंडस्ट्री से खरीदे गए ड्रोन, गाइडेड मिसाइल और हवाई सुरक्षा सिस्टम शामिल हैं। भारत ने इन हथियारों पर हालिया सालों में अरबों डॉलर खर्च किए हैं। पिछले महीने ही भारतीय नौसेना ने अपने नए युद्धपोतों से बराक-8 मिसाइलों का सफल परीक्षण भी किया है।बराक मिसाइल को IAI, भारत के रक्षा मंत्रालय और DRDO के बीच सहयोग से बनाया गया है।इजरायली रडार सिस्टमइजरायल से भारत को रडार सिस्टम मिला है। ये रडार भारतीय नौसेना के जहाजों और जमीन पर मौजूद सैन्य ठिकानों पर लगाए गए हैं। इजराइली हथियार उद्योग के अनुसार, भारत में इस्तेमाल हो रहे ज्यादातर इजराइली हथियार अब भारत में ही बन रहे हैं। रक्षा सौदे के समय ही यह शर्त रखी गई थी कि हथियारों का निर्माण भारत में ही होना चाहिए और तकनीक भी मिलनी चाहिए।इजरायली रक्षा सूत्रों के अनुसार, इजरायल ने पिछले साल भारत को करीब 1.
5 अरब डॉलर के हथियार बेचे हैं। एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि भारत कई सालों से इजरायली हथियारों का एक बड़ा बाजार रहा है। खासतौर से भारत में हथियारों से बनने से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और मजबूत हुआ है। ड्रोन और रडार सिस्टम में भारत को मजबूत मिली है।Pahalgam Attack : पहलगाम आतंकी हमले का नया वीडियो देख कांप उठेंगे, जिपलाइन पर कौन है शख्स?इजराइली रक्षा अधिकारियों का कहना है कि गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद कई रक्षा मंत्रालयों ने उनसे मुंह मोड़ लिया। इस दौरान भी भारत ने रक्षा सौदे जारी रखे, इससे दोनों मुल्कों में विश्वास भी बढ़ा। आज ये है कि दोनों देश मिलकर हथियारों का निर्माण कर रहे हैं और तकनीक का आदान-प्रदान कर रहे हैं।
Kashmir Crisis Israeli Drone And Missiles Pahalgam Attack Pakistan India War Latest News Pakistan Missile भारत में इजरायली हथियार भारत पाकिस्तान कश्मीर पाकिस्तान पर भारत का हमला पाकिस्तान एयरफोर्स
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नेवी के मिसाइल विध्वंसक पोत INS Surat का सफल परीक्षण, 70 किमी की मारक क्षमता, देखें वीडियोभारत-पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी के बीच गुरुवार को इंडियन नेवी ने आईएनएस सूरत नामक नवीनतम स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक पोत का सफल परीक्षण किया है.
Read more »
VIDEO: पाकिस्तान से तनातनी के बीच भारतीय नौसेना ने दिखाया दम, एंटी शिप मिसाइल फायरिंग कीभारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, 'जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की.'
Read more »
अब्दाली मिसाइल का टेस्ट कर पाकिस्तान ने भारत को ललकारा... जानिए पृथ्वी मिसाइल के सामने कितनी है क्षमता?अब्दाली मिसाइल को पाकिस्तान भारत के साथ लगने वाली सीमावर्ती इलाकों में तैनात कर सकता है। भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों के लिए ये मिसाइल एक खतरा बन सकती है।
Read more »
पहलगाम हमला: भारत के बॉर्डर के पास बने मदरसों को क्यों बंद करा रहा है पाकिस्तान?पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की वजह से सीमा रेखा से सटे इलाक़ों में पाकिस्तान ने मदरसों को बंद रखने का आदेश दिया है.
Read more »
भारत से जंग लड़ने के लिए पाकिस्तान ने इंटरनेशनल पार्टनर्स से मांगा लोन, शहबाज सरकार ने किया ट्वीट, युद्ध में भारी नुकसान का दिया हवालापाकिस्तान की सरकार ने एक ट्वीट करते हुए भारत से जंग के बीच इंटरनेशनल पार्टनर्स से ऋण की मांग की है। ट्वीट में भारत से जंग का हवाला दिया गया है।
Read more »
Chandigarh Drone Attack News: चंडीगढ़ में ड्रोन से हवाई हमले की आशंका, एयरफोर्स के अलर्ट के बाद बजा सायरन, ...Chandigarh Drone Attack: भारत पाकिस्तान वॉर के बीच शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब चंडीगढ़ के डीसी की तरफ से संदेश दिया गया कि ड्रोन से मिसाइल अटैक किया जा सकता है.
Read more »
